गुर्दे की पथरी का आयुर्वेदिक इलाज: आज़माएं ये असरदार घरेलू नुस्खे

category-icon Published on 01 Apr, 2025 category-icon Updated on 01 Apr, 2025
Information By Dr. Keshav Chauhan    Medically Reviewed by Dr. Partap Chauhan

    क्या आप जानते हैं कि भारत में हर साल लगभग 12% लोग गुर्दे की पथरी (kidney stones) की समस्या से जूझते हैं? यह दर्शाता है कि यह समस्या कितनी आम हो गई है। इससे यह पता चलता है कि आज के समय में यह बीमारी कितनी आम हो गई है। अगर आपने या आपके किसी अपने ने कभी पथरी का दर्द झेला है तो आप जानते होंगे कि यह दर्द कितना भयानक होता है जिसे बर्दाश्त करना कितना मुश्किल हो जाता है। लेकिन आपको घबराने की बिल्कुल ज़रूरत नहीं है। आज हम आपको गुर्दे की पथरी के कारण, लक्षण और सबसे महत्वपूर्ण - घरेलू नुस्खों के बारे में बताएंगे, जो आपको इस दर्दनाक स्थिति से राहत दिला सकते हैं।

    नुस्खे अपनाते समय ध्यान रखने वाली कुछ ज़रूरी बातें

    घरेलू नुस्खे बहुत फायदेमंद होते हैं, लेकिन इनका इस्तेमाल करते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी है। आइए जानते हैं कि पथरी के इन उपायों को सुरक्षित तरीके से कैसे अपनाया जाए:

    • डॉक्टर से जरूर पूछें: अगर आपको पहले से कोई और बीमारी है (जैसे शुगर या ब्लड प्रेशर) या आपकी कोई दवा चल रही है, तो नया नुस्खा आज़माने से पहले एक बार अपने डॉक्टर से जरूर बात कर लें।
    • मात्रा का ध्यान रखें: जल्दी आराम पाने के चक्कर में किसी भी चीज का हद से ज्यादा इस्तेमाल न करें। उदाहरण के लिए, बहुत ज्यादा नींबू या सेब का सिरका पीने से पेट में गैस या जलन हो सकती है।
    • बड़ी पथरी में सिर्फ नुस्खे नहीं: ये घरेलू तरीके छोटी पथरी को निकालने में बहुत बढ़िया काम करते हैं। लेकिन अगर आपकी पथरी आकार में बड़ी है, तो सिर्फ इन नुस्खों के भरोसे न बैठें और डॉक्टर की सलाह लें।
    • तकलीफ बढ़ने पर तुरंत रुकें: अगर कोई भी उपाय करने के बाद आपको अचानक बहुत तेज़ दर्द हो, उल्टी आए या पेशाब में खून दिखाई दे, तो उस नुस्खे को वहीं छोड़ दें और तुरंत अस्पताल जाएं।
    • आराम न मिलने पर देरी न करें: अगर आप कुछ हफ्तों से ये उपाय कर रहे हैं और फिर भी दर्द या परेशानी में कोई कमी नहीं आ रही है, तो बिना देरी किए सही डॉक्टरी इलाज शुरू करें।

    गुर्दे की पथरी के घरेलू उपचार (Home Remedies for Kidney Stones)

    गुर्दे की पथरी के लिए घरेलू उपचार अक्सर सरल और प्रभावी होते हैं। आइए जानें कुछ ऐसे ही नुस्खे, जो आपको इस समस्या से राहत दिला सकते हैं:

    नींबू का रस और जैतून का तेल (Lemon Juice and Olive Oil): 

    नींबू में एक खास तरह का खट्टापन होता है जो गुर्दे की पथरी को तोड़ने और गलाने में बहुत मदद करता है। वही जैतून का तेल पथरी को शरीर से बाहर निकलने का रास्ता बनाता है ताकि आपका दर्द कम हो। आप एक चम्मच नींबू के रस में एक चम्मच जैतून का तेल मिलाकर दिन में दो से तीन बार पी सकते हैं यह तरीका काफी पुराना और सरदार माना जाता है। 

    अनार का जूस (Pomegranate Juice)

    अनार का जूस गुर्दे की सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसमें बहुत सारे ऐसे तत्व होते हैं जो गुर्दे की सफाई करते हैं और पथरी को धीरे-धीरे घोलने में करते हैं। अगर आप रोज़ाना ताज़ा अनार का जूस पीते हैं तो यह आपके गुर्दे को अंदर से मज़बूत बनता है इससे भविष्य में भी पथरी बनने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।

    तुलसी की पत्तियाँ (Tulsi)

