Diseases Search
Close Button
 
 

Alopecia Areata में दोबारा बाल उगते हैं या नहीं? आयुर्वेदिक दृष्टिकोण क्या कहता है?

Information By Dr. Keshav Chauhan     Medically Reviewed by Dr.Partap Chauhan

कई बार ऐसा होता है कि हम शीशे में देखते हैं और अचानक सिर पर छोटे-छोटे, सिक्कों जैसे गोल चकत्ते दिख जाते हैं जहाँ बाल बिल्कुल गायब होते हैं। न तो कोई दर्द होता है, न खुजली, और न ही पहले से कोई इशारा मिलता है, बस बाल अचानक से उड़ जाते हैं। यह जितनी अचानक होता है, देखने वाले को उतना ही तगड़ा झटका लगता है। मेडिकल की दुनिया में इसे 'एलोपेसिया एरिएटा' कहते हैं और हमारे आयुर्वेद में इसका नाम 'इंद्रलुप्त' है। लोग अक्सर इसे आम बाल झड़ना समझ लेते हैं और सिर्फ तेल या शैम्पू बदलने के चक्कर में पड़े रहते हैं, जो कि बहुत बड़ी गलती है। 

Alopecia Areata क्या है? 

आज की साइंस इसे 'ऑटोइम्यून' बीमारी मानती है। सीधी और आसान भाषा में समझें तो यह हमारे शरीर के सिक्योरिटी सिस्टम की एक बहुत बड़ी गलतफहमी है।

  • सिक्योरिटी सिस्टम (इम्यूनिटी) का हमला: हमारे शरीर का कुदरती डिफेंस सिस्टम, जिसका काम बाहर के कीटाणुओं और बीमारियों को मारना है, वह गलती से अपने ही बालों की जड़ों को बाहरी दुश्मन मान बैठता है और उन पर टूट पड़ता है।
  • नतीजा: इस अंदरूनी हमले से बालों की जड़ें एकदम कमजोर पड़ जाती हैं और बाल गुच्छों में टूटकर गिरने लगते हैं। इसी से सिर या शरीर पर गोल-गोल चकत्ते (पैच) बन जाते हैं।
  • प्रकृति: यह बीमारी बहुत तेजी से फैलती है और इसका कोई भरोसा नहीं है। कभी यह एक छोटे से चकत्ते पर आकर रुक जाती है, तो कभी पूरे शरीर में फैलने लगती है। हालांकि, कई बार यह अपने आप कुछ समय बाद ठीक भी हो जाती है।

क्या इसमें बाल दोबारा उगते हैं? 

बिल्कुल! उन खाली जगहों पर बाल दोबारा वापस आना सौ टका मुमकिन है, बस शर्त इतनी है कि बालों की जड़ें अंदर से पूरी तरह मरी न हों। कई बार तो ये अपने आप ही ठीक हो जाता है और बाल लौट आते हैं। लेकिन अगर शरीर में पित्त की गर्मी हो या कफ ने रास्तों को ब्लॉक कर रखा हो, तो बाल नहीं उगते। ऐसे में सही आयुर्वेदिक इलाज, अच्छी खुराक और पंचकर्म थेरेपी से उन सोई हुई जड़ों में दोबारा जान फूंकी जा सकती है, जिससे बाल फिर से कुदरती तौर पर वापस आ जाते हैं। 

बालों का जीवनचक्र और इसका प्रभाव

बालों का स्वास्थ्य एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। हमारे बाल स्थिर नहीं रहते, बल्कि वे एक निश्चित प्राकृतिक चक्र (Natural Cycle) में जीते हैं। जब तक यह चक्र संतुलित रहता है, बाल घने और स्वस्थ बने रहते हैं।

बाल इन तीन मुख्य चरणों से गुजरते हैं:

  • एनाजेन (Anagen) – वृद्धि का चरण: यह वह सक्रिय समय है जब बाल अपनी जड़ों से पोषण लेकर बढ़ते हैं। यह चरण जितना लंबा होगा, बाल उतने ही घने होंगे।
  • कैटाजेन (Catagen) – संक्रमण का काल: यह एक छोटा सा अंतराल है जहाँ बाल बढ़ना बंद कर देते हैं और जड़ों से अलग होने की तैयारी करते हैं।
  • टेलोजेन (Telogen) – विश्राम और झड़ाव: इस चरण में बाल पूरी तरह से जड़ छोड़ देते हैं और अंततः गिर जाते हैं, ताकि उनकी जगह नया बाल आ सके।

