Diseases Search
Close Button

पीसीओएस की समस्या का आयुर्वेदिक उपचार: कारण, लक्षण और इलाज

पीसीओएस (PCOS) को सिर्फ दवाइयों से दबाया नहीं जा सकता, बल्कि इसे सही जीवनशैली और आयुर्वेद के संतुलन से ही पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। जीवा आयुर्वेद में हम आपकी व्यक्तिगत जांच कर जड़ी-बूटियों, पंचकर्म और कस्टमाइज्ड डाइट के जरिए आपके हार्मोनल असंतुलन की जड़ पर काम करते हैं। हमारी सभी दवाइयां HACCP प्रमाणित हैं, जो उनकी शुद्धता और पूर्ण सुरक्षा की गारंटी देती हैं। अपनी सेहत और हार्मोनल स्वास्थ्य के प्रति एक सही कदम बढ़ाएं और आज ही प्रमाणित जीवा विशेषज्ञों के साथ अपना फ्री कंसल्टेशन कॉल बुक करें।

Causes Symptoms

कई महिलाएँ पीसीओएस का नाम तब तक नहीं सुनतीं, जब तक पीरियड्स में गड़बड़ी, अचानक वजन बढ़ना या चेहरे पर अनचाहे बाल और पिंपल्स परेशान न करने लगें। अक्सर हम इसे "सिर्फ तनाव" या "नींद की कमी" मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यह शरीर का एक जरूरी संकेत है कि अंदरूनी संतुलन बिगड़ रहा है। पीसीओएस केवल एक 'रिपोर्ट' का नाम नहीं, बल्कि आपकी लाइफस्टाइल, पाचन और हार्मोन्स के बीच बिगड़े तालमेल की कहानी है। अच्छी बात यह है कि सही जानकारी और आयुर्वेद के संतुलित नजरिए से इसे पूरी तरह संभाला जा सकता है।

पीसीओएस (PCOS) क्या है?

पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम महिलाओं के हार्मोन और मेटाबॉलिज्म से जुड़ी एक जटिल स्थिति है। सामान्य रूप से, हर महीने अंडाशय से एक अंडाणु विकसित होकर बाहर निकलता है, जिससे मासिक धर्म चक्र चलता है।

लेकिन पीसीओएस में हार्मोनल असंतुलन के कारण यह प्रक्रिया बाधित हो जाती है। अंडाशय के भीतर छोटी-छोटी तरल भरी थैलियाँ (Cysts) बनने लगती हैं, जो पूरी तरह परिपक्व नहीं हो पातीं। इसके परिणामस्वरूप अंडाणु समय पर बाहर नहीं निकल पाते, जिससे न केवल पीरियड्स अनियमित होते हैं, बल्कि ऊर्जा, मूड और त्वचा पर भी इसका गहरा असर पड़ता है। आयुर्वेद इसे केवल एक बीमारी नहीं, बल्कि पूरे शरीर के असंतुलन के रूप में देखता है जिसे धैर्य और सही देखभाल से ठीक किया जा सकता है।

पीसीओएस क्यों बढ़ रहा है?

आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में पीसीओएस का बढ़ना हमारी जीवनशैली में आए बदलावों का सीधा परिणाम है। इसके मुख्य कारण हैं:

  • असंतुलित खान-पान: जंक फूड, पैकेट बंद खाना और मीठी चीज़ों का अधिक सेवन शरीर के शुगर बैलेंस और इंसुलिन को बिगाड़ देता है।
  • गतिहीन जीवन (Sedentary Lifestyle): घंटों बैठकर काम करना और शारीरिक मेहनत की कमी मेटाबॉलिज्म को धीमा कर देती हैं।
  • तनाव और अधूरी नींद: देर रात तक जागना और मानसिक तनाव सीधे हमारे हार्मोन्स के तालमेल पर हमला करते हैं।
  • पाचन की कमजोरी: आयुर्वेद के अनुसार, जब हमारा पाचन (Agni) मंद पड़ता है, तो शरीर में विषाक्त तत्व (Ama) जमा होने लगते हैं, जो ओवरी के कामकाज में बाधा डालते हैं।

पीसीओडी और पीसीओएस में क्या अंतर है?

आधार PCOD PCOS
प्रकृति सामान्य हार्मोनल असंतुलन मेटाबॉलिक सिंड्रोम से जुड़ा
गंभीरता अपेक्षाकृत कम अधिक जटिल
प्रजनन प्रभाव संभवतः प्रभावित अधिक प्रभावित
इलाज जीवनशैली से सुधार संभव मेडिकल हस्तक्षेप आवश्यक हो सकता है

पीसीओएस के प्रमुख लक्षण

पीसीओएस के संकेत हर महिला में अलग हो सकते हैं, लेकिन ये 6 लक्षण सबसे आम माने जाते हैं:

