Diseases Search
Close Button
 
 

गर्दन और कमर एक साथ अकड़ते हैं - क्या यह Whole -Spine Issue है?

Information By Dr. Keshav Chauhan     Medically Reviewed by Dr.Partap Chauhan
  • category-iconPublished on 28 May, 2026
  • category-iconUpdated on 13 Jun, 2026
  • category-iconJoint Health
  • blog-view-icon5034

कभी-कभी हमारा शरीर हमें कुछ वॉर्निंग सिग्नल देता है, जिन्हें हम 'काम की थकान' समझकर टाल देते हैं। सुबह-सुबह गर्दन का जाम हो जाना, कुर्सी पर बैठे-बैठे कमर का टूटना और नीचे झुकने में जान निकलना शुरू में ये छोटी-मोटी दिक्कतें लगती हैं। पर धीरे-धीरे ये पूरे बदन को अपनी चपेट में ले लेती हैं।

हम में से ज़्यादातर लोग गर्दन और कमर के दर्द को अलग-अलग बीमारी मानते हैं और दोनों के लिए अलग-अलग डॉक्टरों के चक्कर काटते हैं। लेकिन सच तो ये है कि कई बार ये हमारी पूरी रीढ़ की हड्डी (Spine) का अलाइनमेंट बिगड़ने का इशारा होता है। अगर वक्त रहते इसे नहीं समझा गया, तो बात बहुत बिगड़ सकती है।

आयुर्वेद के हिसाब से देखें, तो यह महज़ हड्डियों के घिसने का मामला नहीं है। शरीर में भड़की हुई 'वात', खराब हाज़मा और हमारा बेतरतीब रूटीन भी इसके लिए उतने ही ज़िम्मेदार हैं। जब तक इन सब पर एक साथ काम नहीं होगा, पक्का आराम नहीं मिलेगा।

जब गर्दन और कमर दोनों एक साथ दर्द करें तो क्या यह गंभीर है?

कभी-कभार बदन दर्द होना आम बात है। बहुत ज्यादा काम कर लिया, गलत तकिया लगा लिया या अचानक कोई भारी चीज़ उठा ली, तो नसों में खिंच जाती हैं। लेकिन जब आपकी गर्दन और कमर दोनों एक ही वक्त पर जवाब देने लगें, तो समझ लीजिए कि ये सिर्फ थकान नहीं है। यह पूरी रीढ़ की हड्डी के असंतुलन की बड़ी वॉर्निंग है।

अगर दर्द के साथ-साथ आपको ये सब भी महसूस हो रहा है, तो मामला सीरियस हो सकता है:

  • रीढ़ के बीचों-बीच भारीपन: ऐसा लगे जैसे पीठ पर किसी ने ईंटों की बोरी रख दी हो, जो हट ही नहीं रही।
  • लंबे समय तक बैठने में आफत: ऑफिस की कुर्सी पर थोड़ी देर बैठते ही कमर और पीठ जवाब देने लगें।
  • सुबह की जकड़न: रातभर की अच्छी नींद के बाद भी बदन टूटा और उठने पर शरीर लकड़ी की तरह अकड़ा हुआ लगा।
  • हाथ-पैरों में झनझनाहट: बिना बात हाथ-पैर सुन्न पड़ जाएं या उनमें चींटियां सी रेंगती हुई महसूस हों।
  • बैलेंस बिगड़ना: चलते-चलते अचानक ऐसा लगे कि आप लड़खड़ा रहे हैं या पैरों में जान नहीं है।
  • टिक कर न बैठ पाना: एक ही पोज़िशन में बैठना सज़ा लगने लगे और बार-बार करवट या बैठने की जगह बदलनी पड़ें।

अगर ये संकेत दिख रहे हैं, तो इसका मतलब है कि समस्या सिर्फ एक जगह तक सीमित नहीं है।

Spine (रीढ़ की हड्डी) कैसे काम करती है?

