knee (घुटना) एक बहुत ज़रूरी जॉइंट है आपकी बॉडी में जो डेली टास्क जैसे खड़े होना, चलना (walking) या शारीरिक भार उठाने में मदद करता है। हमारे घुटने की हड्डी के जोड़ के बीच एक तरल पदार्थ होता है जिसे हम कार्टिलेज (cartilage) कहते है जो घुटनो को बिना दर्द के काम करने में मदद करता है, लेकिन जब ये पदार्थ खत्म या कम हो जाता है तब हमे चलने में तकलीफ आती है और अगर हम इन शुरुआती कारणों पर ध्यान न दे तो आगे बढ़ कर सर्जरी करनी पड़ती है।
घुटनों के दर्द की समस्या क्या है और सर्जरी की नौबत क्यों आती है?
हमारे घुटने में cartilage के साथ एक और चिकना तरल पदार्थ, Synovial Fluid, होता है, जो हड्डियों को आपस में रगड़ खाने से बचाता है। एक सामान्य इंसान में यह चिकनाहट हड्डियों को सुरक्षित रखती है। लेकिन गलत जीवनशैली के कारण शरीर में 'वात' या रुखापन बहुत ज़्यादा बढ़ जाता है। यह बढ़ा हुआ वात घुटनों की चिकनाहट को सुखा देता है, जिससे cartilage घिसने लगता है और दोनों हड्डियाँ आपस में टकराने लगती हैं, जिससे bone-on-bone friction होता है। इसके कारण घुटनों में भयंकर दर्द, सूजन और पैर मुड़ने में दिक्कत होने लगती है, आमतौर पर इसके कारण निम्नलिखित होते है:
- खराब लाइफस्टाइल
- खड़े रहकर पानी पीने की आदत
- कमज़ोर मेटाबॉलिज़्म
- अधिक वर्कआउट (excess workout)
आमतौर पर हम पेनकिलर लेते है जो कुछ समय तक राहत देती है पर जड़ से घुटने के दर्द को ठीक नहीं करता फिर हमे सर्जरी का सहारा लेना पड़ता है।
घुटने की बीमारियां कितने प्रकार की होती हैं?
हमारे घुटनों और जोड़ों में कई प्रकार की मांसपेशियां (muscles) होती हैं, जैसे लिगामेंट्स (ligaments) और टेंडन्स (tendons), जो हमारे घुटनों को ठीक से काम करने में मदद करते हैं। जोड़ो या घुटने से जुडी कुछ आम समस्याएं इस प्रकार है:
- Osteoarthritis: ऑस्टिओआर्थराइटिस जोड़ों की कार्टिलेज (cartilage) के कमजोर होने से होता है।
- गठिया (Arthritis):वात रक्त या शरीर में यूरिक एसिड के बढ़ने से गठिया होती है। तेज दर्द होना इसका मुख्य लक्षण है। खट्टे, नमकीन, तीखे या कड़वे खाद्य पदार्थों का ज्यादा मात्रा में सेवन 'रक्त धातु' को अशुद्ध कर देता है जो गठिया होने का प्रमुख कारण है।
- जोड़ों में सूजन: यह चोट लगने या अत्यधिक शारीरिक गतिविधि के कारण हो सकता है। इसकी वजह से जोड़ों में एक तरल पदार्थ जमा होने लगता है जिसे समय रहते ठीक नहीं किया गया तो आगे जाकर यह भट दर्द दे सकता है।
सर्जरी की नौबत आने से पहले के लक्षण और संकेत
कोई भी बीमारी या दर्द सीधा सर्जरी का रूप नहीं लेता, बल्कि पहले कुछ लक्षण या संकेत देता है, जैसे:
- पेनकिलर्स खाने के बाद भी बार-बार घुटने का दर्द वापिस आ जाता है।
- सीढ़ियाँ चढ़ने-उतरने में भयंकर दर्द होना।
- घुटनों को मोड़ने या सीधा करने पर कटकट की आवाज़ आना।
- सोकर उठने के बाद घुटनों का पूरी तरह जाम हो जाना या morning stiffness होना।
- घुटनों के आसपास सूजन का कम न होना।
- दवा का असर खत्म होते ही दर्द का वापस आ जाना।
यह कुछ शुरुआती संकेत है जीने हमे कभी भी नज़र-अंदाज़ नहीं करना चाहिए वार्ना सर्जरी ही आखरी रास्ता होता है।
आयुर्वेद के अनुसार घुटनों का दर्द बार-बार लौट क्यों आता है?
