क्या आप जानते हैं? इन देसी नुस्खों से डार्क सर्कल्स गायब हो सकते हैं

category-icon Published on 22 Mar, 2025 category-icon Updated on 22 Mar, 2025
Information By Dr. Keshav Chauhan    Medically Reviewed by Dr. Partap Chauhan

    हमारी कुछ कमियां ही हमें इंसान बनाती है। लेकिन कुछ चीज़े जैसे की आंखों के नीचे के ज़िद्दी डार्क सर्कल्स अक्सर हमारे ही किसी गलति या  लापरवाही का नतीजा होता है। यह काले घेरे सिर्फ हमारी खूबसूरती को कम नहीं करते बल्कि अंदरूनी थकान, तनाव और पोषण की कमी का सीधा संकेत होते हैं। जब आप आईने में अपना थका हुआ चेहरा देखते हैं तो वह असल में आपके शरीर की पुकार होती है। अच्छी बात यह है लेकिन डार्क सर्कल से छुटकारा पाने के लिए आपको महंगी क्रीम या क्लीनिक के चक्कर काटने की कोई ज़रूरत नहीं है। आपकी अपनी रसोई में की ऐसे कई देसी और सुरक्षित नुस्खे मौजूद हैं जो आपकी आंखों की त्वचा को फिर से जवान और चमकदार बना सकते हैं। आईए जानते हैं इन आसान प्राकृतिक उपायों के उपाय के बारे में।

    डार्क सर्कल्स के घरेलू नुस्खे (Home Remedies for Dark Circles)

    अगर आप डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाने के लिए कुछ सरल और प्राकृतिक उपाय तलाश रहे हैं, तो आपकी रसोई में ही आपके लिए कई समाधान मौजूद हैं। 

    यहाँ कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे दिए गए हैं जो न सिर्फ आसान हैं बल्कि इन्हें अपनाना भी बिल्कुल सरल है:

    बादाम तेल (Almond Oil)

    बादाम का तेल डार्क सर्कल्स को हल्का करने और आपकी आंखों के नीचे की सूजन को भी कम करने में मदद करता है। बादाम के तेल के अंदर एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व होते हैं जो डार्क सर्कल्स में राहत देते हैं। इसके अंदर रेटिनोल, विटामिन ए और विटामिन के   भी होते हैं जो बिना किसी जलन के आंखों के नीचे की स्किन को मुलायम बनाते हैं। रात को सोने से पहले थोड़ा बादाम तेल अपनी अंगुलियों पर लें और धीरे से आँखों के नीचे मालिश करें। यह त्वचा की सूजन को कम करने और डार्क सर्कल्स को हल्का करने में मदद करता है। 

    खीरा (Cucumber)

    अगर हम खीरे की बात करें तो यह हमारी आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह आंखों को ठंडक देने का काम करता है और स्किन को भी मॉइस्चराइज़ रखता है।  खीरे के ताज़ा स्लाइस को कुछ मिनटों के लिए फ्रिज में ठंडा करें और फिर इन्हें अपनी आँखों पर 10-15 मिनट के लिए रखें। यह त्वचा को तरोताज़ा करने के साथ-साथ डार्क सर्कल्स को भी कम करने में सहायक है।

    हल्दी और अनानास का पेस्ट (Turmeric and Pineapple Paste)

    हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी (anti-inflammatory) गुण होते हैं और जब इसे अनानास के रस के साथ मिलाया जाता है, तो यह एक प्रभावी पेस्ट बनाता है। इस पेस्ट को आँखों के नीचे लगाएं और लगभग 10-15 मिनट के बाद धो लें। यह त्वचा की रंगत को सुधारने और डार्क सर्कल्स को हल्का करने में मदद करता है।

    गुलाब जल (Rose Water)

    गुलाब जल को स्किन पर लगाने के बहुत सारे फायदे होते हैं। यह न केवल स्किन को एक नेचुरल ग्लो देता है बल्कि जल्दी से दिखने वाली एजिंग को भी कम करता है। चेहरे के सबसे सेंसिटिव स्किन एरिया, आंखों के आसपास की स्किन पर गुलाब जल लगाने के काफी सारे फायदे हैं। इसे कॉटन पैड्स पर लगाकर अपनी बंद आँखों पर 10 मिनट के लिए रखें। यह न केवल आपकी आँखों को तरोताज़ा करता है बल्कि डार्क सर्कल्स को भी कम करता है।

    चाय की पत्तियाँ (Tea Bags)

    चाय में मौजूद कैफीन और टैनिन स्किन की सूजन और डार्क पिगमेंटेशन को कम कर सकते हैं। इस्तेमाल किए हुए ठंडे चाय के बैग्स को अपनी आँखों पर 10-15 मिनट के लिए रखें। यह न सिर्फ डार्क सर्कल्स को कम करेगा बल्कि आपकी आँखों को भी तरोताज़ा करेगा।