हमारी रीढ़ की हड्डी सिर्फ हड्डियों का एक ढांचा भर नहीं है। यह हमारे पूरे शरीर का 'मेन पिलर' है। गर्दन से लेकर कमर के अंत तक जुड़ी हड्डियां, डिस्क, नसें और मांसपेशियां मिलकर हमारे शरीर को सीधा खड़ा रखती हैं और बैलेंस बनाती हैं।

इसे आसान भाषा में तीन हिस्सों में समझें:

  • Cervical Spine (गर्दन का हिस्सा): यह हमारे सिर का पूरा वज़न उठाती है और गर्दन को घुमाने-झुकाने का काम करती है।
  • Thoracic Spine (बीच की पीठ): यह हमारे शरीर का पोश्चर मेंटेन करती है और पसलियों को सपोर्ट देती है।
  • Lumbar Spine (कमर का हिस्सा): यह शरीर का सबसे ज़्यादा भार झेलती है। झुकने, मुड़ने और उठने-बैठने में इसी का सबसे बड़ा रोल है।

जब इनमें से किसी एक हिस्से का बैलेंस बिगड़ता है, तो दूसरा हिस्सा उसे संभालने के लिए ओवरटाइम करने लगता है। यही कारण है कि शुरू तो गर्दन का दर्द होता है, लेकिन देखते ही देखते वो कमर तक पहुंच जाता है और हमें पता भी नहीं चलता।

गर्दन और कमर के बीच क्या कनेक्शन है?

पूरी रीढ़ एक चेन की तरह काम करती है। चेन की एक कड़ी भी अटकेगी, तो पूरी चेन में खिंचाव आएगा। एक आम उदाहरण लें जब हम घंटों तक फोन या लैपटॉप में सिर घुसाए बैठे रहते हैं, तो गर्दन आगे की तरफ लटकी रहती है। अब इस लटकती गर्दन का बैलेंस बनाने के लिए, शरीर हमारी कमर पर एक्स्ट्रा प्रेशर डालना शुरू कर देता है। ये कुछ इस तरह से काम करता है:

  • लगातार स्क्रीन देखने से गर्दन का पोश्चर बिगड़ता है।
  • इस वजह से पीठ के ऊपरी हिस्से की नसें और मसल्स अकड़ने लगती हैं।
  • सारा लोड शिफ्ट होकर कमर पर आ जाता है।
  • और कुछ ही दिनों में कमर में तेज़ दर्द शुरू हो जाता है।

यानी बीमारी ऊपर से शुरू हुई और नीचे तक फैल गई। ऐसे में सिर्फ कमर पर आयोडेक्स मलने या पेनकिलर खाने से परमानेंट आराम नहीं मिलेगा, जब तक कि गर्दन और पूरी रीढ़ को एक साथ न ठीक किया जाए।

Whole-Spine Issue आखिर क्या बला है?

जब रीढ़ के किसी एक हिस्से में नहीं, बल्कि ऊपर से लेकर नीचे तक एक साथ जकड़न, सूजन या कमज़ोरी आ जाए, तो डॉक्टर इसे 'Whole-Spine Issue' कहते हैं। ये कोई ऐसी चीज़ नहीं जो रातों-रात हो जाए। यह सालों की गलत आदतों का नतीजा है। अगर ध्यान न दिया जाए, तो रीढ़ की हड्डी अपना लचीलापन खो देती है और एक गिलास पानी उठाने के लिए झुकना भी जंग लड़ने जैसा लगने लगता है।

इसके पीछे कई वजहें हो सकती हैं जैसे गलत तरीके से बैठना, डिस्क का कमज़ोर होना, शरीर में 'वात' का भयंकर रूप से बढ़ जाना, या पुरानी सूजन का बना रहना। वजह चाहे जो हो, नतीजा यही होता है कि पूरी रीढ़ जाम होने लगती है।

किन संकेतों को बिल्कुल इग्नोर न करें?

