Diseases Search
Close Button
 
 

मसल पेन बार-बार क्यों होता है? एलोपैथी vs आयुर्वेद—रिकवरी और टिश्यू पोषण का फर्क

Information By Dr. Keshav Chauhan     Medically Reviewed by Dr.Partap Chauhan
  • category-iconPublished on 13 Apr, 2026
  • category-iconUpdated on 19 Jun, 2026
  • category-iconJoint Health
  • blog-view-icon5097

कभी कंधे में अजीब सा खिंचाव, तो कभी कमर एकदम जाम। ऐसा लगता है जैसे शरीर बार-बार कोई अलार्म बजा रहा है, लेकिन हम हैं कि उसे समझ ही नहीं पा रहे। आजकल मांसपेशियों का दर्द (मसल पेन) सिर्फ जिम जाने वालों या खिलाड़ियों की बीमारी नहीं रह गया है; यह हर उम्र के लोगों के लिए रोज का सिरदर्द बन गया है।

हम अक्सर करते क्या हैं? बस थोड़ा लेट गए, या फिर कोई स्प्रे मारा और बाम रगड़ लिया। इससे कुछ घंटों के लिए तो लगता है कि जैसे जादू हो गया, लेकिन फिर से वही दर्द वापस लौट आता है। यह आंख-मिचौली बार-बार क्यों चलती है? इसका जवाब सिर्फ बाम लगाने से नहीं मिलेगा, बल्कि इसके पीछे की असली वजह को समझना होगा।

मसल पेन आखिर है क्या?

मसल पेन का मतलब है हमारी नसों और मांसपेशियों में होने वाली ऐंठन, खिंचाव या जकड़न। कभी-कभी यह दर्द हल्का-फुल्का होता है जिसे हम यूं ही टाल देते हैं, लेकिन कभी-कभी यह इतना ज़्यादा हो जाता है कि इंसान से हिला तक नहीं जाता।

यह दर्द सिर्फ कोई बीमारी नहीं है, बल्कि आपके शरीर की एक 'चेतावनी' है। यह चीख-चीख कर बता रहा है कि शरीर के अंदर कुछ तो गड़बड़ चल रही है। चाहे वो आपके काम की हद से ज्यादा टेंशन हो, कुर्सी पर टेढ़े होकर बैठने की आदत हो, या फिर शरीर में असली खुराक की कमी हो मसल पेन अंदर की इन्हीं खराबियों को बाहर दिखाने का एक जरिया है।

मांसपेशियों में दर्द होने की असली वजहें

मांसपेशियों में दर्द यूं ही नहीं होता, इसके पीछे हमारी रोजमर्रा की कुछ आदतें जिम्मेदार हैं:

  • हद से ज्यादा काम और अंदरूनी टूट-फूट: जब हम शरीर से उसकी औकात से ज्यादा काम लेते हैं (जैसे अचानक भारी बाल्टी उठाना या जिम में ज्यादा जोर लगाना), तो मांसपेशियों के बारीक धागों (रेशों) में बहुत बारीक सी टूट-फूट हो जाती है। इसी टूट-फूट की वजह से शरीर में भयंकर दर्द और सूजन आ जाती है।
  • पोषण की कमी: हमारी मांसपेशियों को सही से काम करने के लिए खुराक चाहिए होती है। अगर शरीर में प्रोटीन, मैग्नीशियम और जरूरी विटामिन्स की कमी हो जाए, तो नसें अंदर से एकदम खोखली और कमजोर हो जाती हैं। फिर ये कमजोर नसों बहुत जल्दी थक जाती हैं और दर्द करने लगती हैं।
  • बैठने का गलत तरीका: आजकल दिन-दिन भर लैपटॉप के आगे या फोन में घुसे रहने से शरीर का पूरा पोस्चर (ढांचा) बिगड़ जाता है। इससे शरीर के कुछ हिस्सों (जैसे गर्दन और कमर) पर दबाव पड़ता है, जो धीरे-धीरे एक पक्के और पुराने दर्द में बदल जाता है।
  • हर वक्त की टेंशन: दिमाग की टेंशन सिर्फ दिमाग तक नहीं रहती, यह आपके शरीर की नसों को भी बिल्कुल कड़क और टाइट कर देती है। जब आप टेंशन में होते हैं, तो नसें ढीली ही नहीं पड़ पातीं और शरीर हर वक्त लोहे की तरह अकड़ा हुआ लगता है।

दर्द बार-बार लौटकर क्यों आता है?

