Diseases Search
Close Button
 
 

चलते समय घुटनों में चुभन जैसा दर्द क्यों होता है? आयुर्वेदिक कारण और उपचार जानें

Information By Dr. Keshav Chauhan     Medically Reviewed by Dr.Partap Chauhan
  • category-iconPublished on 04 Apr, 2026
  • category-iconUpdated on 22 Jun, 2026
  • category-iconJoint Health
  • blog-view-icon5087

क्या कभी चलते-फिरते या अचानक मुड़ते समय आपको अपने घुटने में ऐसी चुभन महसूस हुई है, जैसे कोई सुई या काँटा गड़ गया हो? अक्सर हम इसे मामूली खिंचाव समझकर नज़रअंदाज़ कर देते हैं, लेकिन यह चुभन आपके जोड़ों के अंदरूनी स्वास्थ्य का एक गंभीर संकेत है। घुटनों का यह दर्द न केवल आपकी रफ़्तार धीमी करता है, बल्कि समय पर इलाज न मिलने पर यह आपको बिस्तर तक भी पहुँचा सकता है। आयुर्वेद में इस चुभन को महज़ दर्द नहीं, बल्कि शरीर के वात दोष के बिगड़ने की चेतावनी माना जाता है।

घुटनों में चुभन वाला दर्द क्या होता है?

आसान भाषा में कहें तो, हमारे घुटने दो हड्डियों के मेल से बनते हैं जिनके बीच एक चिकनी परत (Cartilage) और एक गाढ़ा तरल (Synovial Fluid) होता है। जब यह चिकनाई कम हो जाती है या कार्टिलेज में बारीक दरारें आ जाती हैं, तो चलते समय हड्डियों का घर्षण बढ़ जाता है। यही घर्षण नसों पर दबाव डालता है, जिसे मरीज़़ सुई जैसी चुभन के रूप में महसूस करता है। आयुर्वेद इसे कंटकवत् पीड़ा (काँटे जैसी चुभन) कहता है, जो जोड़ों के भीतर रूखेपन की निशानी है।

दर्द के प्रकार?

घुटने की इस चुभन को तीन चरणों (Stages) में समझा जा सकता है

शुरुआती चरण (Acute) चुभन कभी-कभी होती है, ख़ासकर ज़्यादा चलने या भारी सामान उठाने पर।

मध्यम चरण (Sub-acute) आराम करते समय भी घुटने में भारीपन रहता है और सीढ़ियाँ चढ़ते वक़्त चुभन तेज़ हो जाती है।

गंभीर चरण (Chronic) इसमें घुटने का गैप बहुत कम हो जाता है। यहाँ चुभन के साथ-साथ घुटना लॉक होने लगता है और पैर सीधा करने में भी तकलीफ़ होती है।

शुरुआती लक्षण (Symptoms)

अचानक चुभन चलते-चलते अचानक घुटने के बीचों-बीच तेज़ सुई जैसा दर्द होना।

अस्थिरता (Instability) ऐसा महसूस होना कि चलते वक़्त अचानक घुटना जवाब दे देगा।

सूजन और गर्माहट घुटने के जोड़ के आसपास हल्की लाली या छूने पर गर्माहट महसूस होना।

मूवमेंट में रुकावट पैर को पूरा मोड़ने या सीधा करने में घबराहट और दर्द होना।

रात की बेचैनी दिन भर चलने के बाद रात को घुटनों में टीस उठना।

दर्द के मुख्य कारण?

वायु का प्रकोप (High Vata) वात दोष का बढ़ना जोड़ों की चिकनाई को सुखा देता है, जिससे हड्डियाँ आपस में टकराने लगती हैं।

लिगामेंट या मेनिस्कस इंजरी घुटने के अंदर मौजूद कुशन (Meniscus) में बारीक चोट या खिंचाव आने से चुभन होती है।

यूरिक एसिड का जमाव खून में यूरिक एसिड बढ़ने से वह क्रिस्टल बनकर जोड़ों में चुभने लगता है।

गलत जूते और पोश्चर ऊँची एड़ी (Heels) या असुविधाजनक जूते पहनने से घुटनों के एलाइनमेंट पर बुरा असर पड़ता है।