हमारा शरीर हमेशा पहले से वॉर्निंग देता है, हम ही कान बंद कर लेते हैं। अगर आपको नीचे दिए गए लक्षण दिख रहे हैं, तो समझ लीजिए कि आपकी रीढ़ मदद मांग रही है:

  • आधे घंटे से ज़्यादा जकड़न: सुबह उठने के 30 मिनट बाद भी शरीर खुलने का नाम न ले।
  • गर्दन घुमाने में जान निकलना: दाएं-बाएं या ऊपर-नीचे देखने पर गर्दन में तेज़ टीस उठे।
  • कमर झुकाने में आफत: नीचे गिर गई चाबी उठाना या जूते के फीते बांधना किसी सज़ा से कम न लगे।
  • रीढ़ में जलन: पीठ या कमर के अंदर ऐसा लगता है जैसे कुछ जल रहा है या गर्माहट निकल रही है।
  • पैरों में अचानक कमज़ोरी: चलते-चलते अचानक ऐसा लगे कि पैरों में ताकत ही नहीं बची है।
  • हाथों का सुन्न पड़ जाना: बैठे-बैठे उंगलियों या हाथों में जान न रहना।
  • बैठने पर दर्द का ट्रिगर होना: कुर्सी या ज़मीन पर बैठते ही पीठ का दर्द डबल हो जाए।
  • रात को चैन न मिलना: बिस्तर पर लेटने के बाद दर्द घटने के बजाय नींद खराब कर देता है।

अगर ये लक्षण काफी समय से बने हुए हैं, तो बिना देरी किए किसी अच्छे विशेषज्ञ को दिखाएं।

इस लगातार अकड़न के पीछे की असली जड़

ये जकड़न अचानक आसमान से नहीं टपकती। ये हमारे रोज़ के गलत रूटीन का सीधा नतीजा है। जब तक आपको दर्द महसूस होता है, तब तक अंदर ही अंदर डैमेज काफी बढ़ चुका होता है:

  • कुर्सी से चिपके रहना: दिनभर बैठे रहना और कोई एक्सरसाइज़ न करना। इससे मांसपेशियां एकदम कमज़ोर और सुस्त पड़ जाती हैं।
  • बढ़ता हुआ वज़न (मोटापा): बाहर निकला हुआ पेट और भारी शरीर रीढ़ की हड्डी पर 24 घंटे प्रेशर डालता है।
  • गद्दे की गड़बड़ी: बहुत ज्यादा नर्म या बहुत ज़्यादा कड़क गद्दे पर सोने से रीढ़ को सही सपोर्ट नहीं मिलता और सुबह अकड़न होती है।
  • विटामिन और कैल्शियम की कमी: शरीर को सही पोषण न मिले तो हड्डियां और डिस्क खोखली होने लगती हैं।
  • लगातार ड्राइविंग: घंटों तक एक ही पोज़िशन में बाइक या कार चलाने से गर्दन और कमर दोनों की बैंड बज जाती है।
  • मानसिक तनाव (स्ट्रेस): जी हां! बहुत ज़्यादा टेंशन लेने से शरीर की नसें और मांसपेशियां टाइट हो जाती हैं, जो बाद में भयंकर अकड़न बन जाती है।
  • अंदरूनी सूजन: शरीर के अंदर पल रही कोई पुरानी सूजन जो रीढ़ के टिशू को लगातार नुकसान पहुंचा रही हो।

आयुर्वेद में इस समस्या को कैसे देखा जाता है?