अक्सर दर्द होते ही हम कोई गोली खा लेते हैं या स्प्रे मार देते हैं। लेकिन कुछ ही दिनों में दर्द फिर से उसी जगह पर आ धमकता है। इसके पीछे ये मेन कारण हैं:

  • सिर्फ दर्द को सुन्न करना: हम अक्सर दर्द को महसूस होना तो बंद करवा देते हैं, लेकिन जिस वजह से वो दर्द शुरू हुआ था, उसे ठीक नहीं करते। स्प्रे लगाने से दिमाग तक जाने वाला दर्द का सिग्नल कट जाता है, पर अंदर की फटी हुई नस वैसी की वैसी रहती है।
  • अधूरी सर्विसिंग (रिपेयर): दर्द कम होने का मतलब यह कतई नहीं है कि आपकी मांसपेशी पूरी तरह ठीक हो गई है। अक्सर सूजन तो उतर जाती है, लेकिन अंदर से नसें पूरी तरह जुड़ नहीं पातीं। ऐसे में जैसे ही आप कोई काम करते हैं, वो कमजोर नस फिर से टूट जाती है।
  • नसों की कमजोरी: दर्द खत्म होने के बाद भी मांसपेशी में वो पुरानी वाली जान नहीं आ पाती। कमजोर नसें शरीर का बोझ नहीं उठा पातीं और बार-बार ऐंठ जाती हैं।

शरीर खुद को रिपेयर कैसे करता है?

हमारी मांसपेशियां कोई बेजान रबर नहीं हैं; ये जिंदा चीजें हैं जिनमें चोट लगने पर खुद को ठीक करने की गजब की ताकत होती है। यह 'रिपेयरिंग' तीन हिस्सों में पूरी होती है:

  • सूजन आना: चोट लगते ही शरीर उस जगह पर बहुत सारा खून भेज देता है। सूजन देखकर हमें डर लगता है, लेकिन असल में यह शरीर का सुरक्षा गार्ड है जो गंदगी को साफ करता है और वहां रिपेयर करने वाली फोर्स को भेजता है।
  • जुड़ाई का काम (रिपेयर): इस हिस्से में शरीर नई कोशिकाएं और 'कोलेजन' (एक तरह का गोंद) बनाता है। यह टूटे हुए रेशों को जोड़ने के लिए एक पुल का काम करता है।
  • पक्की मजबूती: आखिर में, शरीर उन नए जुड़े हुए रेशों को सही जगह पर सेट करता है और उन्हें इतना मजबूत बनाता है कि वो आगे से ज्यादा वजन झेल सकें।

आयुर्वेद नसों और मांसपेशियों के दर्द को कैसे देखता है?

आयुर्वेद मांसपेशियों के दर्द (मसल पेन) को सिर्फ कोई बाहरी चोट या ऐंठन नहीं मानता। हमारे पुराने वैद्यों के हिसाब से, यह शरीर के अंदर मची एक बड़ी उथल-पुथल का नतीजा है। इसे आप इन तीन बातों से बहुत आसानी से समझ सकते हैं:

  • वात का भड़कना और नसों का सूखना: आयुर्वेद साफ कहता है कि शरीर में कहीं भी दर्द हो, उसका सबसे बड़ा कारण 'वात' यानी गैस का बेकाबू होना है। हवा की तरह वात शरीर में सूखापन लाता है। जब शरीर में गैस बढ़ती है, तो नसें और मांसपेशियां अंदर से सूखकर एकदम कड़क हो जाती हैं और भयंकर दर्द शुरू हो जाता है।
  • मांसपेशियों का कमजोर होना: हमारा शरीर सात चीजों से बना है, जिसमें एक हमारा मांस भी है। जब हम उल्टा-सीधा खाते हैं या शरीर से उसकी औकात से ज्यादा काम लेते हैं, तो हमारी मांसपेशियां अंदर से खोखली और कमजोर होने लगती हैं। कमजोर नसें बहुत जल्दी थक जाती हैं और उनमें बार-बार दर्द उठता है।
  • आम जमा होना: जब आपका हाजमा सुस्त होता है, तो खाना ठीक से पचता नहीं और पेट में सड़कर एक चिपचिपा कचरा बन जाता है जिसे आयुर्वेद में 'आम' कहते हैं। यह खून के साथ बहकर मांसपेशियों के बीच जाकर फंस जाता है। इसी कचरे की वजह से वहां रुकावट आती है, भारी सूजन होती है और दर्द जाने का नाम ही नहीं लेता।

