Diseases Search
Close Button
 
 

मौसम बदलते ही Joint Pain क्यों बढ़ता है? Pre-monsoon में क्या करें

Information By Dr. Keshav Chauhan     Medically Reviewed by Dr.Partap Chauhan
  • category-iconPublished on 09 May, 2026
  • category-iconUpdated on 10 Jun, 2026
  • category-iconJoint Health
  • blog-view-icon5057

मौसम का बदलना कोई मामूली बात नहीं है, इसका असर सीधे हमारी सेहत पर पड़ता है। जब गर्मी से उमस या सर्दी से गर्मी का दौर शुरू होता है, तो शरीर को इस नए माहौल में ढलने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। अक्सर आपने गौर किया होगा कि मौसम बदलते ही शरीर एकदम से सुस्त हो जाता है, कभी बिना बात के थकान लगती है, तो कभी पेट भारी-भारी सा महसूस होता है। इतना ही नहीं, जिन लोगों को जोड़ों के दर्द की पुरानी शिकायत है, उन्हें तो मौसम का ये बदलाव पहले ही बता देता है कि अब कुछ तो होने वाला है।

ये कोई ऐसी बीमारी नहीं है जो रातों-रात आ गई हो, बल्कि ये हमारे शरीर का एक कुदरती तरीका है, जिससे वो बदलते मौसम के साथ खुद को एडजस्ट करने की कोशिश करता है। इस दौरान हमारी ऊर्जा (energy), पाचन (digestion) और नसों में भी छोटे-मोटे बदलाव होते रहते हैं।

Pre-Monsoon Season क्या होता है और यह शरीर को कैसे प्रभावित करता है? 

Pre-Monsoon Season वो चिपचिपा और अजीब सा मौसम है जब गर्मी कम होने लगती है, लेकिन बारिश भी पूरी तरह से नहीं आई होती। इस वक्त हवा में अजीब सी उमस, नमी और भारीपन रहता है। मौसम का कोई भरोसा नहीं होता, कभी तेज़ धूप, तो कभी अचानक बादल और उमस।

इस मौसम के पल-पल बदलते मिजाज का असर सीधे हमारे शरीर के अंदरूनी सिस्टम पर पड़ता है। इस दौरान हमारा पाचन सुस्त हो जाता है, शरीर की एनर्जी बैटरी डाउन हो जाती है और हमेशा एक थकान छाई रहती है। यही वो मौसम है जब बहुत से लोगों को अपने शरीर में भारीपन और पुराने जोड़ों के दर्द (Joint Pain) के दोबारा उभरने की शिकायत होती है।

जोड़ों के दर्द (Joint Pain) और मौसम का इतना गहरा कनेक्शन क्यों है?

हमारे जोड़ों के बीच जो कुदरती 'ग्रीस' (तरल पदार्थ) और गद्दी (cartilage) होती है, वो बाहर के मौसम को लेकर बहुत सेंसिटिव होती है। जब भी मौसम में नमी बढ़ती है, हवा का दबाव (Air Pressure) बदलता है या उमस होती है, तो जोड़ों के अंदर मौजूद उस ग्रीस पर सीधा असर पड़ता है।

यही वजह है कि मौसम बदलते ही कई लोगों को उठने-बैठने में जकड़न, घुटनों में मीठा-मीठा दर्द या अकड़न (Stiffness) महसूस होने लगती है। यह कोई वहम नहीं है, बल्कि सालों से देखा जा रहा शरीर का एक कुदरती रिएक्शन है।

मौसम बदलने पर किन लोगों के जोड़ों में सबसे ज़्यादा दर्द होता है?

मौसम का बदलना सबके लिए एक जैसा नहीं होता। कुछ लोगों को इसका असर बहुत ज़्यादा होता है, खासकर तब, जब उनका शरीर अंदर से कमज़ोर हो:

  • पुराने दर्द या गठिया (Arthritis) वाले लोग: जिनको पहले से ही जोड़ों की शिकायत है, मौसम बदलते ही उनकी नसों में जकड़न और दर्द भड़क उठता है।
  • बढ़ती उम्र के लोग: उम्र के साथ जोड़ों की कुदरती ग्रीस और लचीलापन खत्म होने लगता है, इसलिए मौसम की मार सबसे पहले उन्हीं पर पड़ती है।
  • जो लोग कम चलते-फिरते हैं: जो लोग दिनभर कुर्सी पर बैठे रहते हैं या एक्सरसाइज नहीं करते, उनके जोड़ जाम होने लगते हैं।
  • ठंड और नमी से सेंसिटिव लोग: कुछ लोगों का शरीर थोड़ा भी मौसम बदलने पर सुस्त पड़ जाता है और उन्हें तुरंत दर्द महसूस होने लगता है।
  • पुरानी चोट वाले लोग: अगर बचपन में या कभी पहले कोई गहरी चोट लगी हो, तो मौसम बदलते ही वो 'सोई हुई चोट' फिर से दर्द करने लगती है।

मौसम बदलने पर शरीर के कौन-से जोड़ सबसे ज़्यादा दर्द करते हैं?