  • अनियमित मासिक धर्म: पीरियड्स का बहुत देर से आना, कई महीनों तक न आना या आने पर बहुत ज़्यादा या बहुत कम रक्तस्राव होना इसका प्राथमिक संकेत है। यह दर्शाता है कि शरीर में अंडाणु (Egg) बनने की प्रक्रिया बाधित हो रही है।
  • गर्भधारण में कठिनाई: नियमित प्रयास के बावजूद गर्भ न ठहरना पीसीओएस से जुड़ा हो सकता है। ओव्यूलेशन (अंडाणु का बाहर निकलना) समय पर न होने के कारण कंसीव करने की संभावना कम हो जाती है।
  • मुँहासे और तैलीय त्वचा: चेहरे, पीठ या कंधों पर बार-बार जिद्दी दाने निकलना और त्वचा का अत्यधिक तैलीय रहना हार्मोनल असंतुलन का संकेत है। साधारण क्रीम से आराम न मिलना अंदरूनी गड़बड़ी की ओर इशारा करता है।
  • अनचाहे बालों की समस्या: चेहरे (ठुड्डी, ऊपरी होंठ), छाती या पेट पर मोटे और काले बाल उगना। यह शरीर में पुरुष हार्मोन्स (Androgens) के बढ़े हुए स्तर के कारण होता है।
  • बालों का पतला होना: सिर के बालों का तेज़ी से झड़ना, पतला होना या सामने की तरफ से मांग का चौड़ा होना। यह साधारण हेयर फॉल से अलग होता है और लंबे समय तक बना रहता है।
  • पेट के पास बढ़ता वजन: वजन का अचानक बढ़ना, खासकर पेट और कमर के आसपास चर्बी जमना। खान-पान सामान्य होने पर भी वजन कम करने में बहुत मुश्किल महसूस होना इसका एक प्रमुख लक्षण है।

पीसीओएस से होने वाले संभावित जोखिम

यदि पीसीओएस को लंबे समय तक नज़रअंदाज़ किया जाए, तो यह केवल पीरियड्स तक सीमित नहीं रहता, बल्कि शरीर के अन्य अंगों को भी प्रभावित कर सकता है:

  1. गर्भधारण में कठिनाई: अंडाणु (Egg) के समय पर न बनने या बाहर न निकलने के कारण कंसीव करने में समस्या आ सकती है।
  2. टाइप-2 मधुमेह: शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ने से शुगर लेवल अनियंत्रित हो सकता है, जिससे भविष्य में डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है।
  3. दिल की सेहत पर असर: खराब कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना और बढ़ा हुआ रक्तचाप (BP) दिल की बीमारियों के जोखिम को बढ़ा सकता है।
  4. फैटी लिवर: मेटाबॉलिज्म खराब होने के कारण लिवर में धीरे-धीरे चर्बी जमा होने लगती है, जो आगे चलकर सूजन पैदा कर सकती है।
  5. मानसिक स्वास्थ्य: वजन बढ़ना और चेहरे पर अनचाहे बाल आत्मविश्वास में कमी, चिंता (Anxiety) और उदासी का कारण बन सकते हैं।
  6. गर्भावस्था में जटिलता: पीसीओएस के साथ गर्भधारण करने पर हाई बीपी या जेस्टेशनल डायबिटीज का खतरा अधिक रहता है।

पीसीओएस की जांच कैसे होती है? 

पीसीओएस (PCOS) की सही पहचान करना बहुत ज़रूरी है क्योंकि इसके लक्षण अक्सर अन्य हार्मोनल समस्याओं जैसे दिख सकते हैं। सही डायग्नोसिस ही सही आयुर्वेदिक उपचार की पहली सीढ़ी है।

1. शारीरिक और मेडिकल इतिहास: सबसे पहले डॉक्टर आपके मासिक धर्म चक्र (Periods) की अनियमितता, चेहरे पर अनचाहे बाल, मुँहासे और अचानक बढ़ते वजन के बारे में जानकारी लेते हैं। आयुर्वेद में आपकी 'प्रकृति' और 'जीभ' की जांच की जाती है, जिससे शरीर में जमा गंदगी (Am) और पाचन की स्थिति का पता चलता है।

2. पेल्विक अल्ट्रासाउंड: यह पीसीओएस की पहचान का सबसे मुख्य तरीका है। अल्ट्रासाउंड के जरिए अंडाशय की जांच की जाती है। यदि अंडाशय का आकार सामान्य से बड़ा है और उसमें छोटी-छोटी तरल भरी थैलियाँ (Cysts) दिखाई देती हैं, तो यह पीसीओएस का संकेत है।

3. रक्त जांच: हार्मोन के स्तर को मापने के लिए कुछ विशेष ब्लड टेस्ट किए जाते हैं:

  • एंड्रोजन लेवल: पुरुष हार्मोन के बढ़े हुए स्तर की जांच।
  • LH और FSH लेवल: ये हार्मोन ओव्यूलेशन (अंडा बनने की प्रक्रिया) को नियंत्रित करते हैं।
  • इंसुलिन और ग्लूकोज टेस्ट: यह देखने के लिए कि आपका शरीर शुगर को कैसे पचा रहा है।
  • थायराइड और प्रोलैक्टिन टेस्ट: अन्य समस्याओं को खारिज करने के लिए जो पीरियड्स बिगाड़ सकती हैं।

पीसीओएस Symptoms

बहुत ज्यादा, बहुत लंबे या बिल्कुल न आने वाले पीरियड्स

मासिक धर्म का चक्र बार-बार बदलना, बहुत देर से आना या कई महीनों तक न आना एक मुख्य संकेत है। कभी बहुत ज्यादा रक्तस्राव तो कभी बहुत कम भी हो सकता है। यह बताता है कि अंडाणु बनने और निकलने की प्रक्रिया नियमित नहीं चल रही है। ऐसे बदलाव लगातार हों तो जांच जरूरी है।

गर्भ ठहरने में दिक्कत

 नियमित प्रयास के बाद भी गर्भ न ठहरना पीसीओएस से जुड़ा हो सकता है। इसका कारण अक्सर अंडाणु का हर महीने सही समय पर न बनना होता है। चक्र अनियमित होने से गर्भधारण की संभावना घटती है। सही इलाज और जीवनशैली सुधार से कई मामलों में स्थिति बेहतर होती है।