आयुर्वेद में रीढ़ की अकड़न और दर्द को महज़ काम की थकान नहीं माना जाता। इसका सीधा कनेक्शन आपके शरीर के 'वात दोष' के बिगड़ने से है। वात हमारे शरीर की मूवमेंट (हिलने-डुलने) को कंट्रोल करता है। जब यह आउट ऑफ बैलेंस हो जाता है, तो जोड़ों का नेचुरल 'ग्रीस' सूखने लगता है और जकड़न पैदा होती है।

जोड़ों से कट-कट की आवाज़ें आना, शरीर का लकड़ी की तरह जाम हो जाना और झुकने में तकलीफ होना ये सब वात भड़कने के पक्के इशारे हैं। ठंडा खाना, बिना रूटीन की लाइफस्टाइल और दिमागी टेंशन इस आग में घी का काम करते हैं।

बात तब और बिगड़ जाती है जब कमज़ोर हाज़मे की वजह से शरीर में 'आम' (गंदगी या टॉक्सिन्स) जमा होने लगता है। यह गंदगी धीरे-धीरे जोड़ों और नसों में बैठ जाती है, जिससे भारीपन और सूजन और ज्यादा बढ़ जाती है।

आयुर्वेद का उपचार दृष्टिकोण

आयुर्वेद गर्दन और कमर के दर्द को सिर्फ किसी 'पार्ट' की खराबी नहीं मानता। यह आपकी गलत लाइफस्टाइल, स्ट्रेस और कमज़ोर मांसपेशियों का मिला-जुला नतीजा है। इसलिए हमारा मकसद सिर्फ 'पेनकिलर' देकर आज का दर्द दबाना नहीं, बल्कि शरीर को जड़ से ठीक करना होता है:

  • बीमारी की जड़ पर वार: सिर्फ दर्द पर फोकस करने के बजाय, यह देखा जाता है कि दर्द क्यों हो रहा है? क्या आप घंटों स्क्रीन के आगे बैठे रहते हैं? या गलत पॉश्चर इसका कारण है?
  • वात को शांत करना: वात भड़कने से शरीर में जो सूखापन और जकड़न आई है, उसे नेचुरल तरीके से गर्माहट और सही पोषण देकर शांत किया जाता है।
  • नसों और मसल्स में जान फूंकना: जब तक आपकी मांसपेशियां और नसें मज़बूत नहीं होंगी, दर्द बार-बार लौटेगा। इसलिए इन्हें अंदर से ताकत देने पर ज़ोर रहता है।
  • पाचन ठीक करना: शरीर में जमा गंदगी निकालने के लिए सबसे पहले आपके पाचन तंत्र (डाइजेशन) को सेट किया जाता है।
  • रूटीन में सुधार: रात-रात भर जागना और एक ही जगह जमे रहना इन आदतों को बदले बिना कोई दवा काम नहीं करेगी। इसलिए लाइफस्टाइल सुधारना सबसे ज़रूरी है।

उपचार में उपयोग होने वाली आयुर्वेदिक दवाई

आयुर्वेद की जड़ी-बूटियां सिर्फ दर्द सुन्न करने का काम नहीं करतीं, बल्कि बदन को अंदर से ताकत देती हैं:

  • अश्वगंधा: यह शरीर की पुरानी थकान मिटाती है और स्ट्रेस लेवल को कम करके मांसपेशियों को नई ऊर्जा देती है।
  • गुग्गुलु: जोड़ों की सूजन और अंदरूनी जकड़न को खींच निकालने में इसका कोई जवाब नहीं है।
  • दशमूल: यह भड़के हुए वात को कंट्रोल करने और शरीर के दर्द को तेज़ी से शांत करने का एक पुराना और असरदार नुस्खा है।
  • त्रिफला: हाज़मे को दुरुस्त करने और शरीर की सारी गंदगी मल के रास्ते बाहर निकालने के लिए यह एक बेहतरीन औषधि है।
  • निर्गुंडी: नसों के खिंचाव और मांसपेशियों के भारी दर्द को आराम पहुंचाने के लिए इसे रामबाण माना जाता है।