अस्थि क्षय हड्डियों का कमज़ोर होना या उनमें कैल्शियम की कमी होना।

जोखिम बढ़ाने वाले कारण और जटिलताएं 

जोखिम (Risks)

जटिलताएँ (Complications)

गतिहीन जीवनशैली व्यायाम न करने से जोड़ों की मांसपेशियाँ कमजोर हो जाती हैं

ऑस्टियोआर्थराइटिस समय पर इलाज न मिलने पर गंभीर गठिया बन सकता है

अनुवांशिकता परिवार में जोड़ों के दर्द का इतिहास होना

स्थायी विकलांगता चलने-फिरने की क्षमता खत्म हो सकती है

भारी वज़न उठाना लगातार भारी सामान उठाने से जोड़ों पर असर

सर्जरी की नौबत अंत में नी रिप्लेसमेंट की जरूरत पड़ सकती है

घुटनों के दर्द की जॉंच कैसे होती है?

फिजिकल टेस्ट (Palpation) डॉक्टर घुटने को अलग-अलग दिशाओं में घुमाकर देखते हैं कि चुभन कहाँ से शुरू हो रही है।

एक्स-रे (X-Ray) हड्डियों के बीच के गैप और कार्टिलेज की स्थिति को देखने के लिए।

ब्लड टेस्ट यूरिक एसिड और इन्फ्लेमेशन (CRP) की जाँच करने के लिए।

एमआरआई (MRI) अगर चुभन लिगामेंट की चोट की वज़ह  से है, तो इसकी बारीक जाँच के लिए।

आयुर्वेदिक नाड़ी परीक्षा यह जानने के लिए कि शरीर के किस हिस्से में आम (टॉक्सिन्स) और वात का जमाव ज़्यादा है

आयुर्वेद घुटनों के दर्द को कैसे देखता है?

आयुर्वेद के अनुसार जोड़ों का दर्द अक्सर शरीर के संतुलन में आए बदलाव से जुड़ा होता है। जब शरीर में वात का असंतुलन बढ़ जाता है, तो जोड़ों में सूखापन, जकड़न और दर्द महसूस हो सकता है। अनियमित भोजन, ज़्यादा ठंडा या सूखा खाना, देर रात तक जागना और लगातार तनाव भी इस संतुलन को प्रभावित कर सकते हैं। समय के साथ यह स्थिति जोड़ों को कमज़ोर  कर सकती है।

आयुर्वेद का दृष्टिकोण केवल दर्द को कम करने तक सीमित नहीं रहता। इसका उद्देश्य शरीर के अंदर संतुलन को बेहतर बनाना और जोड़ों को पोषण देना होता है। इसके लिए आहार, जीवनशैली, औषधि और कुछ बाहरी उपचारों का संयोजन उपयोग किया जाता है। सही तरीके से अपनाए जाने पर यह तरीका लंबे समय तक राहत देने में सहायक हो सकता है।

घुटनों के दर्द में क्या खाएं और क्या न खाएं?

