अगर आपको लम्बे समय से पेट में दर्द, गैस या ब्लोटिंग (bloating) की परेशानी आ रही है और आपने हर प्रकार का घरेलू उपचार करके देख लिया है फिर भी यह ठीक नहीं हो रहा, कहीं ये IBS (Irritable Bowel Syndrome) तो नहीं? इस लेख को पढ़ने के बाद आप जान पाएंगे कि IBS क्या है और डॉक्टर बदलने क बाद भी क्यों समस्या में सुधार क्यों नहीं हो रहा है?
IBS क्या है?
IBS या Irritable Bowel Syndrome एक पाचन-संबंधित बीमारी है जो हमारे पाचन तंत्र में बड़ी आंत को बहुत ज़्यादा सेंसिटिव (sensitive) बना देती है, जिसके कारण खाना ठीक से पच नहीं पाता है। जब किसी व्यक्ति या मरीज को IBS की शिकायत होती है तो अक्सर उसे पेट में दर्द, दिन में किसी भी समय मल त्याग (bowel movement) की इच्छा या कभी कबार पेट में इन्फेक्शन की भी समस्या हो सकती हैं।
IBS होने के क्या कारण हो सकते हैं?
IBS किसी एक कारण से हो यह ज़रूरी नहीं है, बल्कि यह कुछ निम्नलिखित कारणों के मिश्रण से भी हो सकती है:
- तनाव: आजकल की मॉडर्न लाइफस्टाइल (modern lifestyle) या रूटीन में हम अक्सर तनाव का शिकार हो जाते हैं, भले ही वह काम के चलते हो या किसी और कारण से, अगर हमने इसे समय रहते ठीक नहीं किया तो यह IBS (Irritable Bowel Syndrome) में बदल सकता है।
- बार बार पेट खराब होना: अगर आप अपनी जीवनशैली में अधिक तनाव या स्ट्रेस लेते है तो पाचनशक्ति या पाचन अग्नि कमज़ोर हो जाती है जिसका सीधा असर आपके पेट के फूलने और गैस के रूप में दीखता हैं।
- मल का असामान्य आना: अगर आप का पेट हर दिन एक ही समय ढंग से साफ़ नहीं हो रहा या एक दिन में बार बार मल त्याग करने जाना पढ़ रहा है।
कैसे पता करें कि IBS है या कुछ और?
आपको IBS है या नहीं इसकी पहचान करने के लिए कुछ आसान सवालों का जवाब लिखिए जैसे:
- अक्सर कब्ज या दस्त होने की समस्या रहती है?
- गैस या सूजन अक्सर होती रहती है?
- जब आप तनाव में होते हैं, तब आपका पेट ज्यादा खराब होता है?
अगर आपका जवाब 1 से अधिक सवाल का हाँ हैं तो आपको IBS हो सकता है और अगर इसका इलाज समय रहते शुरू न किया जाये तो यह भयंकर रूप ले सकती हैं।
आयुर्वेद खाना खाते ही टॉयलेट भागने पर क्या कहता है?
आयुर्वेद के अनुसार कोई भी बीमारी आपको तब होती हैं जब:
- कोई दोष बिगड़ जाए: यानि वात, पित और कफ में कोई गड़बड़ी हो क्योंकि इनकी असंतुलना ही हमारे शरीर में आम (toxins) नहीं बनने देता है।
- पाचन अग्नि का कमजोर होना: आयुर्वेद के अनुसार अगर हमारी पाचन अग्नि कमजोर हैं तो हमारा शरीर महत्वपूर्ण nutrients अब्सॉर्ब नहीं करती जिसके कारण हमें कॉन्स्टिपेशन (constipation), गैस या ब्लोटिंग (bloating) की समस्या आती है।
आयुर्वेद में IBS या खाना-खाते ही टॉयलेट भागने का इलाज मरीज की पाचन अग्नि को ठीक करके होता है जिसमें कुछ आयुर्वेदिक औषिधीय जैसे त्रिफला, अश्वगंधा इत्यादि का इस्तेमाल होता है साथ ही साथ कुछ थेरपीस जैसे पंचकर्मा, अभ्यंगा का भी इस्तेमाल किया जाता है।
क्या IBS जीवनशैली सुधारने से ठीक किया जा सकता है?
हाँ, अगर हम रोजमर्रा की ज़िन्दगी में कुछ बातों पर ध्यान दे जैसे नियमित रूप से खाना खाये, भरपूर मात्रा में फाइबर का सेवन करे हल्का व्यायाम रोज़ाना करे इसके साथ साथ कुछ चीजों का और ध्यान रखे जैसे:
- अपने खाने में कुछ चीजों को ज़रूर खाएं जैसे मूंग दाल, जीरा पानी, छाछ, पका हुआ केला।
- अपने भोजन में कुछ चीजें न खाएं जैसे ज्यादा मिर्च मसाला, फ्राइड फूड, ज्यादा चाय/कॉफी, प्रोसेस्ड फूड।
अगर आप सालों से पेट की समस्या से परेशान हैं, तो सिर्फ दवा नहीं – सही जीवनशैली और आयुर्वेदिक मार्ग अपनाएं।
डॉक्टर से कब संपर्क करें?
अगर आपको लगातार पेट दर्द, अचानक वजन कम होना, मल में खून आना, लगातार दस्त या कब्ज होना या अत्यधिक कमजोरी होना काफी लम्बे समय से चलति आ रही है तो आपको तुरंत डॉक्टर को दिखा लेना जाहिए।
निष्कर्ष
IBS या Irritable Bowel सिंड्रोम हमारी पाचन से जुड़ी हुई समस्या है जो किसी भी उम्र के व्यक्ति को होसकती है। इसके शुरुआती लक्षण गैस या ब्लोटिंग के रूप में आते है जीने अगर हम नज़रअंदाज करदे तो IBS के रूप में हमें परेशान करती है। लेकिन घबराने की कोई बात नहीं है क्योंकि हम इसे अपनी जीवनशैली सुधारकर ठीक कर सकते हैं।
References
Irritable Bowel Syndrome (IBS) - NIDDK












































































