माइग्रेन से परेशान लोगों के लिए माइग्रेन सिर्फ सिर दर्द ही नहीं बल्कि उनकी रोजमर्रा कि ज़िन्दगी को प्रभावित करने वाली एक गंभीर समस्या है।
कभी सिर में तेज़ दर्द, कभी आँखों के नीचें भारीपन और कभी ऐसा दर्द की मानो जैसे सिर अभी फट ही जाएगा। यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है जब यह दर्द 15 दिन से ज़्यादा होने लगे।
दर्द से परेशान होकर मरीज डॉक्टर की सलाह से दवाई लेते हैं यह सोच कर कि अब दर्द से आराम मिल जाएगा दवाई लेने पर कुछ दिन आराम भी मिलता है पर कुछ दिन बाद असर होना बंद हो जाता है और ऐसा लगता है जैसे दवाइयां बेअसर हो गयी है।
क्या कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है?
महीने में 15 दिन सिरदर्द होना किस बात का संकेत है?
अगर किसी व्यक्ति को महीने के 15 दिन या उससे ज़्यादा दिनों में माइग्रेन या सर दर्द होता है, और उनमे से 8 दिन माइग्रेन के लक्षण होते है, और ये स्थिति यदि कम से कम 3 महीने तक बनी रहती है तो यह क्रोनिक माइग्रेन का संकेत हो सकता है।
इसमें सिरदर्द के साथ अन्य परेशानियां भी हो सकती हैं, जैसे:
- सिर के एक तरफ बहुत तेज़ दर्द होना।
- बहुत तेज़ रौशनी और आवाज़ से परेशानी होना।
- जी मचलना या फिर उलटी जैसा महसूस होने।
- आँखों के सामने धुंधुलापन होना
- थकान, चिड़चिड़ापन और ढंग से फोकस न कर पाना।
यदि आपको सिर दर्द के साथ इनमे से कोई समस्या भी हो रही है तो ये क्रोनिक माइग्रेन होने का खतरा है। ऐसी स्थिति में व्यक्ति का घर का काम, ऑफिस जाना और रोजमर्रा के काम पर बुरा प्रभाव पड़ता है, वो यह सब कार्य करने में सक्षम नहीं हो पाता।
कुछ महीनों बाद दवाइयाँ बेअसर क्यों हो जाती हैं?
माइग्रेन की समस्या होने पर सबसे बड़ी चुनौती होती है सही उपचार चुनना। हर व्यक्ति का माइग्रेन अलग होता है। कुछ लोग दवाई दर्द होने पर लेते हैं एवं कुछ लोग दर्द की तीव्रता कम करने के लिए लेते हैं।
कई बार मरीज सिर्फ सिर दर्द होने पर दर्द से राहत पाने के लिए दवाई लेते है, जबकि उन्हें preventive treatment की ज़रूरत होती है।
कुछ अन्य कारणों की वजह से भी दवाइयां बेअसर हो सकती हैं। जैसे:
- बार-बार painkiller और माइग्रेन के दर्द से निजात पाने वाली दवाइयों के सेवन के overuse की वजह से सिर दर्द कम होने की बजाये और अधिक बढ़ जाता है, जिससे कुछ महीनो बाद दवाइयां बेअसर होने लगती है।
- लंबे समय तक भूखे रहना, पूरी नींद न लेना, तनाव लेना और थकान आदि की नज़रअंदाज़ करने कि वजह से और माइग्रेन के लक्षणों और ट्रिगर्स कि ओर ध्यान ने देने के वजह से माइग्रेन बढ़ जाता है जिस वजह से दवाइयां बेअसर होने लगती है।
- ऐसा ज़रूरी नहीं है की हर व्यक्ति को एक ही प्रकार की दवाई से आराम मिल जाए। हर व्यक्ति की स्थिति अलग होती है इसलिए असर न होने पर दवाई की खुराक, दवाइयां और पूरे प्लान को बदलने की ज़रूरत है।
क्या बार-बार दवाई बदलना उचित है?