बार-बार पिंपल्स या तैलीय त्वचा

 चेहरे, पीठ या कंधों पर बार-बार दाने निकलना और त्वचा का ज्यादा तैलीय रहना भी एक संकेत हो सकता है। सामान्य क्रीम या देखभाल से भी अगर बार-बार लौट आएं, तो इसे हल्के में न लें। यह अंदर हार्मोन स्तर बढ़ने का असर हो सकता है। किशोरावस्था के बाद भी लगातार पिंपल्स बने रहना ध्यान देने योग्य है।

चेहरे या शरीर पर ज्यादा बाल

 ठुड्डी, ऊपरी होंठ, छाती या पेट पर मोटे बाल उगना कई महिलाओं के लिए परेशान करने वाला होता है। यह शरीर में पुरुष हार्मोन के बढ़े स्तर से जुड़ा माना जाता है। बालों की बढ़त अचानक तेज लगने लगे तो जांच करवानी चाहिए। इसके साथ पिंपल्स और पीरियड्स गड़बड़ी भी जुड़ सकती है।

सिर के बाल पतले होना

सिर के बालों का धीरे-धीरे पतला होना या आगे के हिस्से से झड़ना भी एक संकेत है। कंघी करते समय ज्यादा बाल गिरना या मांग चौड़ी लगना नोटिस किया जा सकता है। यह साधारण झड़ने से अलग होता है और लंबे समय तक चलता है। हार्मोन असंतुलन इसमें भूमिका निभा सकता है।

पेट के आसपास वजन बढ़ना

वजन खासकर पेट और कमर के आसपास बढ़ना और कम करने में मुश्किल होना आम शिकायत है। खाना सामान्य होने पर भी चर्बी जमती महसूस होती है। इसके साथ थकान और मीठा खाने की इच्छा भी बढ़ सकती है। यह शरीर के शर्करा संतुलन से भी जुड़ा हो सकता है।

क्या आप इनमें से किसी लक्षण से जूझ रहे हैं?

बहुत ज्यादा, बहुत लंबे या बिल्कुल न आने वाले पीरियड्स
गर्भ ठहरने में दिक्कत
बार-बार पिंपल्स या तैलीय त्वचा
चेहरे या शरीर पर ज्यादा बाल
सिर के बाल पतले होना
पेट के आसपास वजन बढ़ना
 

आयुर्वेद के अनुसार पीसीओएस (PCOS)क्या है?

आयुर्वेद के अनुसार, पीसीओएस केवल अंडाशय की समस्या नहीं है, बल्कि यह पूरे शरीर के असंतुलन, विशेषकर कफ दोष के बढ़ने और पाचन के मंद होने का परिणाम है।

जब हमारी जीवनशैली बिगड़ती है, तो शरीर में निम्नलिखित तीन मुख्य स्थितियाँ पैदा होती हैं जो पीसीओएस को जन्म देती हैं:

  1. मंदाग्नि (कमजोर पाचन): समय पर भोजन न करना या बहुत अधिक तला-भुना और भारी खाना खाने से पाचन अग्नि धीमी पड़ जाती है। जब खाना सही तरह से नहीं पचता, तो शरीर को हार्मोन्स बनाने के लिए ज़रूरी पोषण नहीं मिल पाता, जिससे मासिक चक्र की लय बिगड़ जाती है।
  2. 'आम' का निर्माण (शरीर में जमा गंदगी): अधूरे पाचन के कारण शरीर में एक चिपचिपा, विषैला पदार्थ बनने लगता है जिसे आयुर्वेद में 'आम' कहते हैं। यह गंदगी शरीर की सूक्ष्म नलियों को ब्लॉक कर देती है, जिससे अंडाशय  का कामकाज रुक जाता है और सिस्ट बनने लगते हैं। इसके संकेत हैं, जीभ पर सफेद परत, भारीपन और सुस्ती।
  3. आर्तव वह स्रोत में अवरोध (हार्मोनल असंतुलन): बढ़ा हुआ 'कफ' और 'आम' प्रजनन अंगों के रास्तों में रुकावट पैदा करते हैं। इससे वात दोष का प्राकृतिक प्रवाह बिगड़ जाता है, जिससे अंडाणु समय पर बाहर नहीं निकल पाते। इसके परिणामस्वरूप पीरियड्स अनियमित हो जाते हैं और पेट के आसपास चर्बी (मेद) बढ़ने लगती है।

जीवा आयुनिक™ उपचार पद्धति – पीसीओएस के लिए एक संपूर्ण और प्राकृतिक समाधान

जीवा आयुर्वेद में हमारा मानना है कि पीसीओएस का इलाज सिर्फ हार्मोनल पिल्स लेना या लक्षणों को दबाना नहीं है। हमारी जीवा आयुनिक™ पद्धति बीमारी की जड़, यानी हार्मोनल असंतुलन और मंद पाचन, पर काम करती है। हम हर महिला की शारीरिक प्रकृति, जीवनशैली और दोषों के असंतुलन को ध्यान में रखकर एक 'पर्सनलाइज्ड ट्रीटमेंट प्लान' तैयार करते हैं।

इसका मुख्य उद्देश्य आपके शरीर के मेटाबॉलिज्म को सुधारना, ओवरी के फंक्शन को प्राकृतिक रूप से बहाल करना और हार्मोन्स को संतुलित करना है।

