क्या आपकी दिनचर्या भी ऐसी हो गई है कि कब्ज़ की दवा के बिना आपका गुज़ारा नहीं होता? सुबह उठते ही घंटों टॉयलेट में बैठे रहने के बावजूद पेट साफ़ नहीं होता और दवाई लिए बिना नींद भी नहीं आती? अगर हाँ, तो इसे सामान्य समस्या समझकर नज़रअंदाज़ न करें। कुछ लोगों की समस्या तो इतनी पुरानी होती है कि वे अंत में कब्ज़ की दवाई ही लेने लगते हैं और उन्हें ऐसा लगने लगता है कि कब्ज़ की दवाई लिए बिना उनका पेट साफ़ होना लगभग नामुमकिन ही है।
आखिर क्यों होती है सालों पुरानी कब्ज़?
कब्ज़ की समस्या को अगर नज़रअंदाज़ किया जाए तो यह लंबे समय तक परेशान कर सकती है। कुछ लोगों में यह समस्या 10 साल पुरानी भी हो सकती है। इतनी पुरानी कब्ज़ होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। जैसे:
- भोजन में पर्याप्त पोषक तत्व न होने के वजह से भी यह समस्या हो सकती है, जैसे भोजन में फाइबर की कमी आदि।
- पूरे दिन पर्याप्त पानी न पीना।
- कम शारीरिक गतिविधियां भी इस समस्या का कारण हो सकती है।
- मल-त्याग कि इच्छा को बार-बार नज़रअंदाज़ करना या फिर नियंत्रित करना।
- थायरॉइड और डायबिटीज जैसी कुछ स्वास्थ्य समस्याओं की वजह से भी यह दिक्कत हो सकती है।
- कुछ दवाइयों के नियमित सेवन से भी कब्ज़ की समस्या हो सकती है।
कई बार आंतों की मांसपेशियों और नसों के बीच के तालमेल बिगड़ने से या फिर पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों में समस्या की वजह से भी लंबे वक्त तक कब्ज़ की समस्या बनी रह सकती है।
क्या रोज़ रात को कब्ज़ की दवा लेना सही है?
ऐसा ज़रूरी नहीं है कि हर कब्ज़ की दवा एक जैसी हो। कुछ कब्ज़ की दवाइयां डॉक्टर की सलाह से लंबे समय तक दी जाती है, और कुछ दवाइयां (जैसे: laxatives) डॉक्टर कुछ ही समय के लिए देते हैं। इसलिए बिना डॉक्टर की सलाह के लंबे समय तक laxatives लेना उचित नहीं है।
अगर आप लंबे समय या फिर 10 साल से कब्ज़ की दवा ले रहे है और बिना दवाई खाए आपका पेट साफ नहीं होता है तो, बिना डॉक्टर की सलाह के खुद से दवाइयों में कोई भी बदलाव न करें, डॉक्टर से सलाह लें, उनसे इलाज कराएं और अपने स्थिति के अनुसार डॉक्टर द्वारा सुझाई गयी दवाइयों का सेवन करें।
कब्ज़ को प्राकृतिक रूप से ठीक कैसे करें?
लंबे समय से कब्ज़ से परेशान हैं तो घबराइए मत, कब्ज़ जैसी समस्या को भी नियंत्रित किया जा सकता है।कब्ज़ को नियंत्रित करने के लिए, अपनी दिनचर्या में छोटी-छोटी आदतों को शामिल करने की ज़रूरत है। जैसे:
- अपने भोजन में ऐसे पदार्थ शामिल करें जो फाइबर से भरपूर हो। जैसे: फल, सब्जियां, दालें, whole grains, nuts और seeds आदि, ये फाइबर के अच्छे स्रोत हैं।
- फाइबर को अपनी डाइट में अचानक न बढ़ाएं धीरे-धीरे शामिल करें और पर्याप्त पानी पिए नहीं तो bloating की समस्या भी हो सकती है।
- अपने शरीर की ज़रूरतों को समझकर पर्याप्त पानी पिएँ। पानी की कमी की वजह से मल त्यागने में परेशानी हो सकती है।
- नियमित शारीरिक गतिविधियां करते रहें, ये गतिविधियां मल त्याग क्रिया को आसान बनाने में आपकी मदद कर सकती है।
- कोशिश करें की जब शौच की इच्छा हो तो उसे बार-बार नज़रअंदाज़ या फिर नियंत्रित न करें, नियमित टॉयलेट रूटीन बनाने से भी आपको कब्ज़ में राहत मिल सकती है।
इन छोटी और उपयोगी आदतों को अपने दिनचर्या में शामिल करने से आप प्राकृतिक रूप से कब्ज़ को नियंत्रित कर सकते है।
डॉक्टर को कब दिखाना चाहिए?
