Diseases Search
Close Button
 
 

स्किन एलर्जी क्रीम से क्यों दबती है लेकिन लौट आती है? एलोपैथी vs आयुर्वेद—रक्त शोधन बनाम सप्रेशन

Information By Dr. Keshav Chauhan     Medically Reviewed by Dr.Partap Chauhan

त्वचा यानी हमारी स्किन सिर्फ शरीर का कवर नहीं है, बल्कि ये अंदर चल रही हलचल का असली आईना है। जब भी हमारे शरीर का अंदरूनी सिस्टम बिगड़ता है, तो स्किन हमें खुजली, लाल दानों और जलन के जरिए अलार्म देने लगती है। ऐसे में हम अक्सर क्या करते हैं? तुरंत मेडिकल स्टोर से कोई भी क्रीम या स्टेरॉयड ले आते हैं। इनसे पल भर के लिए आराम तो मिल जाता है, लेकिन अंदर की बीमारी जस की तस बनी रहती है।

स्किन एलर्जी असल में है क्या?

एलर्जी को अगर सीधी भाषा में समझें तो यह आपके शरीर की एक 'ओवररिएक्शन' है। इसे आप शरीर के सिक्योरिटी गार्ड (इम्यूनिटी) की गलती कह सकते हैं। जब हमारा शरीर किसी मामूली सी धूल, साबुन या खाने की चीज को अपना 'दुश्मन' मान बैठता है, तो वो उससे लड़ने के लिए केमिकल छोड़ना शुरू कर देता है।

इसी लड़ाई की वजह से स्किन पर लाल चकत्ते, दाने और खुजली शुरू हो जाती है। जब शरीर के अंदर की सफाई और बाहर की सिक्योरिटी आपस में तालमेल नहीं बिठा पातीं, तब यह एलर्जी का रूप ले लेती है। इसलिए एलर्जी को सिर्फ बाहर की बीमारी न समझें, यह अंदर के बिगड़े हुए सिस्टम का सबूत है।

स्किन एलर्जी के आम लक्षण

ये लक्षण बताते हैं कि आपकी स्किन किसी चीज को लेकर बेचैन है:

  • लाल चकत्ते और रैशेज: अचानक शरीर पर लाल धब्बे या चकत्ते पड़ना इस बात का इशारा है कि शरीर में गर्मी (पित्त) भड़क गई है और खून किसी बाहरी चीज का विरोध कर रहा है।
  • खुजली और जलन: कई बार स्किन इतनी सेंसिटिव हो जाती है कि कपड़े की रगड़ से भी जलन होती है। ऐसा तब होता है जब शरीर की इम्यूनिटी बेवजह ज्यादा एक्टिव हो जाती है।
  • पानी वाले दाने और सूजन: हालत बिगड़ने पर स्किन पर पानी भरे हुए छोटे-छोटे दाने या फफोले भी हो सकते हैं और वह जगह सूज जाती है।
  • सबका अलग हिसाब: यह एलर्जी हर किसी पर अलग असर दिखाती है। किसी की स्किन बिल्कुल सूखकर छिलने लगती है, तो किसी की स्किन काली पड़ने लगती है।

आखिर एलर्जी होती क्यों है? इसके मुख्य कारण

अगर आप चाहते हैं कि एलर्जी जड़ से जाए, तो पहले इसके कारण समझने होंगे:

  • टॉक्सिन्स: जब आपका पाचन खराब होता है, तो खाना पचने के बजाय सड़ने लगता है। यही खून में मिलकर स्किन के रास्तों तक पहुंचता है और खुजली पैदा करता है।
  • इम्यूनिटी: कई बार हमारा सिक्योरिटी गार्ड यानी इम्यूनिटी पगला जाती है। वो नॉर्मल धूल, मिट्टी या किसी खाने को 'खतरा' मानकर उस पर हमला कर देती है, जिसका नतीजा स्किन पर लालिमा के रूप में दिखता है।
  • उल्टा-सीधा खाना: आयुर्वेद साफ कहता है कि जो चीजें एक-दूसरे के दुश्मन हैं (जैसे दूध के साथ नमक, नींबू या मछली), उन्हें साथ खाने से सीधा खून गंदा होता है और यही एलर्जी की सबसे बड़ी जड़ है।
  • बाहर के ट्रिगर्स: तेज केमिकल वाले साबुन, सर्फ, परफ्यूम, पालतू जानवरों के बाल या मिलावटी कपड़े भी स्किन पर तुरंत अपना असर दिखाते हैं।
  • टेंशन और नींद की कमी: ज्यादा टेंशन लेने से शरीर का सिक्योरिटी सिस्टम कमजोर पड़ जाता है। और अगर आप ठीक से सोते नहीं हैं, तो स्किन खुद को रिपेयर नहीं कर पाती।

एलर्जी बार-बार लौटकर क्यों आती है?