उपचार में उपयोग होने वाली खास आयुर्वेदिक थेरेपी

अगर समस्या पुरानी हो चुकी है, तो ये खास पंचकर्म थेरेपी शरीर की बेहतरीन तरीके से सर्विसिंग कर देती हैं:

  • अभ्यंग (हर्बल मालिश): जड़ी-बूटियों में पके हुए गुनगुने तेल से जब मालिश की जाती है, तो खून का दौरा तेज़ होता है और अकड़ी हुई मांसपेशियां एकदम ढीली पड़ जाती हैं।
  • कटि बस्ती: कमर के दर्द वाले हिस्से पर आटे का एक घेरा बनाकर उसमें गुनगुना औषधीय तेल कुछ देर तक रोका जाता है। यह रीढ़ की हड्डी को गहराई से पोषण देता है।
  • ग्रीवा बस्ती: बिल्कुल कटि बस्ती की तरह ही, यह प्रोसेस गर्दन के हिस्से पर किया जाता है ताकि सर्वाइकल की पुरानी जकड़न दूर हो सके।
  • स्वेदन (भाप): हल्की हर्बल भाप लेने से बदन का सारा भारीपन और जकड़न पसीने के ज़रिए बाहर निकल जाती है।
  • शिरोधारा: माथे पर लगातार गिरती तेल की धार दिमाग की सारी टेंशन सोख लेती है, जिससे पूरे शरीर और नसों को गहरा सुकून मिलता है।

आहार में क्या बदलाव करें?

आपका खाना ही आपकी सबसे बड़ी दवा है। शरीर की जकड़न और वात कम करने के लिए अपनी डाइट में ये बदलाव करें:

  • हमेशा ताज़ा और हल्का गर्म खाना ही खाएं।
  • ऐसा खाना चुनें जो पचने में आसान हो।
  • हरी सब्जियां और अच्छी डाइट रूटीन में ज़रूर शामिल करें।
  • डीप-फ्राई और बहुत ज्यादा भारी खाने से तौबा कर लें।
  • दिनभर थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी पीते रहें।
  • लंबे समय तक पेट को खाली न रखें, इससे वात बढ़ता है।
  • फ्रिज का ठंडा पानी या बहुत ठंडी तासीर वाली चीज़ें खाने से बचें।

मरीज़ों का भरोसा – उनके जीवन बदलने वाले अनुभव

मेरा नाम रेखा है और मैं ग्वालियर से हूँ। पिछले लगभग 5 सालों से मैं सर्वाइकल और थायरॉइड की समस्या से बहुत परेशान थी। मैं एलोपैथिक इलाज ले रही थी, दवाइयाँ लेने तक थोड़ी राहत मिलती थी, लेकिन जैसे ही दवा बंद होती, समस्या फिर से शुरू हो जाती थी। मेरे गर्दन, पीठ और कंधे में लगातार दर्द रहता था और हाथों में सुन्नपन भी महसूस होता था। इस वजह से मेरी दिनचर्या काफी प्रभावित हो गई थी और मैं बहुत परेशान रहने लगी थी। इसी दौरान मुझे एक जैन डॉक्टर के माध्यम से जीवा आयुर्वेद के बारे में पता चला और उनकी सलाह पर मैं वहाँ गई। डॉक्टरों ने मेरी पूरी स्थिति को समझकर उपचार शुरू किया। मुझे दवाइयाँ, डाइट और लाइफस्टाइल से जुड़ी सही सलाह दी गई। धीरे-धीरे मुझे आराम मिलने लगा और मेरी तकलीफों में काफी सुधार आया। अब मैं पहले से बेहतर महसूस करती हूँ।

कब डॉक्टर से सलाह लें?