क्या खाएं 

क्या न खाएं 

गर्म और ताज़ा भोजन हल्का गर्म और आसानी से पचने वाला खाना

बासी और ठंडा भोजन फ्रिज का पुराना खाना वात बढ़ाता है

स्वस्थ वसा घी या तिल के तेल का उपयोग

रूखा और सूखा खाना भुने चने, पॉपकॉर्न, कुरकुरी चीज़ें

अदरक और लहसुन प्राकृतिक सूजनरोधी

खट्टी और ठंडी चीज़ें अचार, इमली, रात का दही, कोल्ड ड्रिंक

कैल्शियम युक्त आहार दूध, रागी, मखाने, पनीर

वायु बढ़ाने वाली सब्जियां गोभी, भिंडी, अरबी, राजमा, छोले

मेथी और सहजन जोड़ों के लिए फायदेमंद

मैदा और जंक फूड नूडल्स, पिज़्ज़ा, समोसे

मरीज़ों का अनुभव

मुझे 6 साल से घुटने में बहुत दर्द था और मैंने कई डॉक्टरों को दिखाया। एलोपैथिक में तो मेरा काम का लोड बढ़ने के साथ पैर में सूजन बहुत ज़्यादा हो जाता था। चलने में मुझे प्रॉब्लम होता था। कभी-कभी लगता था जैसे मैं चल रही हूँ तो गिर जाऊँगी, तो काफी अंदर से मुझे भय रहता था। बहुत ज़्यादा मेरे पैर में प्रॉब्लम आ गई। लेफ्ट और राइट पैर में, जैसे मुझे लेफ्ट पैर में प्रॉब्लम है, दोनों में बहुत फर्क आने लगा। फिर मैंने उन्हें सब बात अपने घुटने के बारे में और कमर के बारे में बताई।< जीवा (Jiva) की दवा से मुझे कमर दर्द में बहुत आराम है और घुटना तो 70% मेरा सूजन और दर्द बहुत कम हो गया है। यदि आप लोगों को जोड़ों में दर्द, घुटनों में दर्द, कमर दर्द काफी सालों से है, तो आप लोग जीवा आयुर्वेदा (Jiva Ayurveda) में संपर्क जरूर करें। थैंक यू।

आधुनिक उपचार और आयुर्वेदिक उपचार में अंतर?

तुलना का आधार आधुनिक (एलोपैथिक) इलाज आयुर्वेदिक (जीवा) इलाज
काम करने का तरीका यह मुख्य रूप से दर्द के संकेतों (Pain signals) को दिमाग तक पहुंचने से रोकता है। यह दर्द की जड़बढ़े हुए वात और घुटनों के सूखेपन (Lack of Lubrication) पर काम करता है।
दवाओं का असर पेनकिलर और स्टेरॉयड का असर अस्थायी होता है; दवा छोड़ते ही दर्द वापस आ जाता है। जड़ी-बूटियां और तेल धीरे-धीरे घुटनों के ग्रीस (Synovial Fluid) को दोबारा बनाने में मदद करते हैं।
दुष्प्रभाव (Side-effects) लंबे समय तक पेनकिलर लेने से किडनी, लिवर और पेट में अल्सर होने का खतरा रहता है। आयुर्वेदिक उपचार प्राकृतिक हैं, जो न सिर्फ घुटने बल्कि पूरे शरीर के मेटाबॉलिज्म को सुधारते हैं।
सर्जरी का विकल्प जब दर्द बढ़ जाता है, तो अक्सर नी रिप्लेसमेंट (Knee Replacement) ही आखिरी रास्ता बचता है। आयुर्वेद का लक्ष्य पंचकर्म और दवाओं के जरिए सर्जरी की नौबत को टालना और जोड़ों को बचाना है।
इलाज का आधार यह केवल घुटने के एक्सरे और गैप को देखता है। यह शरीर की प्रकृति (वात, पित्त, कफ), दोषों के असंतुलन और जोड़ों की अंदरूनी स्थिति को ध्यान में रखकर इलाज करता है।

डॉक्टर से कब मिलना चाहिए?

  • असहनीय चुभन (Sharp Pain) अगर घुटने में ऐसी चुभन हो रही है कि आप पैर जमीन पर रखने में भी असमर्थ हैं।
  • घुटने का लॉक होना (Knee Locking) चलते-चलते अचानक घुटना अटक जाना या सीधा न हो पाना।
  • असामान्य आवाज़ें (Popping Sounds) घुटने मोड़ते समय कट-कट की तेज आवाज़  के साथ दर्द होना (यह ग्रीस खत्म होने का शुरुआती संकेत है)।
  • जोड़ों का टेढ़ापन (Deformity) अगर आपको महसूस हो रहा है कि आपके घुटने बाहर की तरफ झुक रहे हैं या उनमें गैप बढ़ रहा है।
  • लगातार सूजन और लाली घुटने के चारों तरफ सूजन रहना और छूने पर वहां गर्मी महसूस होना।

