अक्सर कई लोग कूल्हे (हिप) में हर वक्त दर्द और जकड़न को नॉर्मल बात समझते हैं। शुरुआत में तो हम सभी इसे बस दिनभर की थकान समझ कर इग्नोर (ignore) कर देते हैं, लेकिन सच तो यह है कि धीरे-धीरे नीचे बैठना या उठना भी आफत लगने लगता है। कई बार यह छोटा सा दर्द आगे चलकर इतना बढ़ जाता है कि डेली मूवमेंट (daily movement) में भी तकलीफ आती है।
आज कल हिप में दर्द की शिकायत 40 साल के बाद आम समस्या हो गयी है इस लिए कई लोग इस के शुरुआती लक्षण इग्नोर कर देते है और आगे चलकर यह मामूली सा दर्द AVN की समस्या में बदल जाता है जिसका इलाज आमतौर पर सर्जरी होती है लेकिन घबराने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि इस लेख में आप AVN हिप के संभव इलाज के बारे में पड़ेंगे।
AVN और इसके कुछ लक्षण क्या हैं?
AVN बीमारी हमारे शरीर की वो स्थिति है जब हमारे हड्डियों तक खून का बहाव बिल्कुल बंद या बहुत कम हो जाता है। जैसे की हम जानते है अगर किसी पौधे को उसकी खुराक सही मात्रा में नहीं मिलती तो वो अंदर से खोखला हो जाता है, वैसा ही हमारी हड्डीओं के साथ है यानि जब हमारी हड्डियों में खून की कमी होती है तो हमारा शरीर कमज़ोर पड़ने लगता है।
AVN की बीमारी अक्सर हमारी रोजमर्रा की कुछ आदतों की वजह से होती है जैसे:
- शराब या अल्कोहल ज्यादा मात्रा में पीना (excessive alcohol consumption): जब आप अत्यधिक मात्रा में शराब का सेवन करते हैं, तो आपके खून में फैटी सेल्स (fatty cells) की मात्रा बढ़ जाती है, जो खून के सर्कुलेशन (blood circulation) को ठीक से काम करने नहीं देती, जिसके कारण हड्डियों में खून की कमी हो जाती है।
- हाई कोलेस्ट्रॉल (high cholesterol): इस स्थिति में आपका खून पतला हो जाता है, जिसके कारण आपके हड्डियों तक खून कम पहुँचता है।
- जॉइंट इंजरी (joint injury): जब आपको पहले से ही कोई फ्रैक्चर (fracture) या इंजरी (joint injury) हुई हो और वो ठीक नहीं हुई हो, तो आपको AVN होने की संभावनाएँ ज़्यादा होती हैं।
AVN के कुछ प्रकार
AVN को अक्सर डॉक्टर चार स्टेज या ग्रेड में बाटते है जो इस प्रकार है:
- ग्रेड 1 (early stage): इस स्टेज पर मरीज के हिप तक खून का बहाव कम हो जाता है जिसके कारण मरीज को जोड़ो में हल्का दर्द और दिनचर्या में उठने-बैठने में तकलीफ महसूस होसकती है।
- ग्रेड 2 (pre-collapse): इस स्टेज पर bones का कमज़ोर होना X-ray में दिखता है और जो दर्द उठता है वह रेस्ट लेने या आराम करने से ठीक हो जाता है।
- ग्रेड 3 (early-collapse या bone collapse): AVN के इस स्टेज पर मरीज को अक्सर कूल्हे या हिप में दर्द रहता है जो आराम करने से भी ठीक नहीं होता और कई बार तो X-ray में फ्रैक्चर भी दिखाई देता है।
- ग्रेड 4 (advanced bone collapse): यह AVN की सबसे खतरनाक स्टेज होती है जिसमें मरीज को लगातार कूल्हे में दर्द होता रहता है और चलने में भी दिक्कत होती है।
AVN का इलाज कैसे करवा सकते है?
जैसा हम जानते है कि हर व्यक्ति को AVN बीमारी के अलग-अलग लक्षण होते है उसी तरह AVN का इलाज भी अलग-अलग होता है जैसे:
- दवाइयाँ: अक्सर किसी भी बीमारी के शुरुआती लक्षणों को ठीक करने के लिए डॉक्टर कुछ दवाइयाँ जैसे anti-inflammatories या painkillers देते हैं ताकि मरीज का दर्द कम हो।
- Physical थेरपी: अगर किसी मरीज को स्टेज 1 AVN है और X-ray में कोई bone collapse के लक्षण नहीं दिख रहे हैं, तो डॉक्टर थोड़ी-बहुत exercise करवाता है, जिससे उसके कूल्हे को ताकत मिल सकती है।
- जीवनशैली में सुधार: अगर डॉक्टर को लगता है दवाइयों और थेरेपी से आपकी स्थिति सुधर रही है तो वह मरीज को दिनचर्या में बदलाव जैसे शराब पीना या smooking बंद करने की सलाह देते है।
- सर्जरी: अगर मरीज के X-ray में हड्डियाँ ज़्यादा कमज़ोर दिख रही हैं तो डॉक्टर सर्जरी की सलाह देता है।
आयुर्वेद के अनुसार AVN का इलाज कैसे हो सकता है?
आयुर्वेद के अनुसार कोई भी बीमारी भले ही वो कूल्हे का दर्द सिर्फ हड्डियों का घिसना नहीं बल्कि इसके साथ शरीर में वात दोष का असंतुलन होता है जो हमारे जोड़ो पर असर डालता है। जब शरीर में वात दोष हद से ज़्यादा बढ़ जाता है, तो यह शरीर के अंदर रूखापन पैदा करता है। धीरे-धीरे यह रूखापन आपकी हड्डियों तक पहुंच जाता है जिसके कारण हमारी हड्डियों तक खून कम पहुंचता है जिससे AVN का खतरा बढ़ सकता है।
लेकिन आयुर्वेद में AVN का इलाज जड़ से किया जाता है जिसमें अलग अलग आयुर्वेदिक थेरेपीज़ जैसे बस्ती, अभ्यंग, हर्बल स्टीम, पोटली मालिश इत्यादि के साथ किया जाता है।
AVN की सर्जरी कब करनी ज़रूरी हो जाती है?
AVN कि सर्जरी तब ज़रूरी हो जाती है जब दवाइयों का पूरा कोर्स करने के बावजूद भी आपको अपने जोड़ो का दर्द काम न हो और रोज के काम जैसे चलना-फिरना या उठने बैठने में असमर्था होर ही हो तो अक्सर डॉक्टर hip replacement (कूल्हा बदलवाने) की सलाह देते हैं।
लेकिन सर्जरी करवानी है या नहीं, वो इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी AVN की स्टेज कौन सी है।
निष्कर्ष
AVN एक ऐसी बीमारी है जो हमारी खराब आदतों की वजह से होती है। AVN के शुरुआती लक्षण जैसे लगातार हो रहा hip में दर्द को नज़रअंदाज़ किए बिना हम बिना सर्जरी के ठीक कर सकते है।
References
Avascular Necrosis - StatPearls - NCBI Bookshelf
Conservative Treatment in Avascular Necrosis of the Femoral Head: A Systematic Review - PMC
Management of avascular necrosis of femoral head at pre-collapse stage - PMC












































