एलर्जी का बार-बार आना ही ये साबित करता है कि बीमारी सिर्फ ऊपर की स्किन पर नहीं, बल्कि शरीर के अंदर बहुत गहराई में है। हम इसे बाहर की धूल या मौसम का दोष मानकर टाल देते हैं। लेकिन जब तक अंदर भरा हुआ टॉक्सिन और इम्यूनिटी का भ्रम ठीक नहीं होगा, तब तक कोई भी ट्यूब या क्रीम आपको हमेशा के लिए ठीक नहीं कर सकती। क्रीम का असर उतरते ही अंदर की गंदगी फिर से बाहर स्किन पर अपना रंग दिखाना शुरू कर देती है।

एलर्जी क्रीम और बीमारी को दबाने का सच

जो एलर्जी क्रीम (खासकर स्टेरॉयड वाली) आप लगाते हैं, वो तुरंत जादू जैसा असर दिखाती हैं। खुजली और लालिमा गायब हो जाती हैं।

  • काम कैसे करती हैं: ये क्रीम एक "साइलेंसर" की तरह हैं जो खुजली और दर्द के अलार्म को तो बंद कर देती हैं, लेकिन अंदर लगी हुई बीमारी की आग को नहीं बुझातीं।
  • बीमारी को दबाना: इसका मतलब है बीमारी को ठीक करने के बजाय उस पर पर्दा डाल देना।
  • अंदर जाने का खतरा: जब हम एलर्जी को बार-बार क्रीम से दबाते हैं, तो वो गंदगी स्किन से हटकर शरीर के अंदरूनी अंगों (जैसे फेफड़ों या किडनी) की तरफ जाने लगती है।
  • चंद दिनों का आराम: क्योंकि क्रीम सिर्फ ऊपर से काम करती है, इसे छोड़ते ही अंदर का सारा दबा हुआ कचरा फिर से पहले से भी ज्यादा भयानक रूप में बाहर आ जाता है।

बार-बार स्टेरॉयड क्रीम लगाने के खतरनाक नुकसान

अगर आप रोज-रोज इन क्रीमों के भरोसे बैठे हैं, तो आप अपनी स्किन को खराब कर रहे हैं:

  • स्किन का कागज जैसा पतला होना: लगातार स्टेरॉयड लगाने से स्किन की ऊपरी परत घिसकर एकदम पतली हो जाती है। फिर जरा सी धूप या खरोंच भी बर्दाश्त नहीं होती।
  • स्किन की अपनी ताकत खत्म होना: स्किन की अपनी एक नेचुरल ताकत होती है। जब आप बाहर के केमिकल डालते रहते हैं, तो स्किन अपनी खुद की ताकत भूल जाती है और कोई भी इन्फेक्शन आसानी से हमला कर देता है।
  • क्रीम की गुलामी (लत लगना): धीरे-धीरे आपकी स्किन को उस क्रीम की ऐसी लत लग जाती है कि क्रीम न लगाओ तो चेहरा या बदन बुरी तरह सूज जाता है। इसे "स्टेरॉयड विड्रॉल" कहते हैं।
  • हार्मोन बिगड़ना और निशान पड़ना: ये क्रीम सिर्फ स्किन पर नहीं रहतीं, बल्कि खून में घुलकर अंदर तक जाती हैं। लंबे समय तक इनके इस्तेमाल से शरीर के हार्मोन बिगड़ सकते हैं और स्किन पर काले और पक्के निशान बन सकते हैं जो कभी नहीं जाते।