जीवा आयुनिक™ पद्धति के मुख्य स्तंभ – सरल और असरदार

  • HACCP प्रमाणित शुद्ध आयुर्वेदिक दवाएँ: जीवा में उपयोग की जाने वाली सभी दवाइयां वैज्ञानिक रूप से HACCP प्रमाणित और शुद्ध जड़ी-बूटियों (जैसे कंचनार, शतावरी और अशोक) से बनी हैं। ये दवाएँ न केवल ओवरी की गांठों  को कम करने में मदद करती हैं, बल्कि रक्त की शुद्धि कर त्वचा और बालों के स्वास्थ्य को भी सुधारती हैं।
  • सही आहार और लाइफस्टाइल की सलाह: पीसीओएस में "इंसुलिन रेजिस्टेंस" एक बड़ी चुनौती है। हमारे डॉक्टर आपकी प्रकृति के हिसाब से आपको कस्टमाइज्ड डाइट चार्ट देते हैं, जो शरीर में 'आम' को बनने से रोकता है और वजन घटाने में मदद करता है। सही खान-पान ही आपके पीरियड्स को नियमित रखने की कुंजी है।
  • पंचकर्म और डिटॉक्स (पारंपरिक उपचार): शरीर में जमा कफ और अवरोधों को हटाने के लिए हम वमन, विरेचन और बस्ती जैसी पंचकर्म विधियों का सहारा लेते हैं। यह गहरी सफाई प्रजनन प्रणाली के रास्तों को खोलती है, जिससे अंडाणु बनने और निकलने की प्रक्रिया प्राकृतिक रूप से शुरू हो जाती है।
  • योग, ध्यान और तनाव से मुक्ति: पीसीओएस का सीधा संबंध मानसिक तनाव से है। हमारे विशेषज्ञ आपको विशेष योगासन (जैसे सुप्त बद्ध कोणासन और कपालभाति) और ध्यान की तकनीकें सिखाते हैं, जो पेल्विक एरिया में रक्त संचार बढ़ाती हैं और तनाव को कम कर हार्मोनल तालमेल बिठाती हैं।

आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां पीसीओएस को ठीक करने में कैसे मदद करती हैं

आयुर्वेद में जड़ी-बूटियों का उपयोग शरीर के अंदर संतुलन बनाने के लिए किया जाता है, सिर्फ लक्षण दबाने के लिए नहीं। पीसीओएस जैसी स्थिति में ध्यान पाचन, वजन, मासिक चक्र और हार्मोन के तालमेल पर दिया जाता है। कुछ जड़ी-बूटियाँ परंपरागत रूप से महिलाओं के स्वास्थ्य के समर्थन के लिए जानी जाती हैं। लेकिन यह समझना जरूरी है कि हर जड़ी-बूटी हर व्यक्ति के लिए सही नहीं होती। शरीर की प्रकृति, लक्षण, वजन, नींद और पाचन देखकर ही चयन किया जाता है। 

  • अशोक - इसे महिलाओं के मासिक चक्र के समर्थन से जोड़ा जाता है। अनियमित पीरियड्स और ज्यादा या कम रक्तस्राव जैसी स्थितियों में इसका नाम लिया जाता है। यह गर्भाशय क्षेत्र के संतुलन के लिए पारंपरिक रूप से उपयोग में रही है।
  • शतावरी - इसे पोषण देने और शरीर की कमजोरी कम करने वाली जड़ी-बूटी माना जाता है। हार्मोन संतुलन के लिए और सूखापन या थकान की स्थिति में इसका उपयोग बताया जाता है। यह शरीर को धीरे-धीरे ताकत देने पर काम करती है।
  • दालचीनी—रसोई की साधारण चीज होते हुए भी —इसे शर्करा संतुलन और पाचन समर्थन से जोड़ा जाता है। पीसीओएस में जहां मीठे की इच्छा और वजन जुड़े हों, वहां सीमित मात्रा में उपयोग बताया जाता है।
  • मेथी - पाचन सुधार और वजन प्रबंधन के संदर्भ में इसका उपयोग जाना जाता है। भिगोकर या चूर्ण रूप में लिया जाता है। यह भूख के संकेत और शर्करा के संतुलन पर हल्का सहारा दे सकती है।

जड़ी-बूटियां प्राकृतिक जरूर हैं, लेकिन असरदार भी होती हैं। इसलिए मात्रा, समय और संयोजन विशेषज्ञ की सलाह से ही तय करना बेहतर और सुरक्षित रहता है

पीसीओएस के लिए प्रभावी आयुर्वेदिक थेरेपी 

पीसीओएस के प्रबंधन में केवल दवाइयां काफी नहीं हैं, क्योंकि यह समस्या शरीर की सूक्ष्म नलियों में जमा गंदगी और कफ के कारण होती है। आयुर्वेद की विशेष थेरेपी शरीर की गहराई से सफाई करती हैं, जिससे हार्मोन्स का प्राकृतिक संतुलन बहाल होता है।