    टमाटर और नींबू का रस (Tomato and Lemon Juice)

    टमाटर और नींबू के रस का मिश्रण आपकी त्वचा के लिए ब्लीचिंग (bleaching) एजेंट है जो स्क्रीन में निखार लाने में बहुत मदद करता है। यह डार्क सर्कल्स कम करने के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन सी होता है जो हमारी स्किन को और भी बेहतर बनाता है। यह सूरज की हानिकारक किरणों से भी बचाने में मदद करता है। इसे कॉटन बॉल की मदद से आँखों के नीचे लगाएं और 10 मिनट बाद धो लें। यह डार्क सर्कल्स को हल्का करने के साथ-साथ त्वचा की टोन को भी सुधारता है।

    एलोवेरा जेल (Aloe Vera Gel)

    एलोवेरा के अंदर ऐसे तत्व होते हैं जो आसानी से डार्क सर्कल से छुटकारा पाने में मदद करते हैं। एलोवेरा जेल को चेहरे और आंखों के नीचे लगाने से डार्क सर्कल्स को काम किया जा सकता है। एलोवेरा को अगर अपनी डेली डाइट में शामिल करें तो यह बहुत ही गुणकारी माना जाता है। एलोवेरा जेल का उपयोग त्वचा को नमी प्रदान करने और इरिटेशन को कम करने के लिए भी किया जाता है। इसे आँखों के नीचे लगाएं और लगभग 15 मिनट के बाद धो दें। यह सूजन को कम करने और डार्क सर्कल्स की उपस्थिति को हल्का करने में सहायक है।

    कच्चे आलू (Raw Potato)

    आलू के पतले स्लाइस काटकर उन्हें अपनी आँखों पर रखें। आलू में प्राकृतिक ब्लीचिंग गुण होते हैं जो डार्क सर्कल्स को हल्का करने में मदद करते हैं। इसे 10-15 मिनट तक आँखों पर रखें और फिर ठंडे पानी से धो लें। नियमित इस्तेमाल से त्वचा उजली और तरोताज़ा दिखेगी।

    ये नुस्खे न सिर्फ आपके डार्क सर्कल्स को कम करने में मदद करेंगे, बल्कि ये आपकी त्वचा को भी नमी प्रदान करेंगे और इसे स्वस्थ बनाएंगे। इन्हें नियमित रूप से आजमाएं और खुद देखें कि कैसे आपकी आँखों के नीचे की त्वचा फिर से जीवंत हो उठती है।

    डार्क सर्कल्स से बचने के लिए पोषण और जीवनशैली में परिवर्तन 

    डार्क सर्कल्स से निजात पाने के लिए जहां घरेलू उपचार महत्वपूर्ण हैं, वहीं आपकी जीवनशैली और खान-पान में बदलाव भी उतने ही ज़रूरी हैं। आइए, देखें कि किन बदलावों से आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं:

    • पूरी नींद ले: हर रात कम से कम 7-9 घंटे की नींद आपकी आँखों के नीचे उभर आने वाले काले घेरों को कम करने में मदद कर सकती है। नींद न केवल आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छी है, बल्कि यह त्वचा की मरम्मत भी करती है।
    • हाइड्रेशन और आहार: खूब पानी पीने से आपकी त्वचा हाइड्रेटेड रहती है और डार्क सर्कल्स कम दिखाई देते हैं। संतुलित आहार जिसमें ताजे फल, सब्जियाँ और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स शामिल हों, त्वचा की सेहत में सुधार ला सकते हैं।
    • तनाव कम करे: रोज़ की दिनचर्या में तनाव काम लेना आपकी त्वचा के लिए अच्छा है। योग, मेडिटेशन या हल्की व्यायाम रुटीन अपनाकर आप तनाव को कम कर सकते हैं।
    • स्क्रीन टाइम को कम करना: लगातार स्क्रीन पर देखने से आँखों पर जोर पड़ता है और यह डार्क सर्कल्स को बढ़ा सकता है। ब्रेक लेना और आँखों को आराम देना ज़रूरी है।
    • विटामिन के की भूमिका: विटामिन के रक्त के जमाव (blood clotting) को नियंत्रित करने में मदद करता है और त्वचा की मरम्मत और उसे फिर से नया बनाने (regeneration) की प्रक्रिया को तेज़ करके डार्क सर्कल्स को कम करने में सहायक होता है। इसे अपने आहार में शामिल करने से डार्क सर्कल्स कम हो सकते हैं।
    • विटामिन सी और त्वचा का स्वास्थ्य: विटामिन सी त्वचा की टोन को बेहतर बनाता है और कोलेजन का उत्पादन बढ़ाता है। यह त्वचा की लचक बढ़ाकर डार्क सर्कल्स को कम कर सकता है।

