शुगर ठीक आने लगी तो क्या BP और शुगर की दवा खुद से बंद कर सकते हैं?

Information By Dr. Kuldeep Solanki     Medically Reviewed by Dr.Partap Chauhan

लंबे समय तक शुगर और BP की दवाइयां खाते हुए जब BP और शुगर सामान्य आने लगें तो मन में एक ही ख्याल आने लगता है कि अब बस दवाइयां खाना बंद। ऐसा ख्याल आना स्वाभाविक भी है क्योंकि लंबे समय तक दवाइयाँ खाकर इंसान परेशान हो जाता है। ऐसे में अब दवाइयां खाना बंद किया जाए, ये  ख्याल आना बहुत स्वाभाविक है।

कुछ लोग तो बिना डॉक्टर की सलाह के दवाइयां खाना बंद भी कर देते हैं। लेकिन ऐसा करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

आइए समझते हैं कि शुगर और BP सामान्य आने पर भी बिना डॉक्टर की सलाह के दवाइयां बंद करना कितना नुकसानदायक हो सकता है। 

क्या शुगर का ठीक होना मतलब है कि डायबिटीज खत्म? 

अगर आपकी ब्लड शुगर रिपोर्ट सामान्य आने लगी है तो यह एक अच्छी बात है, पर इससे ये समझ लेना की अब आपकी डायबिटीज खत्म हो गई है, यह उचित नहीं है। जब आपकी ब्लड शुगर रिपोर्ट सामान्य आने लगे इसका मतलब यह है कि आपकी दवाइयां, खान-पान और रोजमर्रा की आदतें अपना असर दिखा रही है।

ब्लड शुगर रिपोर्ट का सामान्य आना और डायबिटीज का खत्म हो जाना, इन दोनों में बहुत फर्क है। इन दोनों को एक समझने की गलती भूल के भी न करें।

कई बार दवाइयों की वजह से ही ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में आता है। ऐसे में दवाइयां एकदम से बंद करने से आपके ब्लड शुगर लेवल का नियंत्रण बिगड़ सकता है। बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी कदम उठाना खतरे से खाली नहीं है। इसलिए केवल कुछ रिपोर्ट्स के आधार पर यह दवाई बंद करने का सोचना एक अच्छा निर्णय नहीं है।

क्या BP सामान्य रहने पर दवाई बंद करना सही है?

BP के लिए भी यही बात लागू होती है। अगर आपका BP नियंत्रित आ रहा है, तो इसका कारण आपकी दवाइयां ही हैं।

आपकी दवाइयों की वजह से ही आपका BP सामान्य और नियंत्रित रहता है। BP 120/80 या उसके आस-पास आए तो यह एक अच्छी बात है। ऐसा आपकी दवाइयों, खान-पान और उचित जीवनशैली की वजह से ही होता है। ऐसे में यदि आप बिना डॉक्टर की सलाह के BP की दवाइयां लेना अचानक से बंद कर देते है तो इससे तेज़ी से BP बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है।

इसलिए बिना डॉक्टर की सलाह के BP की दवाइयां बंद न करें, BP नॉर्मल आने के बाद भी।

अपने आप दवाई बंद करने से शरीर पर क्या असर पड़ेगा?

शुगर और BP सामान्य आने पर बिना डॉक्टर की सलाह के दवाई बंद करने से शरीर को कई तरह से नुकसान हो सकते है। जैसे:

  • शुगर नियंत्रित होने पर, अपने आप दवाइयां बंद करने से ब्लड शुगर लेवल ट्रिगर हो सकता है। बिना डॉक्टर की सलाह के दवाई बंद करने की वजह से ब्लड शुगर बढ़ सकता है और अनियंत्रित हो सकता है।
  • अचानक दवाई छोड़ने की वजह से कुछ लोगों में BP अचानक बढ़ सकता है। जिससे हार्ट अटैक और किडनी फेलियर जैसी जानलेवा स्थितियाँ भी हो सकती हैं।
  • अनियंत्रित डायबिटीज की वजह से आँखों और नसों पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
  • अचानक दवाई बंद करने की वजह से BP बढ़ सकता है जिस वजह से हार्ट पर प्रभाव पढ़ सकता है और हार्ट अटैक जैसी जानलेवा स्थिति भी हो सकती है।
  • दवाई बंद करने से BP और शुगर अनियंत्रित हो सकते हैं। लंबे समय तक बढ़ा हुआ BP और शुगर, किडनी पर बुरा प्रभाव डाल सकते है जिस वजह से किडनी फेलियर जैसी समस्या हो सकती है।

इसलिए दवाइयों को डॉक्टर की सलाह के बाद ही बंद या कम करना चाहिए।

कब डॉक्टर BP और शुगर की दवाई बंद करने की सलाह दे सकते हैं?