आयुर्वेदिक तरीका: दर्द को ठीक करने के लिए

आयुर्वेद सिर्फ दर्द वाली जगह पर बाम लगाकर या स्प्रे मारकर बात खत्म नहीं करता। इसका असली मकसद शरीर की अंदरूनी मशीनरी को सुधारना है। सबसे पहले उस भड़की हुई गैस (वात) को शांत किया जाता है जो दर्द की असली जड़ है। इसके साथ ही, पाचन अग्नि को तेज किया जाता है ताकि जो भी आप खाएं, वो शरीर को लगे और गंदगी जमा न हो। जब शरीर अंदर से साफ होता है, तो मांसपेशियों को असली खुराक मिलती है और वो मजबूत हो जाती हैं।

मसल पेन ठीक करने के लिए आयुर्वेदिक तरीका

आयुर्वेद मांसपेशियों के दर्द को सिर्फ ऊपर-ऊपर की जकड़न नहीं मानता। हमारे हिसाब से यह भड़की हुई गैस, नसों की कमजोरी और शरीर में भरे टॉक्सिन्स का मिला-जुला नतीजा है:

  • गैस को शांत करना: इस दर्द में सबसे बड़ा विलेन वात ही है। हमारे इलाज में ऐसी खास देसी दवाइयां दी जाती हैं जो इस गैस को शांत करती हैं और लोहे जैसी कड़क हो चुकी नसों में दोबारा बचपन जैसी लचक और नमी लाती हैं।
  • हाजमा सुधारना और डिटॉक्स: ठंडे पड़े हाजमे से बने टॉक्सिन ही नसों को जाम करते हैं। इलाज से सबसे पहले पेट की आग को तेज किया जाता है और शरीर की पूरी सर्विसिंग (सफाई) की जाती है, ताकि दर्द की असली जड़ कट जाए।
  • मांसपेशियों को मजबूत बनाना: बार-बार दर्द होने का मतलब है कि नसें अंदर से कमजोर हैं। आयुर्वेदिक इलाज से मांसपेशियों को अंदर से ऐसा मजबूत बनाया जाता है कि उनमें ज्यादा काम और थकान झेलने की ताकत आ जाए।
  • दिमाग की शांति और सही रूटीन: टेंशन, अधूरी नींद और खराब लाइफस्टाइल दर्द को आग की तरह भड़काते हैं। इसलिए सिर्फ दवा नहीं, सही डाइट और हल्के योग से दिमाग को रिलैक्स किया जाता है। 

मसल पेन ठीक करने के लिए आयुर्वेदिक दवाइयां

आयुर्वेद में इसका इलाज सिर्फ कोई पेनकिलर देकर दर्द को सुन्न करना नहीं है, बल्कि फटी हुई नसों को जोड़ना और ताकत देना है:

  • अश्वगंधा: यह आपकी नसों और मांसपेशियों में नई जान फूंक देता है। दर्द की वजह से जो दिन भर थकावट रहती है, अश्वगंधा उसे दूर करके शरीर को अंदर से गजब की ताकत देता है।
  • गुग्गुल: मांसपेशियों की सूजन और दर्द को खींच निकालने में गुग्गुल का कोई जवाब नहीं है। यह जकड़े हुए शरीर को एकदम खोल देता है।
  • निर्गुंडी: पुराने से पुराने दर्द और जकड़न को जड़ से खत्म करने के लिए निर्गुंडी एक रामबाण दवा है। यह कड़क पड़े शरीर को एकदम ढीला और हल्का कर देती है।
  • दशमूल: शरीर में भड़की हुई गैस (वात) को शांत करने के लिए यह सबसे अचूक दवा है। यह वात को शांत करके नसों का दर्द, सूजन और कमजोरी को एकदम खत्म कर देती है।