यदि हर 15 दिन माइग्रेन का दर्द होता है, और दवाई भी कुछ महीने बाद बेअसर होने लगती है, और आराम न मिलने पर आप दवाइयां बदलने लगते है? तो यह जान ले कि यह उचित नहीं है। हर 15 दिन माइग्रेन का दर्द होना chronic माइग्रेन की समस्या होती है। इसमें ज़रूरी नहीं कि आप दवाइयां सिर्फ सिर दर्द होने पर ही खाएं। आप डॉक्टर से उचित जाँच कराकर, अपनी स्थिति और मेडिकल history के अनुसार जाँच कराएं, और माइग्रेन का उचित preventive treatment plan बनवाएं। उसके अनुसार अपना इलाज करवाएँ।
आप डॉक्टर से CGRP थेरेपी, और Botox इंजेक्शंस आदि जैसे उपचारों के बारे में सलाह भी ले सकते है।
ध्यान रखें, कि उपचार डॉक्टर की सलाह से ही कराएं, खुद से कभी भी दवाई बदलना, बंद करना या बढ़ाने आदि की भूल कभी न करें।
आयुर्वेदिक दृष्टिकोण
आयुर्वेद में अक्सर माइग्रेन और उसके लक्षणों को अर्धावभेदक से जोड़ा जाता है। इसमें सिर के आधे हिस्से में दर्द होने का वर्णन मिलता है।
आयुर्वेद में सिर दर्द को वात और पित्त के असंतुलन से जोड़ा जाता है। इसमें नियमित दिनचर्या, पर्याप्त नींद, शारीरिक गतिविधियां, उचित भोजन एवं पाचन और तनाव प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया गया है।
समय पर खाना, पर्याप्त पानी पीना, नियमित दिनचर्या का पालन करना, अपनी प्रकृति के अनुसार भोजन करना आदि का ध्यान देना चाहिए यह आपकी स्थिति के लिए सहायक हो सकता है। क्रोनिक माइग्रेन का इलाज योग्य चिकित्सक के देख रेख में ही कराना चाहिए, खुद से आयुर्वेद को अपने उपचार का विकल्प नहीं मानना चाहिए।
इलाज के लिए अपना सकते हैं यह उपाय
माइग्रेन को मैनेज करने में एक डायरी बनाना आपके लिए उपयोगी हो सकता है।
एक डायरी बनाए, उसमे लिखें कब आपको माइग्रेन आया उसका समय, दर्द कितने देर तक रहा, दर्द की तीव्रता, किस वजह से हुआ, कौनसी दवाई ली।
यह सब एक डायरी में लिखे, यह आपके डॉक्टर के लिए उपयोगी होगा, ताकि वो आपके दर्द का पैटर्न समझ पाएं और उस हिसाब से treatment plan बना पाएं।
डॉक्टर को कब दिखाएं?
यदि आपको महीने में 15 दिन माइग्रेन रहता है, दवाई भी पहले असर करती थी लेकिन कुछ महीने बाद दवाई भी बेअसर होने लगती है, तो इसे नज़रअंदाज़ न करें डॉक्टर को दिखाएं। यह समस्या क्रोनिक माइग्रेन की हो सकती है या फिर अधिक दवाइयों के सेवन से भी दवा बेअसर हो सकती है।
जब आपको 10-15 दिन लगातार Migraine का दर्द हो और दवाई बार-बार लेनी पड़ रही हो और दवाई भी बेअसर लगने लगे तो आपको बिना किसी देरी के डॉक्टर को दिखाना चाहिए।
साथ ही यदि सिर दर्द के साथ-साथ बुखार, धुंधुला दिखाई देना, शरीर में कमज़ोरी, लखवा जैसी समस्या, पलकों का गिरना, बोलने में परेशानी होना और अचानक से बहुत तेज़ असहनीय सिर दर्द होने लगे तो डॉक्टर को तुरंत दिखाना चाहिए।
निष्कर्ष
महीने में 15 दिन माइग्रेन की समस्या होना कोई सामान्य सिर दर्द होने जैसी समस्या नहीं है जिसे नज़रअंदाज़ करना चाहिए। बार-बार दवाई बदलने की बजाय, दवाई बेअसर होने के कारण को समझने की ज़रूरत है। उसके अनुकूल योग्य चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए और योग्य दवाइयाँ एवं उपचार की योजना बनानी चाहिए। सही सलाह से माइग्रेन के दर्द और उसकी तीव्रता को कम करने की ओर काम किया जा सकता है और इस समस्या से निजात भी पाया जा सकता है।
References
Migraine | National Institute of Neurological Disorders and Stroke
Ayurveda for management of माइग्रेन: A narrative review of clinical evidence - PMC
Migraine and other headache disorders
Chronic Migraine Pathophysiology and Treatment: A Review of Current Perspectives - PMC