निष्कर्ष

घुटनों का दर्द कई लोगों के लिए लंबे समय तक चलने वाली समस्या बन सकता है। केवल पेनकिलर लेकर दर्द को दबाना अस्थायी राहत दे सकता है, लेकिन अगर असली कारण पर ध्यान न दिया जाए तो दर्द फिर से लौट सकता है। इसलिए जरूरी है कि घुटनों के स्वास्थ्य को समग्र रूप से समझा जाए। सहीजाँच, संतुलित आहार, सक्रिय जीवनशैली और विशेषज्ञ की सलाह के साथ इस समस्या को बेहतर तरीके से संभाला जा सकता है। अगर लंबे समय से घुटनों में दर्द बना हुआ है, तो उसे नजरअंदाज करने के बजाय समय रहते उचित मार्गदर्शन लेना बेहतर कदम हो सकता है।

References

https//www.nhp.gov.in/disease/musculoskeletal/arthritis

https//www.nhp.gov.in/disease/musculoskeletal/gout

https//www.nhp.gov.in/disease/musculoskeletal/osteoarthritis

https//main.mohfw.gov.in/

 https//fitindia.gov.in/

Disclaimer: This blog is for informational purposes only and should not be considered medical advice. The content is not intended to replace professional diagnosis, treatment, or medical guidance. For personalised healthcare advice and appropriate treatment, please consult a qualified and experienced Jiva Ayurveda doctor.

FAQs

नहीं, कम उम्र में यह आम नहीं है। यह विटामिन की कमी, ओवरएक्टिव लाइफस्टाइल, या गलत एक्सरसाइज तकनीक का संकेत हो सकता है।

चुभन शुरुआती संकेत हो सकता है, जबकि ऑस्टियोआर्थराइटिस एक विकसित स्थिति है जिसमें कार्टिलेज काफी हद तक घिस चुका होता है।

हाँ, लंबे समय तक बैठने से घुटनों की मांसपेशियाँ कमजोर हो जाती हैं और जॉइंट स्टिफनेस बढ़ती है, जिससे चलने पर चुभन महसूस हो सकती है।

लो-इम्पैक्ट एक्सरसाइज जैसे वॉकिंग, साइकलिंग और स्विमिंग घुटनों पर दबाव कम डालते हुए मांसपेशियों को मजबूत करती हैं।

हाँ, हर 1 किलो वज़न कम करने से घुटनों पर लगभग 3–4 गुना कम दबाव पड़ता है, जिससे दर्द में सुधार होता है।

हाँ, इन विटामिन्स की कमी से हड्डियाँ और नसें कमजोर होती हैं, जिससे दर्द और चुभन की समस्या बढ़ सकती है।

सप्लीमेंट्स मदद कर सकते हैं, लेकिन बिना डॉक्टर की सलाह के लेना नुकसानदायक भी हो सकता है, खासकर लंबे समय तक।

बिलकुल, गलत फॉर्म, ज़्यादा वज़न या बिना वार्मअप के एक्सरसाइज करने से लिगामेंट और कार्टिलेज को नुकसान हो सकता है।

हाँ, ठंड में ब्लड सर्कुलेशन कम हो जाता है और जोड़ों में जकड़न बढ़ती है, जिससे दर्द और चुभन ज़्यादा महसूस होती है।

गर्म सिकाई, हल्की मालिश, और आराम देने से शुरुआती राहत मिल सकती है। साथ ही ज़्यादा दबाव डालने से बचना चाहिए।

Top Ayurveda Doctors

Social Timeline

Our Happy Patients

  • Sunita Malik - Knee Pain
  • Abhishek Mal - Diabetes
  • Vidit Aggarwal - Psoriasis
  • Shanti - Sleeping Disorder
  • Ranjana - Arthritis
  • Jyoti - Migraine
  • Renu Lamba - Diabetes
  • Kamla Singh - Bulging Disc
  • Rajesh Kumar - Psoriasis
  • Dhruv Dutta - Diabetes
  • Atharva - Respiratory Disease
  • Amey - Skin Problem
  • Asha - Joint Problem
  • Sanjeeta - Joint Pain
  • A B Mukherjee - Acidity
  • Deepak Sharma - Lower Back Pain
  • Vyjayanti - Pcod
  • Sunil Singh - Thyroid
  • Sarla Gupta - Post Surgery Challenges
  • Syed Masood Ahmed - Osteoarthritis & Bp
Book Free Consultation Call Us