जब मौसम बदलता है, तो शरीर के वो हिस्से सबसे पहले दर्द करते हैं जिन पर हम दिनभर सबसे ज़्यादा काम और वजन डालते हैं:

  • घुटने: शरीर का पूरा बोझ इन्हीं पर है। उठना, बैठना, चलना और सीढ़ियां चढ़ना सब घुटनों के भरोसे है। इसलिए मौसम बदलते ही सबसे पहले यहीं सूजन, भारीपन और दर्द शुरू होता है।
  • कमर (पीठ): कमर हमारे शरीर का पिलर है। गलत तरीके से बैठने और घंटों काम करने की वजह से कमर पहले ही थकी होती है, इसलिए मौसम बदलते ही यहां जकड़न और खिंचाव आता है।
  • कंधे: हाथ ऊपर करना, सामान उठाना या कपड़े पहनना, इन सबमें कंधे का इस्तेमाल होता है। इसलिए यहां भी जकड़न बहुत जल्दी महसूस होती है।
  • गर्दन: फोन और लैपटॉप की स्क्रीन में घुसे रहने से गर्दन की नसें हमेशा तनी रहती हैं। मौसम बदलते ही यहां एक अजीब सा दर्द और अकड़न शुरू हो जाती है।
  • उंगलियां और कलाई: टाइप करना, फोन चलाना या सामान पकड़ना ये छोटे जोड़ दिनभर काम करते हैं। इसलिए मौसम बदलने पर सुबह उठते ही उंगलियों में सूजन और जाम महसूस होता है।

आयुर्वेद जोड़ों के दर्द को किस तरह देखता है?

आयुर्वेद कहता है कि हमारा शरीर 'वात, पित्त और कफ' इन तीन चीजों के बैलेंस से चलता है। जब मौसम बदलता है, खासकर उमस और नमी बढ़ती है, तो शरीर में सबसे पहले 'वात' (हवा) भड़कता है। और बढ़ा हुआ वात शरीर का सारा रस सुखाकर वहां दर्द और जकड़न भर देता है। मौसम की ठंडक और नमी शरीर के अंदर की मशीनरी को डिस्टर्ब कर देती है। 

जब वात बढ़ता है, तो जोड़ों के बीच की ग्रीस सूखने लगती है और रगड़ खाने से उठने-बैठने में दर्द होने लगता है। इसीलिए आयुर्वेद हमेशा जोर देता है कि मौसम बदलने पर शरीर की 'सर्विसिंग' (खास देखभाल) बहुत ज़रूरी है, वरना पुराना दर्द पक्का वापस आएगा।

आयुर्वेद में जोड़ों के दर्द का पक्का इलाज (Treatment Approach)

आयुर्वेद में हम दर्द को सिर्फ 'सूजन' समझकर कोई पेनकिलर नहीं देते। हम इसे वात के बिगड़ने, हड्डियों के घिसने और पेट की गंदगी (आम) के जोड़ों में जमा होने का नतीजा मानते हैं।

  • वात को शांत करना और ग्रीस बढ़ाना (Vata Balance & Joint Lubrication): दर्द का सबसे बड़ा मुजरिम 'वात' है जो नसों को सुखा देता है। आयुर्वेद में हम ऐसी जड़ी-बूटियां और मालिश देते हैं जो वात को शांत करती हैं और जोड़ों के बीच सूखी हुई ग्रीस को दोबारा वापस लाती हैं।
  • पाचन सुधारना और कचरा बाहर निकालना (Digestion & Detox): जब पेट खराब रहता है, तो खाना सड़कर एक जहरीला कचरा (आम) बनता है जो जोड़ों में फंसकर सूजन पैदा करता है। इसलिए हम सबसे पहले पेट की आग (पाचन) को तेज़ करते हैं ताकि यह कचरा शरीर से बाहर निकले।
  • हड्डियों और मांसपेशियों को मज़बूत बनाना (Bone & Tissue Strengthening): जोड़ों की ताकत हड्डियों और मांसपेशियों से है। हमारा इलाज अंदरूनी पोषण देकर हड्डियों को इतना मज़बूत बनाता है कि उनका घिसना कम हो जाता है।
  • दिमाग और रूटीन को रिलैक्स करना (Mind-Body Integration): टेंशन, गलत खान-पान और रातों की नींद खराब करना दर्द को सौ गुना बढ़ा देता है। सही खाना, योग और एक अच्छा रूटीन शरीर और दिमाग दोनों का बैलेंस बनाकर इस दर्द को हमेशा के लिए दूर भगाते हैं।