  • बस्ती: इसे पीसीओएस के लिए सबसे प्रभावी चिकित्सा माना जाता है। औषधीय तेलों या काढ़े के जरिए दी जाने वाली यह थेरेपी 'वात दोष' को संतुलित करती है और प्रजनन अंगों की कार्यक्षमता को बढ़ाती है। यह ओवरी के फंक्शन को सुधारने और पीरियड्स को नियमित करने में बहुत मददगार है।
  • वमन और विरेचन: ये पंचकर्म की प्रक्रियाएं शरीर से अतिरिक्त 'कफ' और 'पित्त' को बाहर निकालती हैं। पीसीओएस में बढ़ा हुआ कफ ही ओवरी में गांठें बनाता है। इन डिटॉक्स प्रक्रियाओं से मेटाबॉलिज्म तेज़ होता है और वजन घटाने में आसानी होती है।
  • उद्वर्तन: इसमें औषधीय चूर्ण से शरीर की सूखी मालिश की जाती है। यह थेरेपी शरीर के अतिरिक्त फैट (चर्बी) को पिघलाने और इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम करने के लिए बेहतरीन है। इससे त्वचा की रंगत भी सुधरती है।
  • शिरोधारा: पीसीओएस का सीधा संबंध मानसिक तनाव से है। माथे पर तेल की निरंतर धारा गिरने वाली यह थेरेपी 'पिट्यूटरी ग्लैंड' को शांत करती है, जिससे स्ट्रेस हार्मोन्स कम होते हैं और मासिक धर्म चक्र नियमित होने लगता है।
  • उत्तर बस्ती: यह एक विशेष प्रक्रिया है जिसमें औषधीय तेल को सीधे गर्भाशय के मार्ग से प्रवेश कराया जाता है। यह ओवरी की गांठों को घुलाने और गर्भधारण की संभावनाओं को बढ़ाने में अत्यंत प्रभावी है।

पीसीओएस में क्या खाएं और क्या न खाएं (डाइट चार्ट)

क्या खाएं (फायदेमंद) किन चीजों से बचें क्यों ध्यान रखें
हरी सब्जियां (पालक, लौकी, तोरी) मीठी चीजें (चीनी, मिठाई, ठंडे पेय) हरी सब्जियां शुगर संतुलित रखती हैं, मीठा शुगर तेजी से बढ़ाता है
साबुत अनाज (जौ, दलिया, ओट्स) मैदा और बेकरी आइटम साबुत अनाज धीरे पचते हैं, मैदा शुगर बढ़ाता है
दालें और बीन्स तला-भुना खाना दालें ताकत देती हैं, तला खाना भारीपन बढ़ाता है
करेला, मेथी फास्ट फूड / जंक फूड करेला-मेथी शुगर कंट्रोल में मदद करते हैं, जंक फूड नुकसान करता है
फल (सेब, अमरूद, पपीता) ज्यादा चावल और आलू कुछ फल फायदेमंद हैं, ज्यादा चावल-आलू शुगर बढ़ाते हैं
सूखे मेवे (बादाम, अखरोट) पैक्ड और प्रोसेस्ड फूड मेवे ताकत देते हैं, पैक्ड फूड शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं
गुनगुना पानी ज्यादा नमक और मसालेदार खाना गुनगुना पानी पाचन सुधारे, ज्यादा मसाले संतुलन बिगाड़ते हैं

जीवा आयुर्वेद  में मरीज की जांच कैसे होती है

जीवा आयुर्वेद  में मरीज की जांच सिर्फ ऊपर-ऊपर से नहीं, बल्कि पूरी समझ के साथ की जाती है। यहां कोशिश होती है कि बीमारी की असली वजह तक पहुंचा जाए।

  • सबसे पहले आपकी परेशानी और लक्षणों को आराम से सुना जाता है
  • आपकी पुरानी बीमारी और पहले लिए गए इलाज के बारे में पूछा जाता है
  • आपके खाने-पीने और रोज की आदतों को समझा जाता है
  • आपकी नींद, तनाव और पाचन की स्थिति पर ध्यान दिया जाता है
  • नाड़ी जांच और शरीर की प्रकृति को जाना जाता है
  • शरीर में जमा गंदगी (आम) के संकेत देखे जाते हैं
  • अगर कोई और बीमारी या दवा चल रही है, तो उसे भी ध्यान में रखा जाता है

इन सब चीजों को समझने के बाद आपके लिए एक ऐसा इलाज प्लान बनाया जाता है, जो आपके शरीर और जरूरत के अनुसार हो।

जीवा आयुर्वेद : इलाज का आसान स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

जीवा आयुर्वेद  में हम इलाज की पूरी प्रक्रिया को बहुत ही व्यवस्थित और सही क्रम में रखते हैं, ताकि आपको अपनी बीमारी के लिए सबसे सटीक और असरदार समाधान मिल सके।

1. अपनी जानकारी हमारे साथ साझा करें: सबसे पहले आपको अपनी सेहत से जुड़ी बुनियादी जानकारी हमें देनी होती है। इसके बाद, आप सीधे 0129 4264323 पर कॉल करके अपने इलाज के सफर की शुरुआत कर सकते हैं।

2. डॉक्टर से अपॉइंटमेंट तय करना: आपकी सुविधा के अनुसार, हमारे अनुभवी आयुर्वेदिक डॉक्टर से बातचीत करने का समय तय किया जाता है। आप अपनी पसंद के हिसाब से नीचे दिए गए दो तरीकों में से कोई भी चुन सकते हैं:

  • क्लिनिक पर जाकर: अगर आप आमने-सामने बैठकर बात करना चाहते हैं, तो अपने नजदीकी जीवा क्लिनिक पर जा सकते हैं।
  • वीडियो कंसल्टेशन (सिर्फ Rs. 49 में): अगर क्लिनिक आना मुमकिन न हो, तो आप घर बैठे ही वीडियो कॉल के जरिए डॉक्टर से जुड़ सकते हैं। यह खास सुविधा अभी सिर्फ Rs. 49 में उपलब्ध है।

3. बीमारी को गहराई से समझना: हमारे डॉक्टर आपसे तसल्ली से बात करते हैं ताकि आपकी तकलीफों और शरीर की प्रकृति (Prakriti) को अच्छे से समझ सकें। हमारा मकसद सिर्फ लक्षणों को ठीक करना नहीं, बल्कि बीमारी की असली वजह (Root Cause) तक पहुँचना है।

4. आपके लिए खास इलाज की योजना: पूरी जांच के बाद, डॉक्टर सिर्फ आपके लिए एक कस्टमाइज्ड ट्रीटमेंट प्लान तैयार करते हैं। इसमें शुद्ध जड़ी-बूटियों से बनी दवाइयां दी जाती हैं, जो आपके शरीर के दोषों को संतुलित करने और आपको अंदर से सेहतमंद बनाने में मदद करती हैं।

पीसीओएस ठीक होने में कितना समय लग सकता है?