आयुर्वेद का नजरिया: स्किन प्रॉब्लम और खून की सफाई का असली कनेक्शन

आयुर्वेद स्किन की बीमारियों को सिर्फ ऊपर की कोई "स्किन प्रॉब्लम" मानकर नहीं छोड़ देता। स्किन पर दाने या खुजली आना इस बात का सबूत है कि आपके शरीर के अंदर का सिस्टम पूरी तरह से बिगड़ चुका है।

  • स्किन: आपके अंदर की सेहत का आईना: आयुर्वेद साफ कहता है कि आपकी स्किन आपके अंदर के हाल का आईना है। आप इसे सिर्फ किसी ट्यूब या क्रीम लगाकर ठीक नहीं कर सकते। ये बीमारी शरीर के तीन मेन पिलर्स वात, पित्त और कफ के बिगड़ने से होती है। जब भी अंदर ये तीनों बिगड़ते हैं, तो शरीर सबसे पहले स्किन के जरिए ही खतरे की घंटी बजाता है।
  • गंदे खून और एलर्जी का पक्का रिश्ता: जब हमारा खून अंदर से गंदा (दूषित) हो जाता है, तो उसका सबसे पहला और सीधा असर हमारी स्किन पर ही दिखता है। खून में जब गंदगी हद से ज्यादा बढ़ जाती है, तो शरीर उसे बाहर फेंकने की कोशिश करता है। बस इसी कोशिश में स्किन पर खुजली, रैशेज और लाल चकत्ते निकल आते हैं।
  • रक्त शोधन: खून साफ करने का मतलब सिर्फ कोई सिरप पीना नहीं है, बल्कि खून के अंदर घुले हुए जहरीले तत्वों को जड़ से खींचकर बाहर निकालना है। यह तरीका शरीर को अंदर से एकदम सेट कर देता है। जब खून अंदर से साफ होता है, तो स्किन को असली खुराक मिलती है और वो बार-बार होने वाली एलर्जी हमेशा के लिए खत्म हो जाती है।
  • "आम": एलर्जी का सबसे बड़ा गुनहगार: आयुर्वेद में "आम" उस जहरीले तत्वो को कहते हैं जो बिना पचे हुए खाने से बनता है। जब आप जो खाते हैं वो ठीक से पचता नहीं, तो वो पेट में ही पड़े-पड़े सड़ने लगता है और जहर (टॉक्सिन्स) बन जाता है। स्किन की एलर्जी ज्यादातर इसी 'आम' का नतीजा होती है। ये खून में मिल जाता है और स्किन तक पहुंचकर तहलका मचाता है।
  • पेट की आग (पाचन) और आपकी स्किन: एक शानदार स्किन की नींव आपका पेट ही है। अगर आपके पेट की भट्टी (पाचन अग्नि) ठंडी पड़ गई है, तो शरीर में ऊपर बताया गया 'आम' बनने लगता है और खून गंदा हो जाता है। इसलिए, अगर आप चाहते हैं कि स्किन चमके और एलर्जी दूर रहे, तो सबसे पहले अपने  पाचन को पटरी पर लाना होगा।

स्किन एलर्जी को ठीक करने का आयुर्वेदिक तरीका

आयुर्वेद एलर्जी को सिर्फ ऊपर की चमड़ी की बीमारी नहीं मानता। हमारे वैद्यों के हिसाब से यह शरीर के अंदर की बड़ी गड़बड़ी है खासकर भड़का हुआ पित्त (गर्मी), कफ, गंदा खून और शरीर में भरा हुआ आम।

हमारा मकसद सिर्फ आपकी खुजली या लाल निशानों को कुछ दिन के लिए दबाना नहीं है। असली फोकस इस बात पर होता है कि शरीर को अंदर से धोकर साफ किया जाए, स्किन की अपनी ताकत बढ़ाई जाए और बीमारी को पलटकर वापस आने से रोका जाए:

  • बीमारी को बैलेंस करना और स्किन को बचाना: स्किन की एलर्जी में सबसे ज्यादा पित्त और कफ का बैलेंस बिगड़ता है। जब पित्त (गर्मी) भड़कता है, तो स्किन लाल हो जाती है, सूज जाती है और जलन होती है। वहीं जब कफ बढ़ता है, तो खुजली और स्किन में अजीब सा चिपचिपापन आ जाता है। आयुर्वेद में ऐसी खास देसी दवाइयां दी जाती हैं जो इन दोनों को शांत करके स्किन को अंदर से ठंडा और हेल्दी बनाती हैं।
  • खून की सफाई और अंदरूनी डिटॉक्स: आयुर्वेद का सीधा उसूल है कि स्किन की हर बीमारी का कनेक्शन गंदे खून से है। जब खून में जहर भर जाता है, तो शरीर उसे स्किन के रास्तों से बाहर धकेलता है और इसी से एलर्जी होती है। आयुर्वेद का पूरा इलाज इसी खून को साफ करने और इस कचरे को शरीर से बाहर फेंकने पर टिका होता है। इससे बीमारी की जड़ ही कट जाती है।
  • पाचन सुधारना और आम की सफाई: जब  पाचन सुस्त होता है, तभी पेट में सड़ा हुआ आम बनता है। यह शरीर की सारी नसों और रास्तों को ब्लॉक कर देता है। यही गंदगी स्किन पर एलर्जी बनकर फूटती है। हमारे इलाज से सबसे पहले आपके पेट की आग (पाचन) को तेज किया जाता है ताकि शरीर अंदर से बिल्कुल साफ हो सके और आपको एलर्जी से परमानेंट छुटकारा मिल जाए।

स्किन एलर्जी ठीक करने वाली देसी औषधियाँ

आयुर्वेद में एलर्जी का इलाज सिर्फ बाहर से कोई ट्यूब या क्रीम पोत लेना नहीं है। इसका असली काम तो खून को अंदर से साफ करना और स्किन को सही खुराक देना है। इसके लिए कुछ खास देसी चीजें हैं:

  • मंजिष्ठा: यह जड़ी-बूटी खून को साफ करने का काम करती है। जब आपका खून अंदर से साफ होगा, तो स्किन की बीमारियाँ अपने आप ठीक हो जाएँगी।
  • नीम: इसका कड़वापन स्किन के किसी भी तरह के इन्फेक्शन, लाल दाने और खुजली को जड़ से ठीक देता है।
  • गंधक रसायन: यह हमारे पुराने वैद्यों की बनाई एक बहुत ही असरदार दवा है। यह स्किन की डीप-क्लीनिंग करती है और एलर्जी से खराब हो चुकी स्किन को दोबारा नया और हेल्दी बनाने में बहुत मदद करती है।
  • हरिद्रा (हल्दी): हल्दी तो हमारे घरों का सबसे बड़ा डॉक्टर है। शरीर में कहीं भी अंदरूनी सूजन हो या स्किन बार-बार लाल होकर एलर्जी कर रही हो, हल्दी उसे तुरंत कंट्रोल करके शांत कर देती है।

स्किन एलर्जी को जड़ ठीक करने वाली असरदार आयुर्वेदिक थेरेपी

सिर्फ खाने वाली दवाइयों से ही नहीं, बल्कि आयुर्वेद में कुछ ऐसे बाहरी तरीके (पंचकर्म) भी हैं जो एलर्जी की एकदम जड़ पर सीधा वार करते हैं:

  • विरेचन (पेट की सफाई): विरेचन के जरिए शरीर की गर्मी और टॉक्सिन्स को शरीर से बाहर निकाल दिया जाता है, जिससे एलर्जी वापस नहीं आती।
  • रक्तमोक्षण (गंदे खून की सफाई): जब खून में जहर (टॉक्सिन्स) हद से ज्यादा बढ़ जाता है, तो इस थेरेपी के जरिए उस गंदे खून को शरीर से बाहर निकाल दिया जाता है। गंदा खून निकलते ही स्किन की बड़ी से बड़ी और पुरानी बीमारी भी बहुत तेजी से ठीक होने लगती है।
  • हल्की मालिश (अभ्यंग): इसमें जड़ी-बूटियों वाले खास ठंडे तेलों से शरीर की अच्छी तरह मालिश की जाती है। इससे आपकी सूखी और खुजली वाली स्किन को नमी मिलती है और जलन एकदम शांत हो जाती है।
  • लेप या उबटन: इस तरीके में खास देसी जड़ी-बूटियों को पीसकर उनका ताजा लेप सीधे उस जगह लगाया जाता है जहां दाने या एलर्जी है। यह लेप स्किन को बाहर से तुरंत ठंडक देता है और रैशेज को दबा देता है।