अगर दर्द आपकी रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा बन गया है, तो इसे नज़रअंदाज़ करने की गलती न करें। तुरंत डॉक्टर को दिखाएं अगर:

  • दर्द कम होने के बजाय दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा हो।
  • गर्दन घुमाने या कमर झुकाने में भयंकर तकलीफ हो रही हो।
  • हाथों या पैरों में लगातार सुन्नपन या करंट जैसा महसूस हो रहा हो।
  • चलते वक्त बैलेंस बिगड़ने लगे या पैरों में लड़खड़ाहट हो।
  • थोड़ी देर बैठने या खड़े रहने पर दर्द बर्दाश्त से बाहर हो जाए।
  • दर्द के साथ-साथ शरीर की ताकत खत्म होती महसूस हो।
  • रात को दर्द इतना बढ़ जाए कि आपकी नींद खराब होने लगे।

निष्कर्ष

कुल मिलाकर, गर्दन और कमर का एक साथ दर्द होना सिर्फ आम थकान नहीं है। यह एक सीधा इशारा है कि आपके उठने-बैठने का तरीका, बढ़ता स्ट्रेस और शरीर का अंदरूनी बैलेंस पूरी तरह से बिगड़ चुका है।

जहां मॉडर्न मेडिसिन अक्सर सिर्फ दर्द और दबी हुई नसों पर फोकस करती है, वहीं आयुर्वेद आपकी पूरी लाइफस्टाइल, हाज़मे और बिगड़े हुए 'वात' को वापस ट्रैक पर लाने की बात करता है। अगर आप समय रहते अपना पॉश्चर सुधार लें, डाइट सही कर लें और शरीर को एक्टिव रखें, तो अपनी रीढ़ की हड्डी को लंबे समय तक लचीला और जवां बनाए रख सकते हैं।

Disclaimer: This blog is for informational purposes only and should not be considered medical advice. The content is not intended to replace professional diagnosis, treatment, or medical guidance. For personalised healthcare advice and appropriate treatment, please consult a qualified and experienced Jiva Ayurveda doctor.

FAQs

लगातार नीचे देखकर मोबाइल चलाने से गर्दन की मांसपेशियों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। इसी तरह लंबे समय तक झुककर बैठने से कमर पर भी असर पड़ सकता है। धीरे-धीरे अकड़न, भारीपन और दर्द महसूस होने लगता है। कई लोगों में यह आदत रोज़मर्रा की परेशानी बन जाती है। सही बैठने की आदत और बीच-बीच में आराम लेना मददगार माना जाता है।

कुछ लोगों में ठंड या नमी वाले मौसम में दर्द और जकड़न ज्यादा महसूस हो सकती है। शरीर में अकड़न बढ़ने से चलने-फिरने में असहजता महसूस हो सकती है। सुबह के समय दर्द अधिक महसूस होना भी आम बात मानी जाती है। गर्माहट और हल्की गतिविधियां शरीर को आराम देने में सहायक हो सकती हैं। मौसम के अनुसार दिनचर्या में बदलाव करना उपयोगी माना जाता है।

बहुत ज्यादा नरम या बहुत सख्त गद्दा शरीर की स्थिति को प्रभावित कर सकता है। गलत ऊंचाई वाला तकिया गर्दन पर दबाव बढ़ा सकता है। कई बार सुबह उठते ही दर्द और जकड़न महसूस होने लगती है। लगातार गलत तरीके से सोने पर समस्या धीरे-धीरे बढ़ सकती है। आरामदायक और संतुलित सहारा देने वाली चीजें उपयोगी मानी जाती हैं।

तनाव का असर केवल मन तक सीमित नहीं रहता, बल्कि शरीर की मांसपेशियों पर भी पड़ता है। तनाव की स्थिति में गर्दन और कंधों की मांसपेशियां लगातार खिंची रह सकती हैं। इससे दर्द और भारीपन बढ़ सकता है। कई लोगों में तनाव बढ़ने पर दर्द भी ज्यादा महसूस होता है। मानसिक शांति और पर्याप्त आराम शरीर को राहत देने में सहायक माने जाते हैं।