  • शुरुआती 1 से 2 महीने: इस दौरान शरीर आयुर्वेदिक दवाओं और डाइट के अनुसार खुद को ढालना शुरू करता है। आपको अपनी ऊर्जा (Energy levels) में सुधार, बेहतर पाचन, कम सुस्ती और मूड में सकारात्मक बदलाव महसूस हो सकता है। मुँहासों (Acne) की तीव्रता भी कम होने लगती है।
  • 3 से 6 महीने: यह वह समय है जब शरीर के दोष (वात-पित्त-कफ) संतुलित होने लगते हैं और मासिक धर्म चक्र (Menstrual Cycle) में नियमितता दिखने लगती है। ओवरी की गांठें (Cysts) धीरे-धीरे कम होने लगती हैं और इंसुलिन रेजिस्टेंस में सुधार आता है, जिससे वजन घटाना आसान हो जाता है।
  • 6 महीने और उससे अधिक: पुराने और जटिल मामलों में, हार्मोनल संतुलन को पूरी तरह बहाल करने और ओवरी के कामकाज को प्राकृतिक रूप से मज़बूत बनाने में इतना समय लग सकता है। यह समय शरीर की गहरी सफाई (Detox) और भविष्य की जटिलताओं (जैसे इनफर्टिलिटी) को रोकने के लिए ज़रूरी है।

पीसीओएस (PCOS) के इलाज से क्या फायदा मिल सकता है?

सही तरीके से और नियमित इलाज करने पर शरीर में धीरे-धीरे अच्छे बदलाव दिखने लगते हैं।

  • हार्मोनल संतुलन बहाल होने में मदद मिलती है
  • मासिक धर्म (Periods) नियमित और संतुलित होने लगते हैं
  • वजन कम करने में आसानी होती है, खासकर पेट की चर्बी घटती है
  • चेहरे के अनचाहे बालों और पिंपल्स की समस्या में आराम मिलता है
  • प्रजनन क्षमता (Fertility) और ओव्यूलेशन में सुधार होता है
  • थकान, सुस्ती और चिड़चिड़ापन कम होने लगता है
  • त्वचा की रंगत सुधरती है और बालों का झड़ना कम होता है
  • धीरे-धीरे शरीर का मेटाबॉलिज्म और प्राकृतिक लय वापस आने लगती है

मरीज का अनुभव: पीसीओडी में सुधार की मेरी कहानी

मेरा नाम वैजयंती है, मेरी उम्र 43 साल है और मैं फरीदाबाद से हूँ। मुझे पीसीओडी की समस्या थी, जिसके कारण मेरे पीरियड्स कभी अनियमित होते थे और कभी बहुत ज्यादा ब्लीडिंग होती थी। इस वजह से मुझे काफी दर्द और परेशानी होती थी। एलोपैथिक डॉक्टरों ने मुझे सर्जरी कराने की सलाह दी, जिससे मैं और चिंतित हो गई।

फिर मेरी एक दोस्त, जो पहले जीवा आयुर्वेद में इलाज करा चुकी थी, ने मुझे नज़दीकी जीवा क्लिनिक जाने की सलाह दी। वहाँ डॉक्टरों ने मेरी पूरी मेडिकल हिस्ट्री समझकर मेरा पर्सनलाइज़्ड इलाज शुरू किया। धीरे-धीरे मेरे पीरियड्स नियमित होने लगे, मेरा तनाव कम हुआ और मुझे काफी राहत मिली। अब मैं पहले से बेहतर महसूस करती हूँ।

पीसीओएस (PCOS) के लिए जीवा आयुर्वेद  में इलाज का अनुमानित खर्च

अपने इलाज पर कितना खर्च आएगा, यह जानना हर मरीज के लिए जरूरी होता है। जीवा आयुर्वेद  में हम खर्च की जानकारी साफ और आसान तरीके से देते हैं, ताकि आप बिना किसी उलझन के सही फैसला ले सकें।

इलाज का सामान्य खर्च

जो लोग अपनी बीमारी के लिए नियमित (regular) इलाज शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए दवाइयों और डॉक्टर की सलाह का महीने का खर्च लगभग Rs. 3,000 से Rs. 3,500 के बीच आता है।

यह एक औसत अंदाजा है। असल खर्च आपकी बीमारी कितनी पुरानी है और उसकी स्थिति कैसी है, इस पर निर्भर करता है।

प्रोटोकॉल (स्पेशल पैकेज)

अगर आप अपनी बीमारी को जड़ से मिटाने के लिए थोड़ा ज्यादा गहराई और विस्तार से इलाज करना चाहते हैं, तो हमारे 'विशेष पैकेज' आपके लिए सबसे अच्छे हैं। इसमें हम सिर्फ बीमारी को नहीं दबाते, बल्कि आपकी पूरी लाइफस्टाइल को सुधारने पर काम करते हैं।

 इसमें शामिल हैं:

  • खास दवाइयां (Customized Medicines)
  • सीनियर डॉक्टर से कंसल्टेशन
  • मन को शांत रखने के सेशन्स (Stress Management)
  • योग और मेडिटेशन की ट्रेनिंग
  • पर्सनल डाइट प्लान (जो सिर्फ आपके लिए बना हो)

