Arthritis में क्या खाएं और क्या नहीं - पूरी Diet List

Information By Dr. Bhavna Dwivedi     Medically Reviewed by Dr.Partap Chauhan
  • category-iconPublished on 25 Nov, 2026
  • category-iconUpdated on 25 Nov, 2026
  • category-iconJoint Health
  • blog-view-icon5006

Arthritis यानी गठिया में जोड़ों में दर्द, अकड़न एवं सूजन जैसी समस्या होती है। इसमें चलने-फिरने, दौड़ने और उठने-बैठने में समस्या होती है।

कई लोगों को सुबह उठकर जोड़ों में जकड़न होती है, सीढ़ियां आदि चढ़ने में परेशानी होती है और रोजमर्रा के कामों को करने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है।

ऐसे में मन में ये सवाल आना बहुत स्वाभाविक है कि क्या दवाइयों के साथ खाने में परहेज करना भी ज़रूरी है। Arthritis में क्या खाएं? किन चीज़ों से परहेज करें? 

Arthritis में खान-पान का ध्यान रखना भी बहुत ज़रूरी है। उचित खान-पान जोड़ों में हो रही सूजन को नियंत्रित करने में मदद करता है। सही खान-पान हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए और स्वस्थ वज़न बनाने के लिए मदद करता है। लेकिन केवल खान-पान से Arthritis ठीक नहीं हो सकता इसे नियंत्रित करने के लिए डॉक्टर की सलाह के अनुसार उपचार भी ज़रूरी है।

Arthritis में क्या खाना चाहिए?

Arthritis में दर्द और सूजन को कम करने के लिए ओमेगा 3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन-सी से भरपूर संतुलित आहार लेना फायदेमंद होता है। जैसे:

  • हरी पत्तेदार सब्जियां, जैसे पालक, मेथी, बथुआ आदि खानी चाहिए। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और अन्य पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा होती है जो आपको स्वस्थ रखने में मदद करता है।
  • ओमेगा-3 से भरपूर खाद्य पदार्थों को अपने आहार में शामिल करें। जैसे, अखरोट, फैटी फिश, अलसी के बीज, सोयाबीन आदि। ओमेगा-3 शरीर में हो रही सूजन को कम करने के गुण होते हैं।   
  • मौसमी फलों को भी अपने आहार में शामिल करें, फलो में कई पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते है, जो आपके तनाव को कम करने में मदद करता है। संतरा, अमरुद, पपीता, सेब, अनार और आंवला आदि को अपने आहार में शामिल करें।
  • हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए विटामिन-डी की भरपूर मात्रा लेनी चाहिए, इसलिए डेरी प्रोडक्ट्स का उचित सेवन करना चाहिए।
  • दूध, दही पनीर, छाछ आदि को अपने आहार में शामिल करें।
  • साबुत अनाज और फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ जैसे गेहूं की रोटी, ओट्स, दलिया आदि को अपने आहार में शामिल करें। यह शरीर को ऊर्जा देता है और वज़न को नियंत्रित रखने में मदद करता है।
  • दालों और प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे मूंग की दाल, राजमा, छोले, मसूर की दाल आदि को अपने आहार में शामिल करें, मांसपेशियों को मज़बूत बनाए रखने के लिए पर्याप्त प्रोटीन का सेवन ज़रूरी है। 

इन सभी खाद्य पदार्थों का सेवन Arthritis में कर सकते है। यह आपके शरीर को पर्याप्त पोषक तत्व देने में , आपकी हड्डियों और मांसपेशियों को मज़बूत बनाने में और आपके वज़न को नियंत्रित करने में आपकी मदद करता है।

Arthritis में क्या नहीं खाना चाहिए?

Arthritis में खान-पान पर ध्यान दिया जाता है क्योंकि Arthritis में जोड़ों में सूजन और जकड़न आदि महसूस होती है। ऐसे में उन पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए जो जोड़ों की सूजन को बढ़ाते हैं और यह आपके Arthritis के लक्षणों को और बुरा कर सकता है।

इन पदार्थों के सेवन से बचें:

  • तले-भुने खाद्य पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए या फिर उनका सीमित सेवन करना चाहिए, क्योंकि इनमें वसा की भरपूर मात्रा होती है, इससे आपके Arthritis के लक्षण और बिगड़ सकते है।
  • अधिक मीठा और कार्बोहाइड्रेट्स से भरपूर खाद्य पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए।
  • अधिक नमक का भी सीमित सेवन करना चाहिए। अधिक नमक के सेवन से ब्लड प्रेशर और जोड़ों में सूजन बढ़ सकती है।
  • शराब के सेवन से बचना चाहिए, विशेषकर बियर के सेवन से बचना चाहिए। यह आपके शरीर में यूरिक एसिड का लेवल बढ़ा देता है और Arthritis के लक्षणों को और भी बुरा कर सकता है।

कुछ मरीज़ों को पूरी तरह इन पदार्थों का सेवन नहीं छोड़ना चाहिए, इन पदार्थों का सीमित सेवन करना भी बेहतर रहता है।

Arthritis के मरीजों के लिए एक दिन का डाइट चार्ट

Arthritis में दवाइयों के साथ-साथ खान-पान पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। ऐसे पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए जो सूजन और Arthritis के लक्षणों को और बढ़ाएँ। 

इन्ही सब चीज़ो को ध्यान में रखकर एक दिन का डाइट चार्ट कुछ इस प्रकार है:

समय

क्या खाएं 

सुबह उठने पर

एक गिलास सदा पानी

नाश्ता

दलिया या फिर ओट्स

मिड मॉर्निंग

एक मौसमी फल

दोपहर का खाना

2 रोटी, दाल, सब्ज़ी और दही

शाम का खाना

मुट्ठीभर अखरोट या भुने चने

रात का खाना

2 रोटी सब्ज़ी और दाल

सोने से पहले

हो सके तो एक गिलास दूध

यह एक सामान्य उदाहरण है। डाइट चार्ट व्यक्ति की स्थिति, उम्र, वज़न, शारीरिक गतिविधि और डॉक्टर की सलाह के अनुसार बदला जा सकता है।

आयुर्वेदिक दृष्टिकोण

आयुर्वेद में Arthritis और उससे मिलते-जुलते लक्षण को वात दोष के असंतुलन से जोड़ा जाता है। यह विशेषकर शरीर में मौजूद आम (toxins) की वजह से होता है। वात दोष के असंतुलन से पाचन अग्नि मंद हो जाती है जिस वजह से शरीर में आम बनने लगता है और वही आम फिर जोड़ों में जमा होने लगता है जिस वजह से जोड़ों में अकड़न और सूजन होने लगती है।

आयुर्वेद के अनुसार Arthritis की समस्या में खान-पान से संबंधित कुछ बातों का ध्यान देना चाहिए। 

जैसे:

  • ताज़ा और सुपाच्य भोजन करें।
  • भोजन में अदरक, हल्दी और जीरा आदि जैसे मसालों का उपयोग सीमित मात्रा में करें।
  • समय पर भोजन करें।
  • कोशिश करें कि पर्याप्त नींद लें और शरीर को सक्रिय रखें।

Arthritis के लिए कुछ आयुर्वेदिक उपचार है:

अश्वगंधा, त्रिफला, हल्दी, गुग्गुल, निर्गुन्डी, दशमूल आदि। 

इन सब औषधियों का भी विशेषज्ञ के निर्देशानुसार ही सेवन करना चाहिए। इन्हें उपचार का विकल्प नहीं मानना चाहिए।

निष्कर्ष

Arthritis में सही खान-पान का चुनाव जोड़ों की सेहत को बेहतर बनाता है। हरी सब्ज़ियां, ओमेगा-3 से भरपूर खाद्य पदार्थ, मौसमी फल और प्रोटीन का पर्याप्त सेवन Arthritis से परेशान मरीजों के लिए फायदेमंद है वहीं उन्हें तले-भुने, अधिक मीठे और अधिक नमक से बने पदार्थों का सीमित सेवन करना चाहिए या फिर सेवन से बचना चाहिए। आपकी उम्र, स्थिति और शारीरिक गतिविधियों पर भी आपका खान-पान निर्भर करता है। डॉक्टर की सलाह के अनुसार अपने खान-पान का चुनाव करना चाहिए। 

References

Dietary Habits and Nutrition in Rheumatoid Arthritis: Can Diet Influence Disease Development and Clinical Manifestations? - PMC

Arthritis - Overview and Types | NIAMS

Self-Care for Arthritis: Five Ways to Manage Your Symptoms

Disclaimer: This blog is for informational purposes only and should not be considered medical advice. The content is not intended to replace professional diagnosis, treatment, or medical guidance. For personalised healthcare advice and appropriate treatment, please consult a qualified and experienced Jiva Ayurveda doctor.

FAQs

हाँ, अधिकतर Arthritis के मरीज दूध पी सकते हैं। दूध कैल्शियम और प्रोटीन का अच्छा स्रोत है अगर दूध से परेशानी होती है तो दूसरी कैल्शियम युक्त विकल्प चुन सकते हैं।

हाँ, मूंग, मसूर, अरहर और अन्य दालें प्रोटीन का अच्छा स्रोत है इन्हें संतुलित मात्रा में खा सकते हैं।

नहीं, चावल खाना बंद नहीं करना चाहिए। सामान्य मात्रा में चावल खा सकते हैं चाहे तो कभी-कभी ब्राउन राइस भी शामिल कर सकते हैं।

हाँ, केला खाया जा सकता है इसमें पोटेशियम और फाइबर होते हैं हालांकि किडनी और अन्य बीमारी होने पर पोटेशियम की मात्रा को लेकर डॉक्टर से सलाह लें।

हाँ, ज्यादातर मरीज संतुलित मात्रा में अंडा खा सकते हैं यह प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत है।

हाँ, सीमित मात्रा में चाय और कॉफी पी सकते हैं। बहुत ज्यादा चीनी वाली चाय और कॉफी से बचें।

लंबे समय तक भूखे रहने या बहुत सीमित भोजन करने से कमज़ोरी और पोषण की कमी हो सकती है।उपवास रखने से पहले डॉक्टर से सलाह ले।

Top Ayurveda Doctors

Our Happy Patients

  • Sunita Malik - Knee Pain
  • Abhishek Mal - Diabetes
  • Vidit Aggarwal - Psoriasis
  • Shanti - Sleeping Disorder
  • Ranjana - Arthritis
  • Jyoti - Migraine
  • Renu Lamba - Diabetes
  • Kamla Singh - Bulging Disc
  • Rajesh Kumar - Psoriasis
  • Dhruv Dutta - Diabetes
  • Atharva - Respiratory Disease
  • Amey - Skin Problem
  • Asha - Joint Problem
  • Sanjeeta - Joint Pain
  • A B Mukherjee - Acidity
  • Deepak Sharma - Lower Back Pain
  • Vyjayanti - Pcod
  • Sunil Singh - Thyroid
  • Sarla Gupta - Post Surgery Challenges
  • Syed Masood Ahmed - Osteoarthritis & Bp
Book Free Consultation Call Us