Alopecia Areata के मुख्य कारण

पैच बनकर बाल झड़ना अचानक दिख सकता है, लेकिन इसकी जड़ें शरीर के भीतर छिपी होती हैं। यह केवल स्कैल्प की समस्या नहीं, बल्कि इम्यून सिस्टम, हार्मोन, मानसिक स्थिति और पोषण के बीच बिगड़े संतुलन का परिणाम है। जब शरीर की यह आंतरिक सामंजस्यता टूटती है, तब इसका असर सीधे बालों की जड़ों पर दिखाई देता है।

  • ऑटोइम्यून प्रतिक्रिया: यह शरीर के रक्षा तंत्र का एक 'भ्रम' है। इसमें शरीर खुद ही अपने बालों की जड़ों को बाहरी दुश्मन समझकर उन्हें नुकसान पहुँचाने लगता है।
  • हार्मोनल असंतुलन: थायरॉइड की समस्या या शरीर में अन्य हार्मोनल बदलाव बालों के विकास चक्र (Growth Cycle) को बुरी तरह प्रभावित करते हैं।
  • तनाव और मानसिक कारक: अत्यधिक मानसिक तनाव एक 'मौन ट्रिगर' की तरह काम करता है। यह शरीर की तंत्रिका प्रणाली को अस्थिर कर देता है, जिससे ऑटोइम्यून हमले तेज हो जाते हैं।
  • पोषण की कमी: आयरन, विटामिन-D और जिंक जैसे ज़रूरी तत्वों की कमी जड़ों को इतना कमजोर बना देती है कि वे मामूली दबाव भी नहीं झेल पातीं।

Alopecia Areata के प्रमुख लक्षण

चकत्तों में बाल उड़ना वैसे तो बिना बताए शुरू होता है, लेकिन हमारा शरीर पहले से ही कुछ छोटे-छोटे अलार्म देने लगता है। अगर वक्त रहते इन इशारों को पकड़ लिया जाए, तो बात बिगड़ने से बचाई जा सकती है। ये इशारे सिर्फ सिर पर नहीं, बल्कि कभी-कभी शरीर के बाकी हिस्सों पर भी दिखते हैं।

शुरुआती संकेत

  • अचानक बालों का गिरना: नहाते या कंघी करते वक्त अचानक से बालों का भारी गुच्छों में बाहर आना।
  • सिक्के जैसे चकत्ते: सिर पर एक या उससे ज्यादा गोल, खाली हिस्से बन जाना जो एकदम 1, 2 या 5 के सिक्के जैसे दिखते हैं।
  • बिना दर्द का खालीपन: सबसे अजीब बात यह है कि जहाँ से बाल उड़ते हैं, वहाँ न तो कोई दर्द होता है, न खुजली और न ही लालपन। बस बाल एकदम गायब हो जाते हैं।

बढ़ते हुए लक्षण

  • एकदम चिकनी खाल: जहाँ से बाल उड़ चुके हैं, वहाँ हाथ लगाने पर खाल एकदम चिकनी और चमकीली सी लगती है।
  • बालों का अजीब शेप: उस चकत्ते के किनारे पर जो बाल बचे होते हैं, वो नीचे से (जड़ से) पतले और ऊपर से मोटे हो जाते हैं।
  • शरीर के दूसरे बालों पर असर: बात सिर्फ सिर तक नहीं रुकती। कई बार आदमियों की दाढ़ी, या फिर आइब्रो (भौंहों) और पलकों के बाल भी गोल पैच में उड़ने लगते हैं।
  • नाखूनों का बिगड़ना: कुछ लोगों में इसका असर नाखूनों पर भी दिखता है। नाखूनों पर छोटे-छोटे गड्ढे बन जाते हैं या वो एकदम खुरदरे और बेजान हो जाते हैं।

Alopecia Areata की संभावित जटिलताएँ: बढ़ती समस्या और उसके प्रभाव 

अगर सही वक्त पर इस दिक्कत पर ध्यान न दिया जाए, तो यह सिर्फ एक छोटे से पैच तक नहीं रुकती:

  • बीमारी का फैलना: सिर का एक छोटा सा खाली हिस्सा धीरे-धीरे बढ़कर दूसरे खाली हिस्सों से मिल जाता है और सिर का एक बहुत बड़ा हिस्सा गंजा हो जाता है।
  • पूरे बाल उड़ना (एलोपेसिया टोटेलिस): अगर मामला बहुत ज्यादा बिगड़ जाए, तो सिर के सारे के सारे बाल उड़ जाते हैं। इसे मेडिकल भाषा में 'एलोपेसिया टोटेलिस' कहते हैं।
  • दिमाग और मन पर भारी असर: इस तरह अचानक बाल उड़ने से इंसान का कॉन्फिडेंस एकदम टूट जाता है। लोग चार लोगों के बीच जाने से कतराने लगते हैं और उन्हें भयंकर टेंशन, शर्मिंदगी और डिप्रेशन जैसी दिमागी परेशानियां घेर लेती हैं।

Alopecia Areata का सही निदान: सही पहचान कैसे होती है?