    जीवा आयुर्वेद का दृष्टिकोण

    जीवा आयुर्वेद में, ध्यान सिर्फ डार्क सर्कल्स पर ही नहीं, बल्कि उसकी मूल वजह और मरीज़ पर होता है। एक आयुर्वेदिक डॉक्टर सबसे पहले आपके शरीर की प्रकृति का विश्लेषण करते हैं और पता लगाते हैं कि कौन-से दोष असंतुलित हैं। क्या आपको रुसी इसलिए हो रही है क्योंकि आपके शरीर में वात, पित्त या कफ की मात्रा बढ़ी हुई है, या फिर इसलिए कि आपका पाचन बहुत धीमा और भारी है? 

    मूल कारण का पता चलने के बाद, वे आपके लिए एक विशेष उपचार योजना (ट्रीटमेंट प्लान) तैयार करते हैं। इसमें ऐसी जड़ी-बूटियों से बनी दवाएं शामिल होती हैं, जो आंतों में जमा विषाक्त पदार्थों (टॉक्सिन्स) को बाहर निकालती हैं और आपकी पाचन शक्ति को फिर से मज़बूत बनाती हैं। 

    नुस्खे अपनाते समय ध्यान रखने वाली कुछ ज़रूरी बातें

    घरेलू नुस्खे यकीनन बहुत काम के होते हैं, लेकिन पथरी के मामले में इन्हें आज़माते वक्त थोड़ी समझदारी दिखाना भी बहुत ज़रूरी है। आइए जानते हैं कि इन उपायों का सुरक्षित तरीके से इस्तेमाल कैसे किया जाए:

    • डॉक्टर से बात कर लें: अगर आपको पहले से शुगर, बीपी या कोई अन्य बीमारी है और आपकी नियमित दवाइयां चल रही हैं, तो कोई भी नया देसी नुस्खा शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से ज़रूर पूछ लें।
    • मात्रा का ध्यान रखें: जल्दी ठीक होने की चाह में किसी भी उपाय का हद से ज़्यादा इस्तेमाल न करें। 

    References

    Infraorbital Dark Circles: A Review of the Pathogenesis, Evaluation and Treatment - PMC 

    To Know more , talk to a Jiva doctor. Dial 0129-4264323 or click on Our Doctors.

    FAQs

    प्राकृतिक चीज़ें असर दिखाने में थोड़ा समय लेती हैं। अगर आप रोज़ाना नियमित रूप से ये नुस्खे आज़माते हैं, तो 3 से 4 हफ़्तों में आपको काले घेरों में काफी फर्क दिखने लगेगा।

    नींद न आना एक बड़ी वजह है, लेकिन यही इकलौता कारण नहीं है। पानी की कमी, बहुत ज़्यादा मोबाइल देखना, तनाव और शरीर में पोषण की कमी से भी काले घेरे होते हैं।

    बिल्कुल नहीं। आँखों के आस-पास की त्वचा बहुत नाज़ुक होती है और नींबू सीधा लगाने से तेज़ जलन हो सकती है। इसे हमेशा टमाटर के रस या गुलाब जल में मिलाकर ही लगाएं।

    मीठे बादाम का तेल (Almond Oil) सबसे बेहतरीन है। इसमें मौजूद विटामिन E त्वचा को रिपेयर करता है। रोज़ रात सोने से पहले इसकी हल्की मालिश करना बहुत फायदेमंद है।

    जेनेटिक काले घेरों को पूरी तरह से मिटाना थोड़ा मुश्किल होता है। लेकिन इन घरेलू नुस्खों, अच्छी नींद और सही डाइट की मदद से आप उन्हें काफी हद तक हल्का ज़रूर कर सकते हैं।

    Our Happy Patients

    • Sunita Malik - Knee Pain
    • Abhishek Mal - Diabetes
    • Vidit Aggarwal - Psoriasis
    • Shanti - Sleeping Disorder
    • Ranjana - Arthritis
    • Jyoti - Migraine
    • Renu Lamba - Diabetes
    • Kamla Singh - Bulging Disc
    • Rajesh Kumar - Psoriasis
    • Dhruv Dutta - Diabetes
    • Atharva - Respiratory Disease
    • Amey - Skin Problem
    • Asha - Joint Problem
    • Sanjeeta - Joint Pain
    • A B Mukherjee - Acidity
    • Deepak Sharma - Lower Back Pain
    • Vyjayanti - Pcod
    • Sunil Singh - Thyroid
    • Sarla Gupta - Post Surgery Challenges
    • Syed Masood Ahmed - Osteoarthritis & Bp

    Latest Blogs

    Book Free Consultation Call Us