स्किन एलर्जी के लिए डाइट गाइड

क्या खाएं (Dos)

ये चीजें रक्त शुद्धि और त्वचा संतुलन में मदद करती हैं:

  • ताजा, हल्का और सुपाच्य भोजन
  • हरी सब्जियां और फल
  • नीम, आंवला, त्रिफला
  • गुनगुना पानी और हर्बल ड्रिंक्स

क्या न खाएं (Don’ts)

ये चीजें एलर्जी को बढ़ा सकती हैं:

  • अत्यधिक मसालेदार और तला-भुना भोजन
  • डेयरी का अधिक सेवन (कुछ मामलों में)
  • जंक और प्रोसेस्ड फूड
  • ठंडी और बासी चीजें

पेशेंट टेस्टिमोनियल

मेरा नाम अमेय है और मैं पीठ के बल सोता था। इसी वजह से मुझे बहुत ज्यादा पसीना आने लगा, साथ ही स्किन से जुड़ी समस्याएँ जैसे इरिटेशन और खुजली भी होने लगी।

मैंने जीवा आयुर्वेद से संपर्क किया। डॉक्टरों ने मेरी समस्या को समझकर मुझे पर्सनलाइज्ड ट्रीटमेंट दिया। इसमें मेरे बाथिंग सोप में बदलाव, डाइट में सुधार और लाइफस्टाइल में जरूरी बदलाव शामिल थे।

धीरे-धीरे मेरी स्किन की समस्या कम होने लगी और खुजली व इरिटेशन में काफी राहत मिली। अब मैं पहले से ज्यादा आरामदायक महसूस करता हूँ।

 डॉक्टर की सलाह कब लेनी चाहिए? (स्किन एलर्जी)

  • एलर्जी बार-बार हो रही हो और लंबे समय तक बनी रहती हो
  • खुजली के साथ तेज जलन, सूजन या त्वचा में दर्द महसूस हो
  • त्वचा पर रैशेज तेजी से फैल रहे हों या बार-बार नए दाने निकल रहे हों
  • एलर्जी के कारण त्वचा फटने, छिलने या खून आने लगे
  • घरेलू उपाय या क्रीम से कोई स्थायी राहत न मिल रही हो
  • रात में खुजली या जलन इतनी बढ़ जाए कि नींद प्रभावित होने लगे
  • चेहरे, आंखों, होंठों या गले के आसपास सूजन दिखाई दे
  • एलर्जी के साथ बुखार, थकान या अन्य असामान्य लक्षण महसूस हों
  • किसी नए प्रोडक्ट, दवा या खाने के बाद अचानक रिएक्शन शुरू हुआ हो
  • पहले से कोई क्रॉनिक स्किन कंडीशन (जैसे एक्जिमा, सोरायसिस) हो और लक्षण बढ़ रहे हों

निष्कर्ष

स्किन एलर्जी केवल बाहरी त्वचा की परेशानी नहीं, बल्कि शरीर के अंदर चल रहे असंतुलन का संकेत हो सकती है। आधुनिक चिकित्सा जहां त्वरित राहत देकर खुजली और रैशेज को कम करती है, वहीं आयुर्वेद इसके मूल कारण-जैसे पित्त-कफ असंतुलन, दूषित रक्त और ‘आम’-पर कार्य करता है।

संतुलित आहार, सही जीवनशैली, त्वचा की उचित देखभाल और व्यक्तिगत उपचार के साथ न केवल एलर्जी को नियंत्रित किया जा सकता है, बल्कि त्वचा को लंबे समय तक स्वस्थ, स्वच्छ और संतुलित बनाए रखा जा सकता है।

Disclaimer: This blog is for informational purposes only and should not be considered medical advice. The content is not intended to replace professional diagnosis, treatment, or medical guidance. For personalised healthcare advice and appropriate treatment, please consult a qualified and experienced Jiva Ayurveda doctor.