इन पैकेजेस का खर्च आमतौर पर Rs. 15,000 से Rs. 40,000 के बीच होता है, जो आपके 3 से 4 महीने के पूरे इलाज को कवर करता है।

जीवाग्राम (24x7 देखभाल वाला इलाज)

जिन लोगों को बीमारी से लड़ने के लिए ज्यादा ध्यान, शांति और आराम के साथ इलाज चाहिए, उनके लिए हमारा जीवाग्राम सेंटर सबसे बेहतरीन विकल्प है। यह प्रकृति के करीब बना एक ऐसा सेंटर है जहाँ आपको घर जैसा सुकून और अस्पताल जैसी केयर मिलती है।

यहाँ आपको मिलता है:

  • पंचकर्म थेरेपी (शरीर की अंदरूनी सफाई)
  • सादा और पौष्टिक 'सात्विक' खाना
  • इलाज की आधुनिक और बेहतर सुविधाएं
  • आरामदायक रहने की व्यवस्था

यहाँ 7 दिन का प्रोग्राम लगभग Rs. 1 लाख का होता है। इसमें आपको हर समय विशेषज्ञों की देखभाल मिलती है, ताकि आपका शरीर और मन दोनों पूरी तरह से तरोताजा (rejuvenated) हो सकें।

लोग जीवा आयुर्वेद  पर भरोसा क्यों करते हैं?

जीवा आयुर्वेद  में हमारा मकसद सिर्फ लक्षणों को कुछ समय के लिए दबाना नहीं, बल्कि बीमारी की असली वजह को जड़ से खत्म करना है। यही वह खास बात है जिसकी वजह से लाखों मरीज हम पर दिल से भरोसा करते हैं।

  • असली कारण पर आधारित इलाज: हमारा पूरा ध्यान इस बात पर होता है कि बीमारी की जड़ (Root Cause) क्या है। हम सिर्फ ऊपरी लक्षणों को कम नहीं करते, बल्कि शरीर के अंदर जाकर उस समस्या को ठीक करते हैं जिससे बीमारी शुरू हुई है।
  • हर मरीज के लिए एक खास प्लान: आयुर्वेद मानता है कि हर इंसान का शरीर अलग होता है। इसलिए, हम सबको एक ही दवा नहीं देते। आपका इलाज आपकी अपनी प्रकृति, खान-पान और आपकी लाइफस्टाइल के हिसाब से खास आपके लिए तैयार किया जाता है।
  • जांच और इलाज का सही तरीका: हम एक बहुत ही व्यवस्थित (systematic) प्रक्रिया का पालन करते हैं। इससे शरीर के हार्मोन्स, पाचन और मेटाबॉलिज्म से जुड़ी समस्याओं को गहराई से समझकर उन्हें बैलेंस करने में मदद मिलती है।
  • शुद्ध और सुरक्षित दवाइयां: जीवा की सभी आयुर्वेदिक दवाइयां पूरी तरह से शुद्ध जड़ी-बूटियों से बनी होती हैं। इनके बनाने में सुरक्षा और क्वालिटी के कड़े मानकों का पालन किया जाता है ताकि आपको कोई नुकसान न हो।
  • अनुभवी डॉक्टरों की टीम: हमारे पास ऐसे डॉक्टरों की एक बड़ी टीम है जिन्हें आयुर्वेद का सालों का अनुभव है। ये एक्सपर्ट्स हर दिन हजारों मरीजों की मुश्किल समस्याओं को सुलझाने में उनकी मदद करते हैं।
  • परिणाम जो सच में दिखते हैं: हमारे 90% से ज्यादा मरीजों ने अपने स्वास्थ्य में बड़ा और सकारात्मक सुधार महसूस किया है।
  • दवाइयों पर निर्भरता में कमी: हमारा लक्ष्य आपको सेहतमंद बनाना है। हमारे 88% मरीज धीरे-धीरे दूसरी भारी-भरकम दवाइयों पर अपनी निर्भरता कम करने में सफल रहे हैं और एक नेचुरल लाइफस्टाइल की ओर बढ़े हैं।

पीसीओएस: आधुनिक इलाज vs आयुर्वेदिक इलाज

पहलू आधुनिक इलाज (Modern Medicine) आयुर्वेदिक इलाज (Ayurveda)
इलाज का तरीका हार्मोनल पिल्स से लक्षणों को नियंत्रित करना हार्मोनल असंतुलन की जड़ (पाचन और मेटाबॉलिज्म) को ठीक करना
दवाइयां सिंथेटिक हार्मोन, गर्भनिरोधक गोलियां, मेटफॉर्मिन जड़ी-बूटी आधारित प्राकृतिक दवाएं (जैसे शतावरी, कांचनार)
असर पीरियड्स पर जल्दी असर दिखता है, पर अस्थायी हो सकता है धीरे-धीरे, लेकिन शरीर की लय को स्थायी रूप से बहाल करता है
मुख्य फोकस केवल लक्षणों (पिंपल्स, अनचाहे बाल) को कम करना शरीर के दोषों (Vata-Pitta-Kapha) का संतुलन ठीक करना
साइड इफेक्ट वजन बढ़ना, मूड स्विंग्स या जी मिचलाना संभव है आमतौर पर सुरक्षित और शरीर के लिए पोषणकारी
पाचन पर असर पाचन और मेटाबॉलिज्म पर विशेष ध्यान नहीं दिया जाता अग्नि' (पाचन) को सुधारना इलाज का सबसे अनिवार्य हिस्सा है
जीवनशैली व्यायाम की सलाह दी जाती है, पर आहार पर कम जोर खान-पान, योग और 'दिनचर्या' पर पूरा ध्यान दिया जाता है
लंबे समय का फायदा दवाइयों पर निर्भरता बनी रह सकती है धीरे-धीरे शरीर खुद हार्मोन्स संतुलित करने के काबिल बनता है

डॉक्टर से कब संपर्क करें?