अगर कब्ज़ लंबे समय तक बनी हुई है और बिना दवाई के पेट साफ नहीं होता, तो डॉक्टर की सलाह लेना ज़रूरी है। पेट साफ़ न होने के साथ ही यदि मल में खून आए, अचानक वज़न घटने लगे, पेट में दर्द, बार-बार उलटी आने जैसा महसूस होना और बिना दवाई के मल त्यागने में परेशानी हो तो बिना किसी देरी के तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
आयुर्वेदिक दृष्टिकोण
आयुर्वेद कब्ज़ के पीछे असंतुलित वात को दोष देता हैं। असंतुलित वात की वजह से ही मल त्यागने में परेशानी, पेट में दर्द एवं भारीपन, और गैस आदि की परेशानी होती है।
आयुर्वेद में पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए नियमित दिनचर्या और सही खान-पान पर विशेष ध्यान दिया जाता हैं।
आयुर्वेद के अनुसार कब्ज़ को नियंत्रित करने के लिए पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाना अत्यंत आवश्यक है। पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाने के लिए निम्नलिखित उपायों को अपना सकते हैं:
- रोज़ सुबह उठकर शौच से पहले नियमित रूप से गर्म पानी पीने की आदत बनाएं , ऐसा करने से पेट साफ़ होता है और कब्ज़ की समस्या कम होने लगती हैं।
- पूरे दिन में पर्याप्त पानी पिएं।
- फाइबर से भरपूर फल और सब्ज़ियों को अपने आहार में शामिल करें।
- नियमित शारीरिक गतिविधियां करें।
इन आदतों को अपनाने से आप कब्ज़ को नियंत्रित कर सकते हैं।
कब्ज़ दूर करने के लिए त्रिफला चूर्ण, इसबगोल, एलोवेरा जूस और अभयारिष्ट आदि जैसे आयुर्वेदिक औषधियों के सेवन से भी कब्ज़ को नियंत्रित किया जा सकता हैं।
ध्यान दें कि प्राकृतिक होने का यह मतलब नहीं है कि औषधियां हर व्यक्ति के लिए सुरक्षित हों। 10 साल पुराने कब्ज़ से परेशान मरीजों को इन उपचारों को कब्ज़ की दवाइयों का विकल्प नहीं मानना चाहिए, उन्हें योग्य चिकित्सक से ही उपचार कराना चाहिए और बिना डॉक्टर की सलाह के दवाइयां बंद या कम नहीं करनी चाहिए।
निष्कर्ष
अगर आपको भी 10 साल से कब्ज़ की समस्या है, और रोज़ रात को दवाई लेने के बाद ही अगली सुबह पेट साफ होता हो तो इस समस्या को नज़रअंदाज़ करने की कोशिश भूल कर भी न करें। इस समस्या की ओर ध्यान दें और किसी विशेष योग्य चिकित्सक की सलाह अवश्य लें।
बार-बार दवाई लेकर लक्षणों को दबाने की कोशिश न करें। डॉक्टर्स से सलाह लेकर बीमारी को समझें और इसका उपचार कराएं।
खुद से दवाई का सेवन कम या ज़्यादा न करें।आयुर्वेद, कब्ज़ को नियंत्रित करने के लिए नियमित दिनचर्या, सही खान-पान और उचित जीवनशैली को महत्त्व देता हैं। इन सभी आदतों को सुधार कर कब्ज़ को नियंत्रित किया जा सकता हैं।
References
Constipation in older adults: Stepwise approach to keep things moving - PMC












































