ऐसा ज़रूरी नहीं है की अगर एक बार BP और शुगर की दवाइयां चालू हो गयी तो सारी ज़िन्दगी ही इन दवाइयों का सेवन करना पड़ेगा।

कुछ परिस्थितियों में डॉक्टर BP और शुगर की दवाइयों की मात्रा कम करने या दवाइयां बंद करने की सलाह भी दे सकते हैं। जैसे:

  • यदि आपने लंबे समय तक अपनी दवाइयां, खान-पान, व्यायाम आदि करके अपने वजन को और अपनी जीवनशैली को प्राकृतिक रूप से नियंत्रित कर लिया है तो डॉक्टर आपकी BP और शुगर की दवाइयां कम कर सकते है।
  • जब लंबे समय तक आपकी रिपोर्ट में Hba1c और BP के आंकड़े डॉक्टर द्वारा सीमित किये गए दायरे में ही आते है तो डॉक्टर दवाई कम करना का निर्णय ले सकते है।
  • यदि आप अपनी जीवनशैली और खान-पान में सुधार लाते है तो आपके BP और शुगर बिना दवाइयों के भी नियंत्रित रह सकते है। यह बात किसी-किसी मरीज पर ही लागू होती है।

दवाई बंद करना या कम करना जैसे निर्णय डॉक्टर मरीज की पूरी जाँच और history देखकर ही लेते हैं।

आयुर्वेदिक दृष्टिकोण

आयुर्वेद के अनुसार भी BP और शुगर नॉर्मल आने पर खुद से दवाइयां कभी भी बंद नहीं करनी चाहिए।

आयुर्वेद अच्छे स्वास्थ्य का आधार अच्छी जीवनशैली, संतुलित आहार और नियमित दिनचर्या को मानता है। BP और शुगर को भी नियंत्रित करने के लिए जीवनशैली, खान-पान और दिनचर्या पर ध्यान देना महत्वपूर्ण है।

आयुर्वेद के अनुसार कुछ अच्छी आदतें अपनाकर भी BP और शुगर को नियंत्रित किया जा सकता है। जैसे:

  • संतुलित आहार ले, अपने भोजन में मौसमी सब्जियां, दालें, अनाज और फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थ शामिल करें। यह आपके शरीर को पोषक तत्व प्रदान करेगा और आपको अन्य रोगों से लड़ने में भी सक्षम बनाएगा।
  • रोज़ाना कम से कम 30 मिनट टहले, अपनी शारीरिक क्षमता के अनुसार टहलने की आदत डालें ये आपके शरीर को सक्रिय रखने में सहायता करता है।
  • अच्छी और पर्याप्त नींद लें, रोज़ाना 7-8 घंटे की नींद लेने की आदत डालें। 
  • तनाव कम करें, योग और प्राणायाम को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। यह आपका तनाव कम करने में सहायक होगा।
  • अधिक नमक और अधिक मीठे पदार्थों के सेवन से बचें। ये शुगर और BP को ट्रिगर कर सकता है।

इन कुछ उपायों को अपनाकर आप BP और शुगर को नियंत्रित कर सकते हैं, पर ध्यान रखें कि ये उपाय आपकी दवाइयों का विकल्प नहीं हैं। कोई भी आयुर्वेदिक उपाय एवं जड़ी-बूटी लेने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ज़रूर लें, क्योंकि हो सकता है ये उपचार और आपकी शुगर और BP की दवाइयाँ आपस में विपरीत प्रतिक्रिया करें। 

