अगर कभी आपको ऐसा लगा है कि गुदा-द्वार के आसपास छोटे-छोटे दाने हो रहे है जो कभी कबार मल त्याग ते वक्त दर्द करते है या कभी इनमें से सफेद सा पानी निकलता है? शुरू में तो हम इसे छोटी सी बात कहकर टाल देते हैं कि ठीक हो जाएगा, लेकिन आगे चलकर यही बीमारी भगंदर का रूप ले सकती है।
आइए जानते हैं कि भगंदर होता क्या है और इसका इलाज कैसे संभव है?
भगंदर होता क्या है?
भगंदर आमतौर पर एक पुराने गुदा द्वार के फोड़े से शुरू होता है। जब भगंदर के फोड़े को लंबे समय तक ठीक न किया जाए, तो यह फोड़ा मलद्वार के अंदरूनी हिस्से में एक उल्टी दिशा में सुरंग (tunnel) बना लेता है, जो अक्सर हमें मल त्याग करते वक्त दिक्कत देता है और कई बार तो इस सुरंग में से पस या बदबूदार पानी निकलता रहता है, जिसका समय रहते इलाज न करवाया जाए तो अन्य गंभीर बीमारियाँ भी हो सकती हैं।
भगंदर होने के कुछ लक्षण कैसे पहचानें?
कोई भी बीमारी होने से पहले हमारा शरीर हमे कुछ शुरुआती संकेत देता है ऐसा ही कुछ भगंदर के साथ भी होता है। भगंदर की शुरुआत में मरीज को गुदा-द्वार में होने वाले फोड़े आम लगते हैं, लेकिन अगर हम इसे समय से ठीक न करवाएं तो आगे चलकर मरीज को नीचे दी गई दिक्कतें आ सकती हैं
- गांठे या सूजन होना: अगसर यह देखा गया है की भगंदर के मरीजो को गुदा-द्वार के आस-पास अक्सर सूजन महसूस होती है।
- बैठने में तकलीफ: अक्सर गुदाद्वार में हो रही सूजन के कारण मरीज को बैठने में बहुत दिक्कत होती है।
- भयंकर खुजली: कई मरीजों को फोड़ों के फटने के बाद नमी भी महसूस होती है, जिसका कारण पस होता है और उसी के चलते खुजली करने का मन करता है।
भगंदर ऑपरेशन के बाद वापस क्यों आता है?
ऑपरेशन या सर्जरी किसी भी बीमारी का परमानेंट इलाज नहीं है क्योंकि यह सिर्फ आपकी बीमारी को ऊपरी तरफ से हटाता है जैसे अगर आपको भगंदर में गुदा द्वार के बाहर छोटे-छोटे फोड़े होते हैं तो ऑपरेशन सिर्फ उन फोड़ो को निकाल देगा लेकिन अगर मरीज अपनी जीवनशैली में खराब आदतों पर वापिस आ जाता है तो भगंदर की बीमारी वापस आ सक्ती है।
इनमें से कुछ खराब आदतें इसप्रकार है:
- लम्बे समय तक बैठे रहना
- व्यायाम न करना
- हर समय बाहर का तला हुआ भोजन खाना
- मल त्याग के असंतुलित होने को नज़रअंदाज़ करना
- कम पानी पीना
ये कुछ आदतें हैं जो हमारे मल को मोटा बना देती हैं और गुदा-द्वार के आसपास सूजन को वापस ला सकती हैं।
आयुर्वेद में भगंदर का इलाज कैसे होता है?
आयुर्वेद के अनुसार कोई भी बीमारी हमारे शरीर में वात, पित या कफ दोष के असंतुलन से होता है जो हमारी पाचन अग्नि को कमजोर कर देता जिसके कारण हमारे पेट में मल इकठा हो जाता है और कब्ज होने की संभावना बढ़ जाती है।
लेकिन खबराने की कोई बात नहीं है क्योंकि आयुर्वेद में भगंदर का इलाज कुछ खास आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियाँ जैसे हल्दी, नीम, गिलोय, त्रिफला इत्यादि से किया जाता है ताकि भगंदर से होरी अंधरुनि सूजन को जड़ से ठीक किया जा सके।
भगंदर को नियंत्रित रखने के लिया क्या कर सकते है?
किसी भी प्रकार की बीमारी को हम कुछ घरेलू उपाए से नियंत्रित कर सकते है जैसे:
- सिट्ज़ बाथ (stiz bath): यह अक्सर गुनगुने पानी से लिया जाता है। सिट्ज़ बाथ लेने का सही तरीका यह है कि आप एक टब में बैठें, जिससे गुदा-द्वार में रक्त का प्रवाह बढ़ता है।
- हल्दी वाला पानी पीना: हल्दी हमारी सूजन को कम करने में असरदार होती है और अगर कोई व्यक्ति जो भगंदर की सूजन से परेशान है और हल्दी वाले पानी का सेवन करता है, तो उसकी सूजन काफी हद तक नियंत्रित रहती है और उसे दर्द भी कम होता है।
- वजन कम करना: आमतौर पर कोई भी बीमारी हमारे पेट से और बढ़े हुए वजन से जुड़ी होती है, और अगर हम वजन अपनी उम्र के हिसाब से रखें तो सारी बीमारियाँ नियंत्रित रह सकती हैं।
भगंदर के मरीजों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
अगर किसी मरीज की भगंदर बार-बार वापस आजाती है तो उसे कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए जैसे:
- दिनचर्या के नियम अपनाएँ, जैसे समय पर खाना, नींद पूरी करना इत्यादि।
- लगातार लम्बे समय तक न बैठें क्योंकि इससे हमारे गुदाद्वार तक खून का भाव कम हो जाता है।
- पानी ज़्यादा से ज़्यादा पिये क्यूंकि पानी पीने से हमारा मल नरम होता है और आंतो में फस कर कब्ज की दिक्कत नहीं देता।
- अपने भोजन में हल्की चीजें जैसे भाप में पकी सब्ज़ियाँ, दलिया, लौकी, तोरई का सेवन बढ़ाइए।
- तनाव से बचिए क्योंकि जब हम तनाव में होते है तो हमारा पेट अक्सर खराब हो जाता है।
निष्कर्ष
भगंदर एक ऐसी बीमारी है जो ऑपरेशन करने के बाद भी वापस आ सकती है, अगर मरीज़ अपनी जीवनशैली में कोई बदलाव न करे। लेकिन घबराने की कोई बात नहीं है, क्योंकि भगंदर को नियंत्रित करने और जड़ से खत्म करने के लिए आयुर्वेद में कुछ रास्ते बताए गए हैं।
References
Anal fistula | About the Disease | GARD
Anal fissure: diagnosis, management, and referral in primary care - PMC












































