मसल पेन ठीक करने के लिए आयुर्वेदिक थेरेपी

सिर्फ खाने वाली दवाइयों से ही नहीं, शरीर के बंद रास्तों को खोलने और मांसपेशियों को बाहर से आराम देने के लिए आयुर्वेद में कुछ खास बाहरी तरीके (पंचकर्म) भी अपनाए जाते हैं जो बहुत गहराई में काम करते हैं:

  • अभ्यंग: जब खास देसी जड़ी-बूटियों वाले गुनगुने तेल से तसल्ली से मालिश की जाती है, तो सूखी हुई मांसपेशियों को असली खुराक मिलती है। इससे खून का बहाव तेज होता है और जकड़न हवा हो जाती है।
  • बस्ती: शरीर में वात (गैस) हद से ज्यादा बढ़ जाए तो वो नसों को सुखा देती है। बस्ती के जरिए पेट की इस बेकाबू गैस को जड़ से निकाला जाता है। कितनी भी पुरानी जकड़न क्यों न हो, इसमें गजब का आराम मिलता है।
  • पोटली से सिकाई (पोटली स्वेदन): इसमें दर्द खींचने वाली देसी जड़ी-बूटियों को एक सूती कपड़े की पोटली में बांधकर, दर्द वाली जगह की गर्म सिकाई की जाती है। यह सिकाई नसों के सिकुड़े हुए गुच्छे खोल देती है और दर्द को एकदम चूस लेती है।

मसल पेन डाइट गाइड: क्या खाएं और किन चीजों से बचें

क्या खाएं (Dos)

ये चीजें मांसपेशियों को पोषण देती हैं और रिकवरी में मदद करती हैं:

  • गर्म, ताजा और सुपाच्य भोजन
  • प्रोटीन युक्त आहार (दाल, मूंग, पनीर)
  • घी और अच्छे फैट्स
  • सूखे मेवे (बादाम, अखरोट)
  • हल्दी वाला दूध और हर्बल ड्रिंक्स

क्या न खाएं (Don’ts)

ये चीजें मसल पेन को बढ़ा सकती हैं:

  • अत्यधिक ठंडी और बासी चीजें
  • प्रोसेस्ड और जंक फूड
  • अत्यधिक तला-भुना भोजन
  • कार्बोनेटेड ड्रिंक्स
  • अनियमित खाने की आदतें

पेशेंट टेस्टिमोनियल

मैं दिल्ली से श्रीमती गीता कालरा हूँ। मुझे लंबे समय से बैक पेन और नींद की समस्या थी। मैं रोज़ टीवी पर डॉ. प्रताप चौहान का कार्यक्रम देखती थी। उसी से प्रेरित होकर मैंने जीवा क्लिनिक से संपर्क किया और पंचकर्म उपचार लेने का निर्णय लिया।

इससे पहले मैंने कई जगहों से दवाइयाँ लीं, लेकिन मुझे कहीं भी सही राहत नहीं मिली। फिर मैंने जीवा आयुर्वेद में उपचार शुरू किया।

यहाँ डॉक्टरों ने मेरी दिनचर्या, लाइफस्टाइल और योग पर विशेष ध्यान दिया। नियमित उपचार और सही मार्गदर्शन से मुझे काफी आराम मिला। मेरे घुटनों की सूजन भी ठीक हो गई और अब मेरी नींद भी पहले से बेहतर हो गई है।

आज मैं खुद को काफी संतुष्ट और स्वस्थ महसूस करती हूँ। जीवा आयुर्वेद का दिल से धन्यवाद।

डॉक्टर की सलाह कब लेनी चाहिए? (मसल पेन)

  • मसल पेन बार-बार हो रहा हो या लंबे समय तक बना रहे
  • दर्द के साथ सूजन, लालिमा या गर्माहट महसूस हो
  • मसल्स में कमजोरी या सुन्नपन महसूस हो
  • हल्की गतिविधि में भी दर्द बढ़ जाता हो
  • चोट के बाद दर्द कम होने की बजाय बढ़ रहा हो
  • मूवमेंट सीमित हो जाए या जकड़न ज्यादा हो
  • दर्द के साथ बुखार या अत्यधिक थकान महसूस हो
  • रात में दर्द बढ़ जाए या नींद प्रभावित हो
  • दर्द निवारक दवाओं से केवल अस्थायी राहत मिल रही हो
  • रोजमर्रा के काम (चलना, उठना, बैठना) प्रभावित हो रहे हों