जीवा आयुर्वेद में हम समस्या के केवल लक्षणों को नहीं, बल्कि उसकी गहराई को मापते हैं:

  • स्कैल्प की जाँच: डॉक्टर विशेष रूप से प्रभावित पैच की त्वचा की स्थिति और बचे हुए बालों की जड़ों (Hair Follicles) की सूक्ष्मता से जाँच करते हैं।
  • ब्लड टेस्ट (Blood Test): यदि समस्या ऑटोइम्यून या हार्मोनल लग रही हो, तो थायरॉइड या अन्य ज़रूरी ब्लड टेस्ट की सलाह दी जाती है।
  • नाड़ी परीक्षण (Nadi Parikshan): आयुर्वेद का सबसे सटीक तरीका। इसके जरिए शरीर के भीतर बढ़े हुए पित्त, वात और कफ के असंतुलन को पकड़ा जाता है।
  • दोष और अग्नि का मूल्यांकन: हम यह जाँचते हैं कि आपकी पाचन अग्नि (Metabolism) कितनी सही है, क्योंकि शरीर में जमा 'आम' (Toxins) ही अक्सर बालों की जड़ों को नुकसान पहुँचाते हैं।

आयुर्वेद क्या कहता है?

आयुर्वेद साफ कहता है कि चकत्तों में बाल उड़ना सिर्फ सिर की खाल की बीमारी नहीं है। इसमें वात (गैस/रूखापन) और पित्त (गर्मी) का सबसे बड़ा हाथ होता है। जब शरीर में पित्त भड़कता है, तो सिर की खाल में इतनी गर्मी बढ़ जाती है कि बालों की जड़ें जलने और झुलसने लगती हैं। वहीं, वात बिगड़ने से सिर में इतना सूखापन आ जाता है कि जड़ें अपनी पकड़ ही छोड़ देती हैं और बाल आसानी से गिर जाते हैं।

इसके अलावा, सबसे बड़ी जड़ है हमारा पेट। जब पाचन अग्नि सुस्त पड़ जाती है, तो खाना पचता नहीं और पेट में सड़कर एक जहरीला कचरा (जिसे हम 'आम' कहते हैं) बनाने लगता है। यह कचरा शरीर की उन पतली-पतली नसों और रास्तों को ब्लॉक कर देता है जिनसे बालों की जड़ों को खून और खुराक मिलनी होती है। नतीजा क्या होता है? जड़ों को खाना-पानी नहीं मिलता, वे सूख जाती हैं और बाल पैच (चकत्तों) में उड़ने लगते हैं और नए बालों का उगना एकदम रुक जाता है।

चकत्तों में उड़ते बालों का आयुर्वेदिक इलाज

आयुर्वेद में इस चकत्ते वाले गंजेपन (इंद्रलुप्त) का इलाज सिर्फ ऊपर से कोई खुशबूदार तेल या लेप लगाना नहीं है। हमारा असली मकसद शरीर की अंदरूनी सफाई करना और उस 'भटके हुए' सिक्योरिटी सिस्टम (इम्युनिटी) को वापस लाइन पर लाना है ।