लंबे समय तक एक ही स्थिति में बैठकर वाहन चलाने से रीढ़ और कमर पर दबाव बढ़ सकता है। खराब सड़क और झटकों का असर भी कमर पर महसूस हो सकता है। धीरे-धीरे जकड़न और दर्द बढ़ने लगता है। बीच-बीच में रुककर शरीर को आराम देना उपयोगी माना जाता है। बैठने की सही स्थिति बनाए रखना भी ज़रूरी होता है।

शरीर का बढ़ा हुआ वज़न रीढ़ और जोड़ों पर अतिरिक्त दबाव डाल सकता है। कमर को शरीर का पूरा भार संभालना पड़ता है, जिससे दर्द बढ़ सकता है। पेट के आसपास चर्बी बढ़ने से शरीर का संतुलन भी प्रभावित हो सकता है। कई लोगों में चलने और झुकने में असहजता महसूस होने लगती है। संतुलित वज़न बनाए रखना शरीर के लिए सहायक माना जाता है।

बहुत लंबे समय तक बैठे रहने से मांसपेशियाँ कमज़ोर और कठोर होने लगती हैं। शरीर का लचीलापन कम होने से गर्दन और कमर में अकड़न महसूस हो सकती है। धीरे-धीरे साधारण गतिविधियां भी मुश्किल लगने लगती हैं। हल्की और नियमित गतिविधियां शरीर को सक्रिय बनाए रखने में मदद कर सकती हैं। लगातार निष्क्रियता समस्या को बढ़ा सकती है।

कई लोगों में सुबह उठते समय शरीर ज्यादा अकड़ा हुआ महसूस हो सकता है। रातभर एक ही स्थिति में रहने के कारण मांसपेशियां और जोड़ कठोर हो सकते हैं। कुछ देर चलने-फिरने के बाद शरीर थोड़ा सहज महसूस होने लगता है। अगर यह परेशानी लगातार बनी रहे तो इसे नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए। समय पर सही देखभाल ज़रूरी मानी जाती है।

लगातार दर्द होने पर रात में आरामदायक स्थिति ढूंढना मुश्किल हो सकता है। करवट बदलते समय दर्द बढ़ सकता है जिससे नींद बार-बार टूटती है। पर्याप्त नींद न मिलने से शरीर की थकान और बढ़ सकती है। इससे अगले दिन कमजोरी और चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। दर्द और नींद दोनों का संतुलन बनाए रखना ज़रूरी माना जाता है।

उम्र बढ़ने पर शरीर में कुछ बदलाव स्वाभाविक माने जाते हैं, लेकिन लगातार दर्द को सामान्य मानकर नज़रअंदाज़ करना सही नहीं होता। समय के साथ जोड़ों और मांसपेशियों की ताकत कम हो सकती है। अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो समस्या बढ़ सकती है। सही दिनचर्या, हल्की गतिविधियां और संतुलित जीवनशैली लंबे समय तक शरीर को सहारा देने में मदद कर सकती हैं।

Top Ayurveda Doctors

Social Timeline

Our Happy Patients

  • Sunita Malik - Knee Pain
  • Abhishek Mal - Diabetes
  • Vidit Aggarwal - Psoriasis
  • Shanti - Sleeping Disorder
  • Ranjana - Arthritis
  • Jyoti - Migraine
  • Renu Lamba - Diabetes
  • Kamla Singh - Bulging Disc
  • Rajesh Kumar - Psoriasis
  • Dhruv Dutta - Diabetes
  • Atharva - Respiratory Disease
  • Amey - Skin Problem
  • Asha - Joint Problem
  • Sanjeeta - Joint Pain
  • A B Mukherjee - Acidity
  • Deepak Sharma - Lower Back Pain
  • Vyjayanti - Pcod
  • Sunil Singh - Thyroid
  • Sarla Gupta - Post Surgery Challenges
  • Syed Masood Ahmed - Osteoarthritis & Bp
Book Free Consultation Call Us