निष्कर्ष

मसल पेन केवल एक साधारण शारीरिक समस्या नहीं है, बल्कि यह शरीर में वात असंतुलन, मांस धातु की कमजोरी और अधूरी रिकवरी का संकेत हो सकता है।

आधुनिक चिकित्सा जहां दर्द और सूजन को तुरंत नियंत्रित करके राहत देती है, वहीं आयुर्वेद मसल्स को गहराई से पोषित कर उनकी संरचना और कार्यक्षमता को सुधारने पर ध्यान देता है।

सही आहार, संतुलित दिनचर्या और उचित उपचार के साथ मसल पेन को न केवल नियंत्रित किया जा सकता है, बल्कि लंबे समय तक इससे बचाव और शरीर को मजबूत बनाना भी संभव है।

Disclaimer: This blog is for informational purposes only and should not be considered medical advice. The content is not intended to replace professional diagnosis, treatment, or medical guidance. For personalised healthcare advice and appropriate treatment, please consult a qualified and experienced Jiva Ayurveda doctor.

FAQs

यह अक्सर अधूरी रिकवरी, कमजोर मांसपेशियों, वात असंतुलन या गलत लाइफस्टाइल के कारण होता है। जब टिश्यू पूरी तरह से रिपेयर नहीं होते, तो दर्द बार-बार लौट आता है।

नहीं, यह पोषण की कमी, खराब पोश्चर, तनाव और पाचन की कमजोरी से भी हो सकता है। कई बार बिना ज्यादा मेहनत के भी दर्द हो सकता है।

मसल पेन मांसपेशियों में होता है और दबाने या मूव करने पर बढ़ता है, जबकि जॉइंट पेन जोड़ों में होता है और अक्सर stiffness के साथ जुड़ा होता है।

आयुर्वेद वात दोष को संतुलित करके, ‘आम’ को हटाकर और मांस धातु को पोषण देकर मसल पेन की जड़ पर काम करता है।

यह रक्त संचार बढ़ाता है, मांसपेशियों को पोषण देता है और stiffness कम करता है। नियमित अभ्यंग से रिकवरी तेज होती है।

हाँ, प्रोटीन और पोषक तत्वों की कमी मसल्स को कमजोर बनाती है। संतुलित और गर्म भोजन मसल रिकवरी में मदद करता है।

शुरुआती दर्द में आराम जरूरी है, लेकिन लंबे समय तक निष्क्रिय रहना सही नहीं। हल्की स्ट्रेचिंग और एक्सरसाइज रिकवरी को बेहतर बनाती है।

अक्यूट चोट में ठंडी सिकाई और पुरानी जकड़न में गर्म सिकाई फायदेमंद होती है। आयुर्वेद में सामान्यतः गर्माहट देने वाली थेरेपी अधिक उपयोगी मानी जाती है।

यह दर्द के कारण और शरीर की स्थिति पर निर्भर करता है। सामान्यतः कुछ हफ्तों में राहत और 2–3 महीनों में स्थायी सुधार देखा जा सकता है।

हाँ, सही उपचार, पोषण और जीवनशैली अपनाने से मसल पेन को जड़ से ठीक किया जा सकता है और इसकी पुनरावृत्ति रोकी जा सकती है।

Top Ayurveda Doctors

Social Timeline

Our Happy Patients

  • Sunita Malik - Knee Pain
  • Abhishek Mal - Diabetes
  • Vidit Aggarwal - Psoriasis
  • Shanti - Sleeping Disorder
  • Ranjana - Arthritis
  • Jyoti - Migraine
  • Renu Lamba - Diabetes
  • Kamla Singh - Bulging Disc
  • Rajesh Kumar - Psoriasis
  • Dhruv Dutta - Diabetes
  • Atharva - Respiratory Disease
  • Amey - Skin Problem
  • Asha - Joint Problem
  • Sanjeeta - Joint Pain
  • A B Mukherjee - Acidity
  • Deepak Sharma - Lower Back Pain
  • Vyjayanti - Pcod
  • Sunil Singh - Thyroid
  • Sarla Gupta - Post Surgery Challenges
  • Syed Masood Ahmed - Osteoarthritis & Bp
Book Free Consultation Call Us