FAQs

एलर्जी का इलाज इसके प्रकार पर निर्भर करता है। जहां कुछ एलर्जी बाहरी तत्वों (जैसे साबुन या धूल) से दूर रहने पर खत्म हो जाती हैं, वहीं एक्जिमा जैसी पुरानी स्थितियों को सही आहार, जीवनशैली और उपचार के जरिए लंबे समय तक नियंत्रित (Remission) रखा जा सकता है।

एलर्जी शरीर के इम्यून सिस्टम की प्रतिक्रिया है, जबकि इन्फेक्शन बैक्टीरिया, वायरस या फंगस के कारण होता है। एलर्जी में आमतौर पर खुजली और रैशेज होते हैं, जबकि इन्फेक्शन में मवाद (pus), घाव और बुखार जैसे लक्षण अधिक दिखाई देते हैं।

हाँ, आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों मानते हैं कि कुछ खाद्य पदार्थ (जैसे डेयरी, ग्लूटेन या प्रिजर्वेटिव्स) शरीर में टॉक्सिन्स बढ़ाकर एलर्जी को ट्रिगर कर सकते हैं। सही डाइट और 'आम' (Toxins) को शरीर से बाहर निकालने से त्वचा में सुधार होता है।

नहीं, हर नुस्खा हर त्वचा के लिए नहीं होता। उदाहरण के लिए, कुछ लोगों को नींबू या बेकिंग सोडा से अधिक जलन हो सकती है। किसी भी घरेलू उपाय को बड़े हिस्से पर लगाने से पहले हमेशा एक छोटे पैच (Patch Test) पर लगाकर जांच लें।

एलर्जी के दौरान सूती (Cotton) और ढीले कपड़े पहनना सबसे अच्छा होता है। सिंथेटिक, नायलॉन या ऊनी कपड़े त्वचा में रगड़ पैदा कर सकते हैं और पसीने को सोखते नहीं हैं, जिससे खुजली और जलन काफी बढ़ सकती है।

बिल्कुल, अत्यधिक गर्मी (पसीना), मानसून (नमी और फंगस) या सर्दियों की खुश्की एलर्जी को बढ़ा सकती है। इसे 'सीजनल एलर्जी' कहते हैं, जिसके लिए हर मौसम के अनुसार स्किन केयर रूटीन बदलना जरूरी होता है।

बहुत गर्म पानी त्वचा के प्राकृतिक तेल को खत्म कर देता है, जिससे एलर्जी बढ़ सकती है। हमेशा गुनगुने या ताजे पानी से नहाएं और नहाने के पानी में नीम के पत्ते या थोड़ा ओट्स पाउडर मिलाना त्वचा को शांति दे सकता है।

तनाव सीधे तौर पर एलर्जी पैदा नहीं करता, लेकिन यह आपके इम्यून सिस्टम को असंतुलित कर देता है। इससे पहले से मौजूद एलर्जी (जैसे पित्ती या सोरायसिस) के लक्षण कई गुना अधिक गंभीर हो सकते हैं।

हाँ, इसे 'कॉन्टैक्ट डर्मेटाइटिस' कहते हैं। कई प्रोडक्ट्स में मौजूद पैराबेन्स, खुशबू (Fragrance) और केमिकल त्वचा को सूट नहीं करते। हमेशा 'Hypoallergenic' और 'Fragrance-free' लेबल वाले उत्पादों का ही चुनाव करें।

खुजली वाले हिस्से पर ठंडी सिकाई (Cold Compress) करें और बिना खुशबू वाला मॉइस्चराइजर या नारियल तेल लगाएं। जलन अधिक होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें और खुद से कोई भी स्ट्रेरॉयड क्रीम लगाने से बचें।

Top Ayurveda Doctors

Social Timeline

Our Happy Patients

  • Sunita Malik - Knee Pain
  • Abhishek Mal - Diabetes
  • Vidit Aggarwal - Psoriasis
  • Shanti - Sleeping Disorder
  • Ranjana - Arthritis
  • Jyoti - Migraine
  • Renu Lamba - Diabetes
  • Kamla Singh - Bulging Disc
  • Rajesh Kumar - Psoriasis
  • Dhruv Dutta - Diabetes
  • Atharva - Respiratory Disease
  • Amey - Skin Problem
  • Asha - Joint Problem
  • Sanjeeta - Joint Pain
  • A B Mukherjee - Acidity
  • Deepak Sharma - Lower Back Pain
  • Vyjayanti - Pcod
  • Sunil Singh - Thyroid
  • Sarla Gupta - Post Surgery Challenges
  • Syed Masood Ahmed - Osteoarthritis & Bp
Book Free Consultation Call Us