घुटनों का दर्द बार-बार होने के पीछे सिर्फ बढ़ती उम्र नहीं, बल्कि कई अंदरूनी कारण हो सकते हैं:
- वात दोष का बढ़ना: गलत खान-पान सूखा, बासी और ठंडा खाना से शरीर में वात बढ़ता है, जो घुटनों का लुब्रिकेशन को कम या सुखा देता है।
- अत्यधिक शारीरिक वज़न Obesity: शरीर का 1 किलो अतिरिक्त वज़न घुटनों पर 4 किलो का अतिरिक्त दबाव डालता है, जिससे गादी बहुत तेज़ी से घिसती है।
- 'आम' Toxins का बड़ जाना: कमज़ोर पाचन के कारण शरीर में 'आम' बनता है, जो हड्डियों तक कैल्शियम और ज़रूरी पोषण पहुँचने से रोक देता है।
- पेनकिलर्स और स्टेरॉयड पर निर्भरता: सिर्फ दर्द को सुन्न करने से इंसान घिसे हुए घुटने पर ज़्यादा ज़ोर डालता है, जिससे वह और जल्दी खराब हो जाते हैं।
आयुर्वेद के अनुसार घुटनो के रोगी को क्या खाना या नहीं खाना चाहिए?
आयुर्वेद कहता है की कोई भी बीमारी या रोग आपके शरीर में दोष के बड़ने से होती है, और हम इसे अपने खाने पीने से ठीक करसकते है।
घुटनो के रोगी क्या खाएँ?
- गाय का घी व तिल का तेल: रोज़ाना खाने में शुद्ध गाय का घी लें। यह वात शांत कर घुटनों को अंदरूनी चिकनाहट लुब्रिकेशन देता है।
- सहजन (Moringa): इसकी फली या पत्तियों का सूप पिएं। यह हड्डियों के लिए कैल्शियम का प्राकृतिक स्रोत है।
- लहसुन व हल्दी वाला दूध: रात को हल्दी और लहसुन का पका हुआ दूध पिएं, यह जोड़ों की अंदरूनी सूजन तेज़ी से खत्म करता है।
घुटनो के रोगी क्या न खाएँ?
- राजमा व भारी दालें: पचने में भारी ये चीज़ें पेट में भयंकर गैस वायु बनाकर जोड़ों में दर्द और जकड़न तुरंत बढ़ाती हैं।
- ठंडी व बासी चीज़ें: फ्रिज का पानी व आइसक्रीम शरीर में वात बढ़ाते हैं और नसों को सिकोड़ कर घर्षण रगड़ बढ़ाते हैं।
- खट्टी चीज़ें: अचार, इमली और खट्टा दही जोड़ों की सूजन को बहुत तेज़ी से बढ़ाते हैं, जिससे दर्द असहनीय हो जाता है।
- मैदा व जंक फूड: ये आँतों में भयंकर 'आम' गंदगी बनाते हैं, जो हड्डियों तक कैल्शियम पहुँचने ही नहीं देता।
क्या हम घुटनों के दर्द को घरेलू नुस्खों से ठीक कर सकते हैं?
हाँ, हम कुछ हद तक घुटने का दर्द घरेलू नुस्खों से कम कर सकते है लेकिन यह इस बात पर निर्भर करता है कि दर्द कितना पुराना है साथ ही साथ इस बात पर भी निर्भर करता है की हमे दर्द लगातार होता रहता है या कभी कबर होता है।
कुछ असरदार घरेलू नुस्खे इस प्रकार है:
- गरम दूध और हल्दी का सेवन
- हॉट एंड कोल्ड सिकाई
- हल्के गरम तेल से मालिश
- streching एक्सरसाइज
निष्कर्ष
घुटना हमारे शरीर का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इससे रिलेटेड पैन को समय रहते ठीक या इलाज ना कराया जाये तो सर्जरी कराना ही आखरी रास्ता रहजाता है। लेकिन सर्जरी कराने से पहले कुछ ज़रूरी बाते है जिनपर आपको खास ध्यान देना चाहिए ताकि सर्जरी होने के बाद की कॉम्प्लीकेशन्स से आप बचपाये और अछे से रिकवर होपाये।
References
Total Knee Arthroplasty Techniques - StatPearls - NCBI Bookshelf


































