जोड़ों के दर्द को खींच निकालने वाली असली आयुर्वेदिक औषधियां

हम सिर्फ दर्द सुन्न करने वाली गोलियां नहीं देते, बल्कि वो कुदरती दवाइयां देते हैं जो टूटी-फूटी नसों की रिपेयरिंग करती हैं:

  • गुग्गुल: जोड़ों की सूजन और जकड़न को खत्म करने के लिए गुग्गुल किसी रामबाण से कम नहीं है। यह जकड़े हुए जोड़ों को खोल देता है।
  • अश्वगंधा: जब दर्द से नसें और मांसपेशियां कमज़ोर पड़ जाएं, तो अश्वगंधा उनमें वापस फौलादी ताकत भर देती है और सारी थकान मिटा देती है।
  • हड़जोड़: नाम से ही पता चलता है 'हड्डियों को जोड़ने वाला'। यह हड्डियों मज़बूत बनाता है और उन्हें अंदर से खुराक देता है।
  • दशमूल: बिगड़े हुए वात को शांत करने और जोड़ों की जकड़न और दर्द को खत्म करने में दशमूल का कोई सानी नहीं है।

जोड़ों के दर्द के लिए प्रमुख आयुर्वेदिक थेरेपीज़

आयुर्वेद में कुछ विशेष थेरेपी जोड़ों के दर्द के मूल कारणों पर काम करती हैं और गहराई से राहत प्रदान करती हैं:

  • अभ्यंग (Abhyanga – औषधीय तेल मालिश): गर्म हर्बल तेल से मालिश जोड़ों को स्नेहन देती है, रक्त संचार बढ़ाती है और stiffness को कम करती है।
  • जानु बस्ती / कटी बस्ती (Localized Oil Therapy): इस थेरेपी में विशेष रूप से प्रभावित जोड़ों (जैसे घुटने या कमर) पर गर्म तेल रखा जाता है, जिससे गहराई तक पोषण और राहत मिलती है।
  • स्वेदन (Swedana – स्टीम थेरेपी): यह थेरेपी जोड़ों की जकड़न को कम करती है और ‘आम’ को बाहर निकालने में मदद करती है, जिससे मूवमेंट बेहतर होती है।
  • बस्ती (Basti – वात नियंत्रण): बस्ती पंचकर्म की प्रमुख थेरेपी है, जो वात दोष को संतुलित करके क्रॉनिक जॉइंट पेन में विशेष लाभ देती है।

जोड़ों के दर्द के लिए डाइट गाइड: क्या खाएं और किन चीजों से बचें

क्या खाएं (Dos)

ये चीजें जोड़ों को पोषण और स्नेहन प्रदान करती हैं:

  • गर्म, ताजा और सुपाच्य भोजन
  • घी और हेल्दी फैट्स
  • तिल (Sesame) और सूखे मेवे
  • दूध और कैल्शियम युक्त आहार
  • अदरक, हल्दी और हर्बल ड्रिंक्स

क्या न खाएं (Don’ts)

ये चीजें जोड़ों के दर्द को बढ़ा सकती हैं:

  • ठंडी और बासी चीजें
  • अत्यधिक तला-भुना और भारी भोजन
  • प्रोसेस्ड और जंक फूड
  • अधिक खट्टी और ठंडी चीजें
  • अनियमित भोजन और ओवरईटिंग

मरीज़ों का भरोसा – उनके जीवन बदलने वाले अनुभव

मेरा नाम उर्मिला राय है, मेरी उम्र 55 वर्ष है और मैं नोएडा सेक्टर 50 से हूँ। मुझे पैरों और हाथों में दर्द, घुटनों की समस्या और गैस्ट्रिक परेशानी थी। मुझे किसी ने जीवा आयुर्वेद के बारे में बताया, जिसके बाद मैंने यहाँ उपचार शुरू किया। यहाँ का ट्रीटमेंट, डाइट और लाइफस्टाइल गाइडेंस बहुत अच्छा है। थेरेपी और योग से भी मुझे काफी लाभ मिला। जीवाग्राम रहने के लिए भी बहुत अच्छी जगह है और यहाँ का वातावरण बहुत सकारात्मक है। अब मैं पहले से काफी बेहतर महसूस करती हूँ।