    तुलसी के पत्ते हमारे गुर्दे के लिए बेहतरीन टॉनिक का काम करते हैं। तुलसी शरीर से गंदगी को बाहर निकलने में बहुत मदद करती है। अगर आप रोज़ाना सुबह खाली पेट तुलसी के कुछ पत्ते जब खाते है या फिर इसके रस मैं थोड़ा सा शहद मिलाकर पीते हैं तो यह पथरी को गलाने में बहुत मदद करता है। इससे लगातार इस्तेमाल से पथरी टूटकर आसानी से बाहर आ जाती है।

    जौ का पानी (Barley Water)

    जौ का पानी गुर्दे की पथरी के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसे पीने से आपको खुलकर पेशाब आता है और इससे गुर्दे की अच्छी तरह से सफाई हो जाती है। जब बहाव तेज़ होता है तो छोटी-मोटी पथरी अपने आप बाहर निकल जाती है आप जौ को पानी में उबालकर और छान कर दिन में तीन से चार बार पी सकते हैं। यह शरीर को ठंडक भी देता है।

    सेब का सिरका (Apple Cider Vinegar)

    सेब का सिरका पथरी को गलाने में बहुत मददगार साबित होता है। इसमें मौजूद खट्टापन पथरी को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ने का काम करता है। आप एक गिलास सादे पानी में एक चम्मच सेब का सिरका मिला लें और इसी दिन में 2 से 3 बार पिएँ। ऐसा करने से पथरी के कारण होने वाले दर्द में बहुत जल्दी आराम मिलता है और यह आसानी से बाहर निकल जाती है।

    तरबूज़ (Watermelon)

    तरबूज़ में पानी की मात्रा बहुत ज़्यादा होती है जो हमारे शरीर में पानी की कमी को पूरा करती है। जब आप तरबूज़ खाते हैं तो ऐसे शरीर में ऐसे तत्व बढ़ाते हैं जो पथरी को बनाने में रोकते हैं। गर्मियों के मौसम में से खाने से न सिर्फ पथरी के दर्द में आराम मिलता है बल्कि आपके शरीर को भी हाइड्रेटेड रखता है। यह पथरी को बाहर निकालने में बहुत मदद करता है।  

    गेहूं के ज्वारे का रस (Wheatgrass Juice)

    गेहूं के ज्वारे का रस पथरी के मरीज़ो के लिए बहुत फायदेमंद होता है जो शरीर की सारी गंदगी को बाहर निकलने का काम करता है। इसे पीने से पेशाब खुलकर आता है, जिससे पथरी को बाहर निकलने में आसानी होती है। रोज़ाना इसका ताज़ा रस पीने से पथरी का दर्द कम होता है। यह गुर्दे में काम करने की ताकत भी बढ़ती है।

    खीरा (Cucumber)

    खीरे में पानी कूट-कूट कर भरा होता है जो शरीर में पानी की कमी कभी नहीं होने देता। खीरा खाने या इसका रस पीने से गुर्दे की पथरी को गलाने में बहुत मदद मिलती है। यह पेशाब को पतला करता है जिससे पथरी बनाने वाले कण आपस में जुड़ नहीं पाते। अपनी रोज़ की डाइट में खीरा शामिल करने से पथरी की समस्या काफी हद तक कम हो जाती है।

    हल्दी का पानी (Turmeric Water) 

    हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी (anti-inflammatory) गुण होते हैं, जो गुर्दे की सूजन और पथरी के दर्द को कम कर सकते हैं। पथरी होने पर कई बार गुर्दे के अंदर सूजन आ जाती है जिसे हल्दी ठीक करने में मदद कर सकती है। इसके लिए आप एक गिलास हल्के गर्म पानी में एक चम्मच हल्दी मिलाकर पी सकते हैं। यह ड्रिंक पथरी के दर्द को शांत करने के साथ-साथ इन्फेक्शन से भी बचाता है।

    मूली का रस (Radish Juice)

    मूली गुर्दे की सफाई के लिए बहुत बेहतरीन सब्ज़ी मानी जाती है। मूली का रस पीने से आपको बार-बार पेशाब आता है जो पथरी को बाहर निकलने का सबसे अच्छा तरीका है। यह पथरी को धीरे-धीरे निकलने में मदद करता है। अगर आप सुबह खाली पेट आधा गिलास ताज़ी मूली का रस पीते हैं तो यह पथरी को धीरे-धीरे गलाने लगता है। इससे गुर्दे के अंदर जमा हुए सारे जहरीले तत्व पेशाब के रास्ते बाहर आ जाते हैं।

    जीवा आयुर्वेद का दृष्टिकोण: मूल कारण का उपचार

    जीवा आयुर्वेद में, ध्यान सिर्फ पथरी पर ही नहीं, बल्कि उसकी मूल वजह और मरीज़ पर होता है। एक आयुर्वेदिक डॉक्टर सबसे पहले आपके शरीर की प्रकृति का विश्लेषण करते हैं और पता लगाते हैं कि कौन-से दोष असंतुलित हैं। क्या आपको पथरी इसलिए हो रही है क्योंकि आपके शरीर में वात, पित्त या कफ की मात्रा बढ़ी हुई है, या फिर इसलिए कि आपका पाचन बहुत धीमा और भारी है? 