निष्कर्ष

शुगर और BP का सामान्य आना अच्छी बात है। खासकर जब दवाइयां लंबे समय से चल रही हो तो यह रिपोर्ट राहत का काम करती है पर रिपोर्ट सामान्य आने का ये मतलब नहीं है कि अब दवाइयां बंद कर देनी चाहिए। शुगर और BP का नियंत्रित आने का कारण आपकी दवाइयां ही हो सकती है ऐसे में बिना डॉक्टर की सलाह के दवाइयां बंद कर  देना खतरे से खाली नहीं है। अचानक बिना सलाह के दवाई बंद करने से आपका ब्लड शुगर और BP अनियंत्रित हो सकते हैं। इसलिए दवाई बंद करने से पहले डॉक्टर से अवश्य ही सलाह ले। आखिर अच्छी सेहत बनाना दवाइयां छोड़ने से ज़्यादा बेहतर है।

References

Diabetes screening and the distribution of blood glucose levels in rural areas of North India - PMC

A comparison of blood pressure reference values and the prevalence of high blood pressure in Indian adolescents aged 10–16 years using American and Indian reference standards - PMC

India Hypertension Control Initiative: Blood Pressure Control Using Drug and Dose-Specific Standard Treatment Protocol at Scale in Punjab and Maharashtra, India, 2022 - PMC

Indian Herbs and Herbal Drugs Used for the Treatment of Diabetes - PMC

Disclaimer: This blog is for informational purposes only and should not be considered medical advice. The content is not intended to replace professional diagnosis, treatment, or medical guidance. For personalised healthcare advice and appropriate treatment, please consult a qualified and experienced Jiva Ayurveda doctor.

FAQs

बिना डॉक्टर की सलाह के शुगर की दवाई बंद करने से ब्लड शुगर लेवल अचानक से तेज़ी से बढ़ सकता है, जिससे शरीर को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है।

शुगर की दवाई कब तक लेनी चाहिए ये पूरी तरह से आपकी बीमारी के प्रकार, जीवनशैली और डॉक्टर की सलाह पर निर्भर करता है।टाइप-2 डायबिटीज में यह जीवन भर लेनी पड़ सकती है, लेकिन कुछ खास परिस्थितियों में डॉक्टर इसे कम या बंद भी कर सकते है।

हाँ, कुछ खास परिस्थितियों में डॉक्टर की सलाह से BP की दवा कम या बंद की जा सकती है, लेकिन इसे खुद से कभी अचानक बंद न करें।

हाँ, शुरुआती या बॉर्डरलाइन (हल्के) High Blood Pressure को जीवनशैली में बदलाव करके बिना दवा के नियंत्रित करना संभव है, लेकिन गंभीर हाइपरटेंशन में दवाओं की जरूरत पड़ती है।

संतुलित आहार, योग, व्यायाम और उचित दिनचर्या से स्वास्थ्य को बेहतर करने में मदद मिल सकती है पर आयुर्वेदिक उपचार को निर्धारित दवाइयों का विकल्प मानना उचित नहीं है।

BP और शुगर को कंट्रोल करने के लिए ऐसा आहार ज़रूरी है जिसमें फाइबर भरपूर हो, सोडियम (नमक) कम हो और refined carbs न हों।

जाँच की अवधि हर व्यक्ति की स्थिति पर निर्भर करती है। डॉक्टर की सलाह के अनुसार शुगर, Hba1c  और BP की जाँच करवानी चाहिए।

Top Ayurveda Doctors

Our Happy Patients

  • Sunita Malik - Knee Pain
  • Abhishek Mal - Diabetes
  • Vidit Aggarwal - Psoriasis
  • Shanti - Sleeping Disorder
  • Ranjana - Arthritis
  • Jyoti - Migraine
  • Renu Lamba - Diabetes
  • Kamla Singh - Bulging Disc
  • Rajesh Kumar - Psoriasis
  • Dhruv Dutta - Diabetes
  • Atharva - Respiratory Disease
  • Amey - Skin Problem
  • Asha - Joint Problem
  • Sanjeeta - Joint Pain
  • A B Mukherjee - Acidity
  • Deepak Sharma - Lower Back Pain
  • Vyjayanti - Pcod
  • Sunil Singh - Thyroid
  • Sarla Gupta - Post Surgery Challenges
  • Syed Masood Ahmed - Osteoarthritis & Bp
Book Free Consultation Call Us