पीसीओएस के कुछ लक्षण ऐसे होते हैं जिन्हें नज़रअंदाज़ करने से भविष्य में इनफर्टिलिटी या डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है। यदि आपको ये संकेत दिखें, तो तुरंत सलाह लें:

  • लगातार 2-3 महीनों तक पीरियड्स न आना: इसे नजरअंदाज करना हार्मोन्स को और बिगाड़ सकता है।
  • अचानक वजन बढ़ना: खासकर पेट के आसपास की चर्बी, जिसे कम करना मुश्किल हो रहा हो।
  • अनचाहे बाल और मुँहासे: चेहरे या ठुड्डी पर मोटे बाल और जिद्दी पिंपल्स का निकलना।
  • गर्भधारण में समस्या: एक साल की कोशिश के बाद भी कंसीव न कर पाना।
  • अत्यधिक थकान और मूड स्विंग्स: बिना किसी कारण के उदासी या ऊर्जा की कमी महसूस होना।

निष्कर्ष

पीसीओएस कोई एक दिन में बनने वाली समस्या नहीं है, इसलिए इसका संतुलन भी धीरे-धीरे और नियमित देखभाल से ही बनता है। यह सिर्फ मासिक चक्र की गड़बड़ी नहीं, बल्कि पाचन, वजन, नींद, तनाव और हार्मोन के बीच बिगड़े तालमेल का संकेत है। अच्छी बात यह है कि सही दिशा में छोटे-छोटे बदलाव भी समय के साथ बड़ा फर्क दिखा सकते हैं। रोज़ का भोजन, चलना-फिरना, सोने का समय और मन की शांति, ये सब इलाज का हिस्सा हैं। 

अगर आप पीसीओएस या किसी और हार्मोन, मासिक चक्र, पाचन या वजन से जुड़ी परेशानी से परेशान हैं, तो प्रमाणित जीवा डॉक्टरों से व्यक्तिगत परामर्श लें। सही मार्गदर्शन और संतुलित उपचार के साथ राहत पाना आसान और सुरक्षित हो सकता है। आज ही कॉल करें: 0129-4264323

FAQs

पीसीओएस को तुरंत खत्म करने वाली स्थिति नहीं माना जाता, लेकिन सही खान-पान, दिनचर्या और इलाज से इसे अच्छे से संतुलित किया जा सकता है। कई महिलाओं में लक्षण काफी कम हो जाते हैं।

नहीं। वजन बढ़ना एक आम संकेत है, लेकिन सामान्य वजन वाली महिलाओं में भी पीसीओएस हो सकता है। फर्क सिर्फ लक्षणों के रूप में दिखता है।

हर बार नहीं। कुछ में पीरियड्स लेट आते हैं, कुछ में बहुत कम, और कुछ में कई महीने नहीं आते। पैटर्न व्यक्ति अनुसार बदलता है।

हाँ, संभव है। चक्र संतुलन, वजन नियंत्रण और सही इलाज के साथ बहुत सी महिलाएं गर्भधारण कर पाती हैं।

सिर्फ दवा काफी नहीं मानी जाती। भोजन, नींद, तनाव और रोज की आदतों में सुधार भी उतना ही जरूरी है।

पूरी तरह बंद जरूरी नहीं, लेकिन बहुत ज्यादा मीठा और पैकेट वाला मीठा कम करना जरूरी माना जाता है। संतुलन पर ध्यान दिया जाता है।

हाँ, रोज शरीर को चलाना बहुत मददगार है। भारी कसरत जरूरी नहीं - तेज चलना, योग या हल्की एक्सरसाइज भी काफी है।

हाँ, अगर ये बार-बार और ज्यादा मात्रा में दिखें, साथ में पीरियड्स भी गड़बड़ हों, तो जांच करवाना ठीक रहता है।

आयुर्वेद पाचन, दिनचर्या और हार्मोन संतुलन पर काम करता है। सही मार्गदर्शन में जीवनशैली और पारंपरिक उपचार सहायक हो सकते हैं।

जब पीरियड्स लंबे समय तक अनियमित रहें, वजन तेजी से बढ़े, गर्भधारण में दिक्कत हो, या चेहरे-त्वचा में अचानक बदलाव दिखें तब सलाह लेना बेहतर है।

Our Happy Patients

  • Sunita Malik - Knee Pain
  • Abhishek Mal - Diabetes
  • Vidit Aggarwal - Psoriasis
  • Shanti - Sleeping Disorder
  • Ranjana - Arthritis
  • Jyoti - Migraine
  • Renu Lamba - Diabetes
  • Kamla Singh - Bulging Disc
  • Rajesh Kumar - Psoriasis
  • Dhruv Dutta - Diabetes
  • Atharva - Respiratory Disease
  • Amey - Skin Problem
  • Asha - Joint Problem
  • Sanjeeta - Joint Pain
  • A B Mukherjee - Acidity
  • Deepak Sharma - Lower Back Pain
  • Vyjayanti - Pcod
  • Sunil Singh - Thyroid
  • Sarla Gupta - Post Surgery Challenges
  • Syed Masood Ahmed - Osteoarthritis & Bp

Social Timeline

Latest Blogs

Book Free Consultation Call Us