    मूल कारण का पता चलने के बाद, वे आपके लिए एक विशेष उपचार योजना (ट्रीटमेंट प्लान) तैयार करते हैं। इसमें ऐसी जड़ी-बूटियों से बनी दवाएं शामिल होती हैं, जो मौजूदा पथरी को घुलाकर खत्म कर देती हैं, आंतों में जमा विषाक्त पदार्थों (टॉक्सिन्स) को बाहर निकालती हैं और आपकी पाचन शक्ति को फिर से मजबूत बनाती हैं। शरीर के भीतर से काम करने वाली यह पूरी प्रक्रिया यह सुनिश्चित करती है कि एक बार पथरी निकल जाने के बाद, आपके शरीर में दोबारा पथरी बनने के लिए कोई अनुकूल स्थिति न बचे।

    घरेलू उपाय सुरक्षित हैं, यह कैसे जानें?

    जब आप गुर्दे की पथरी के लिए घरेलू नुस्खे आज़माते हैं, तो कुछ सामान्य बदलाव बताते हैं कि यह उपाय आपके लिए सुरक्षित और सही तरीके से काम कर रहा है:

    • पेशाब ज्यादा आना: आपको पहले से थोड़ा ज्यादा और खुलकर पेशाब आने लगता है, जिससे गुर्दे की सफाई होती है।
    • पेशाब का रंग साफ होना: पेशाब का रंग धीरे-धीरे हल्का पीला या पानी जैसा साफ होने लगता है।
    • हल्का दर्द होना: अगर पथरी अपनी जगह से खिसक कर निकल रही है, तो थोड़ा-बहुत दर्द होना आम बात है।
    • पेट का हल्का महसूस होना: गैस, पेट का भारीपन या ऐंठन धीरे-धीरे कम होने लगती है।
    • बिना किसी नई तकलीफ के आराम: आपको उल्टी, तेज़ दर्द या बुखार जैसी कोई नई परेशानी नहीं होती और पहले से बेहतर महसूस होता है।

    डॉक्टर को कब दिखाएं? 

    घरेलू नुस्खे अपनी जगह बहुत फायदेमंद होते हैं लेकिन अगर आपको नीचे दी गई कोई भी परेशानी होती है तो बिना देरी के डॉक्टर किए पास जाना चाहिए :

    • जब बहुत ज़्यादा दर्द हो और उसको बर्दाश्त करना मुश्किल हो जाए। 
    • यदि आपके पेशाब में खून आने लगे।
    • अगर आपको लगातार उल्टी आए और आपका जी मचलने लगे। 
    • यदि आपको बुखार हो और बहुत ज़्यादा ठंड लगे। 
    • पेशाब करने में बहुत ज़्यादा जलन या रुकावट महसूस हो।

    References

    Kidney Stone Disease: An Update on Current Concepts - PMC 

    Kidney Stones - NIDDK 

    Kidney stone disease: pathophysiology, investigation and medical treatment - PMC 

    Kidney stones: MedlinePlus Medical Encyclopedia 

    To Know more , talk to a Jiva doctor. Dial 0129-4264323 or click on Our Doctors.

    Our Happy Patients

    • Sunita Malik - Knee Pain
    • Abhishek Mal - Diabetes
    • Vidit Aggarwal - Psoriasis
    • Shanti - Sleeping Disorder
    • Ranjana - Arthritis
    • Jyoti - Migraine
    • Renu Lamba - Diabetes
    • Kamla Singh - Bulging Disc
    • Rajesh Kumar - Psoriasis
    • Dhruv Dutta - Diabetes
    • Atharva - Respiratory Disease
    • Amey - Skin Problem
    • Asha - Joint Problem
    • Sanjeeta - Joint Pain
    • A B Mukherjee - Acidity
    • Deepak Sharma - Lower Back Pain
    • Vyjayanti - Pcod
    • Sunil Singh - Thyroid
    • Sarla Gupta - Post Surgery Challenges
    • Syed Masood Ahmed - Osteoarthritis & Bp

    Latest Blogs

    Book Free Consultation Call Us