  1. वात-पित्त को शांत करना (शरीर का बैलेंस बनाना): चकत्तों में बाल उड़ने का असली कारण भड़की हुई गर्मी (पित्त) और सूखापन (वात) है, जबकि बढ़ा हुआ कफ नए बालों का रास्ता रोक कर बैठ जाता है। हमारी देसी दवाइयां इस गर्मी को एकदम बुझाती हैं और रूखेपन को खत्म करती हैं। इससे बालों की जड़ों को दोबारा पनपने के लिए एकदम सही और ठंडा माहौल मिल जाता है।
  2. आम बाहर निकालना और सिस्टम सुधारना: जब हाजमा खराब होता है, तो जो सड़ा हुआ कचरा शरीर में जमता है, वही हमारे शरीर के सिक्योरिटी सिस्टम का दिमाग घुमा देता है (जिसे ऑटोइम्यून कहते हैं)। हमारी दवाइयां पेट की आग तेज करके इस सारे कचरे को धोकर बाहर निकाल फेंकती हैं। जब अंदर की गंदगी साफ होती है, तो शरीर अपने ही बालों पर हमला करना बंद कर देता है।
  3. बंद रोमछिद्रों को खोलना और खून की दौड़ान बढ़ाना: जिन खाली चकत्तों में कफ जम गया है और रास्तों को जाम कर दिया है, वहां भृंगराज और आंवला जैसे खास देसी तेलों और लेप का इस्तेमाल किया जाता है। ये लेप बंद सुराखों को खोल देते हैं और सिर की खाल में खून का बहाव इतना तेज कर देते हैं कि सोई हुई जड़ों से नए बाल फूटने लगें।
  4. केशय रसायन: हम अश्वगंधा, शतावरी और आंवला जैसी उन ताकतवर जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल करते हैं जिन्हें बालों के लिए किसी अमृत से कम नहीं माना गया है। ये चीजें न सिर्फ आपकी दिमागी टेंशन को सोख लेती हैं, बल्कि सूखी हुई जड़ों को ऐसी फौलादी खुराक देती हैं कि बाल दोबारा लहलहा उठें।

Alopecia Areata (चकत्तों में बाल उड़ने) की प्रमुख आयुर्वेदिक औषधियाँ और उनके फायदे

चकत्तों में बाल उड़ने (जिसे हमारे पुराने वैद्य 'इंद्रलुप्त' कहते हैं) का सीधा सा मतलब है कि शरीर में भड़की हुई गर्मी (पित्त) और रूखेपन (वात) ने बालों का सारा खेल बिगाड़ दिया है।आयुर्वेद में हम इस बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए कुछ बहुत ही असरदार जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल करते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में:

भृंगराज: पुराने समय से ही इसे 'केशराज' यानी बालों का राजा कहा गया है। यह सिर की खाल में खून की दौड़ान को एकदम तेज कर देता है और भड़की हुई गर्मी को बुझाता है। जहाँ से बाल उड़ चुके हैं और चकत्ते बन गए हैं, वहाँ सोई हुई जड़ों को जगाकर नए बाल उगाने में इसका कोई जवाब नहीं है।

आंवला (आमलकी): यह कुदरती विटामिन-सी का सबसे बड़ा खजाना है। शरीर की गर्मी (पित्त) को शांत करने के लिए आंवले से बेहतर कुछ नहीं। यह बालों की जड़ों को अंदर से एक ऐसा पक्का सुरक्षा कवच और खुराक देता है कि बाल न तो कमजोर पड़ते हैं और न ही टूटते हैं।

अश्वगंधा: आजकल चक्कों में बाल उड़ने की सबसे बड़ी वजह ही हर वक्त की दिमागी टेंशन है। अश्वगंधा शरीर के अंदर पल रही इस टेंशन, बेचैनी और घबराहट को जड़ से खत्म कर देता है। जब दिमाग शांत होता है, तो बालों का गिरना अपने आप रुक जाता है।

ब्राह्मी (दिमागी सुकून): यह दिमाग को एकदम पक्की ठंडक और शांति देती है। ब्राह्मी सिर्फ टेंशन ही दूर नहीं करती, बल्कि सिर की तनी हुई नसों को इतना रिलैक्स कर देती है कि नए बालों के उगने का पूरा सिस्टम वापस अपनी पुरानी और सही लाइन पर आ जाता है।

डॉक्टर की सलाह कब लेनी चाहिए? (पैच बनकर बाल झड़ना)

पैच में बाल झड़ने को “सिर्फ हेयर फॉल” समझकर नज़रअंदाज़ करना सही नहीं है। कई बार यह शरीर के अंदर चल रहे गहरे असंतुलन का संकेत होता है। निम्न स्थितियों में तुरंत आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से संपर्क करना चाहिए:

  • लगातार नए पैच बनना: अगर एक के बाद एक नए खाली पैच बन रहे हैं और क्षेत्र बढ़ता जा रहा है।
  • बालों का तेजी से झड़ना: कुछ ही दिनों या हफ्तों में बड़े हिस्से में बाल गायब हो जाना।
  • भौंह या दाढ़ी पर असर: यदि सिर के अलावा भौंह, दाढ़ी या शरीर के अन्य हिस्सों में भी बाल झड़ने लगें।
  • स्कैल्प में बदलाव: त्वचा का अत्यधिक चिकना, लाल या संवेदनशील हो जाना।
  • बार-बार समस्या का लौटना: बाल उगने के बाद फिर से पैच बनना-यह पुनरावृत्ति का संकेत है।
  • नाखूनों में बदलाव: नाखूनों पर छोटे-छोटे गड्ढे या कमजोरी दिखना, जो ऑटोइम्यून संकेत हो सकता है।
  • तनाव या बीमारी के बाद शुरुआत: अगर समस्या किसी बड़े मानसिक तनाव, संक्रमण या हार्मोनल बदलाव के बाद शुरू हुई हो।
  • घरेलू उपायों का असर न होना: तेल, सप्लीमेंट या सामान्य उपायों के बावजूद सुधार न दिखना।

निष्कर्ष

आयुर्वेद के अनुसार, पैच बनकर बाल झड़ना केवल स्कैल्प की एक सतही समस्या नहीं है, बल्कि यह शरीर के गहरे आंतरिक असंतुलन का स्पष्ट संकेत है।

इस स्थिति को केवल बाहरी उपायों से दबाना पर्याप्त नहीं होता। आवश्यक है कि शरीर के भीतर के संतुलन को पुनः स्थापित किया जाए, तभी बालों की जड़ों को स्थायी मजबूती मिलती है और समस्या दोबारा होने की संभावना कम होती है।

Disclaimer: This blog is for informational purposes only and should not be considered medical advice. The content is not intended to replace professional diagnosis, treatment, or medical guidance. For personalised healthcare advice and appropriate treatment, please consult a qualified and experienced Jiva Ayurveda doctor.

FAQs

नहीं, ज्यादातर मामलों में बाल दोबारा उग सकते हैं। लेकिन अगर जड़ों को सही पोषण और संतुलन न मिले, तो समस्या बार-बार हो सकती है।

 हाँ, आधुनिक चिकित्सा इसे ऑटोइम्यून स्थिति मानती है, जहाँ शरीर का इम्यून सिस्टम बालों की जड़ों पर हमला करता है।

आयुर्वेद में इसे ‘इंद्रलुप्त’ कहा जाता है, जो वात-पित्त असंतुलन और आम के जमाव से जुड़ा होता है।

हाँ, मानसिक तनाव एक बड़ा ट्रिगर है जो बालों के झड़ने की प्रक्रिया को तेज कर सकता है।

नहीं, केवल बाहरी तेल से पूरी समस्या ठीक नहीं होती। आंतरिक उपचार, आहार और जीवनशैली सुधार भी जरूरी है।

आमतौर पर 1–3 महीने में सुधार दिखना शुरू हो सकता है, लेकिन पूरी रिकवरी में 3–6 महीने या उससे अधिक समय लग सकता है।

 हाँ, यह भौंहों, पलकों और दाढ़ी के बालों को भी प्रभावित कर सकती है।

सही विशेषज्ञ की निगरानी में किया गया आयुर्वेदिक उपचार सामान्यतः सुरक्षित और प्रभावी होता है।

हाँ, गलत खान-पान दोषों को बढ़ाकर समस्या को गंभीर बना सकता है, जबकि सही आहार बालों की जड़ों को पोषण देता है।

यदि समय पर उपचार, संतुलित आहार और जीवनशैली अपनाई जाए, तो इसकी पुनरावृत्ति को काफी हद तक रोका जा सकता है।

Top Ayurveda Doctors

Social Timeline

Our Happy Patients

  • Sunita Malik - Knee Pain
  • Abhishek Mal - Diabetes
  • Vidit Aggarwal - Psoriasis
  • Shanti - Sleeping Disorder
  • Ranjana - Arthritis
  • Jyoti - Migraine
  • Renu Lamba - Diabetes
  • Kamla Singh - Bulging Disc
  • Rajesh Kumar - Psoriasis
  • Dhruv Dutta - Diabetes
  • Atharva - Respiratory Disease
  • Amey - Skin Problem
  • Asha - Joint Problem
  • Sanjeeta - Joint Pain
  • A B Mukherjee - Acidity
  • Deepak Sharma - Lower Back Pain
  • Vyjayanti - Pcod
  • Sunil Singh - Thyroid
  • Sarla Gupta - Post Surgery Challenges
  • Syed Masood Ahmed - Osteoarthritis & Bp
Book Free Consultation Call Us