डॉक्टर की सलाह कब लेनी चाहिए? (जोड़ों का दर्द)

  • जोड़ों का दर्द बार-बार हो रहा हो या लंबे समय तक बना रहे
  • दर्द के साथ सूजन, लालिमा या गर्माहट महसूस हो
  • जोड़ों में stiffness बहुत अधिक हो, खासकर सुबह के समय
  • चलने-फिरने या सीढ़ियां चढ़ने में कठिनाई हो
  • जोड़ों में आवाज (कड़कड़ाहट) या घिसाव महसूस हो
  • हल्की गतिविधि में भी दर्द बढ़ जाता हो
  • चोट के बाद दर्द कम होने की बजाय बढ़ रहा हो
  • जोड़ों में विकृति (deformity) या सूजन लगातार बनी रहे
  • दर्द के साथ बुखार, कमज़ोरी या वजन कम होना महसूस हो
  • दर्द निवारक दवाओं से केवल अस्थायी राहत मिल रही हो
  • रोज़मर्रा के काम (बैठना, उठना, चलना) प्रभावित हो रहे हों

निष्कर्ष

मौसम बदलने पर जोड़ों का दर्द बढ़ना एक सामान्य अनुभव है, लेकिन इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। घुटने, कमर, कंधे जैसे जोड़ ज़्यादा इस्तेमाल में रहते हैं, इसलिए मौसम में बदलाव का असर इन पर जल्दी दिखता है।

आयुर्वेद के अनुसार यह स्थिति मुख्य रूप से वात दोष के बढ़ने और शरीर में सूखापन बढ़ने से जुड़ी होती है। सही समय पर देखभाल, हल्की गतिविधि और संतुलित जीवनशैली से इस समस्या को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है और मौसम बदलने पर होने वाली असहजता को कम किया जा सकता है।

Disclaimer: This blog is for informational purposes only and should not be considered medical advice. The content is not intended to replace professional diagnosis, treatment, or medical guidance. For personalised healthcare advice and appropriate treatment, please consult a qualified and experienced Jiva Ayurveda doctor.

FAQs

नहीं, हर व्यक्ति में ऐसा नहीं होता। यह शरीर की संवेदनशीलता, उम्र और पहले से मौजूद समस्या पर निर्भर करता है। कुछ लोगों को हल्का असर होता है, जबकि कुछ को ज्यादा परेशानी महसूस हो सकती है।

नहीं, नमी और मौसम का अचानक बदलना भी दर्द बढ़ा सकता है। इसलिए सिर्फ ठंड ही नहीं, बारिश और प्री-मानसून समय में भी असर दिख सकता है।

हाँ, गलत posture, कम शारीरिक गतिविधि और चोट के कारण कम उम्र में भी जोड़ों में दर्द महसूस हो सकता है।

नहीं, यह स्थायी नहीं होता। सही देखभाल और जीवनशैली सुधार से इसे काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।

 कुछ लोगों में हल्की सूजन और भारीपन महसूस हो सकता है, खासकर जिनके जोड़ पहले से कमजोर होते हैं।

 दवा से अस्थायी राहत मिल सकती है, लेकिन लंबे समय के लिए जीवनशैली और आदतों में सुधार भी जरूरी होता है।

हल्की और नियमित गतिविधि से जोड़ों में लचीलापन बना रहता है, जिससे अकड़न कम हो सकती है।

हाँ, अधिक वजन से घुटनों और कमर पर दबाव बढ़ता है, जिससे दर्द की संभावना बढ़ सकती है।

 नहीं, घुटने, कमर और कंधे ज्यादा प्रभावित होते हैं क्योंकि ये ज्यादा काम करते हैं।

Top Ayurveda Doctors

Social Timeline

Our Happy Patients

  • Sunita Malik - Knee Pain
  • Abhishek Mal - Diabetes
  • Vidit Aggarwal - Psoriasis
  • Shanti - Sleeping Disorder
  • Ranjana - Arthritis
  • Jyoti - Migraine
  • Renu Lamba - Diabetes
  • Kamla Singh - Bulging Disc
  • Rajesh Kumar - Psoriasis
  • Dhruv Dutta - Diabetes
  • Atharva - Respiratory Disease
  • Amey - Skin Problem
  • Asha - Joint Problem
  • Sanjeeta - Joint Pain
  • A B Mukherjee - Acidity
  • Deepak Sharma - Lower Back Pain
  • Vyjayanti - Pcod
  • Sunil Singh - Thyroid
  • Sarla Gupta - Post Surgery Challenges
  • Syed Masood Ahmed - Osteoarthritis & Bp
Book Free Consultation Call Us