Diseases Search
Close Button
 
 

रोज एसिडिटी की दवा लेने के बाद भी जलन क्यों लौट आती है? एलोपैथी vs आयुर्वेद-पित्त कंट्रोल या पित्त संतुलन

Information By Dr. Keshav Chauhan     Medically Reviewed by Dr.Partap Chauhan

सुबह कोई गैस की गोली खाई, कुछ घंटों के लिए लगा कि सब ठीक है, लेकिन शाम होते-होते फिर से वही सीने में आग, खट्टी डकारें और बेचैनी लौट आई। आजकल ज्यादातर लोगों के लिए यह रोज का नाटक बन चुका है। अब इंसान उलझन में पड़ जाता है कि भई, जब गोली खाने से गैस और एसिड दब रहा है, तो ये बीमारी जड़ से खत्म क्यों नहीं हो रही?

सच तो ये है कि ये बार-बार लौटकर आने वाली जलन हमें बता रही है कि हम सिर्फ बीमारी को ऊपर-ऊपर से सहला रहे हैं, उस असली जड़ पर कोई काम नहीं कर रहे जो पेट में इस एसिड की आग को बार-बार भड़का रही है। यह सिर्फ गोली खाने या न खाने की बात नहीं है, बल्कि यह अंग्रेजी दवाइयों और आयुर्वेद के बीच के फर्क को समझने की बात है।

एसिडिटी आखिर क्या है? 

एसिडिटी का मतलब सिर्फ पेट में जलन होना नहीं है। असल में ये आपके पाचन तंत्र (डाइजेस्टिव सिस्टम) का एक फेलियर है। खाने को पचाने के लिए पेट में जो एसिड (हाइड्रोक्लोरिक एसिड) बनता है, जब वो लिमिट से ज्यादा बनने लगे या उल्टी दिशा में (यानी फूड पाइप की तरफ) ऊपर चढ़ने लगे, तो उसे एसिडिटी कहते हैं। सीधा सा मतलब ये है कि आपके पेट का नेचुरल तरीके से काम करने का सिस्टम अब बिगड़ चुका है।

एसिडिटी के असली कारण क्या हैं? 

एसिडिटी सिर्फ समोसे या जंक फूड खाने से नहीं होती, बल्कि हमारी पूरी लाइफस्टाइल ही इसके पीछे जिम्मेदार होती है:

  • हद से ज्यादा तीखा, मसालेदार या तला-भुना खाना।
  • खाने का कोई फिक्स टाइम न होना (कभी भी कुछ भी खा लेना)।
  • रात को बहुत लेट खाना और खाते ही तुरंत बिस्तर पकड़ लेना।
  • हर बात पर जरूरत से ज्यादा स्ट्रेस या टेंशन लेना।
  • दिनभर अनगिनत चाय, कॉफी पीना या शराब का नशा करना।
  • फिजिकल एक्टिविटी के नाम पर कुछ न करना और बस दिनभर बैठे रहना।

क्या अंग्रेजी दवाइयां सिर्फ बीमारी को दबा रही हैं?

जब हम एसिडिटी के लिए कोई गोली पीते हैं या खाते हैं, तो हम बस बीमारी पर 'टेप' चिपका रहे होते हैं। ज्यादातर अंग्रेजी दवाइयां (जैसे खाली पेट वाली गोलियां या पीने वाला सिरप) बस आपके पेट के तेजाब पर पानी फेर देती हैं या कुछ घंटों के लिए तेजाब बनने की मशीन को ही बंद कर देती हैं। इससे आपको तुरंत ऐसा लगता है जैसे जादू हो गया और सारी जलन खत्म हो गई। जैसे ही गोली का नशा उतरता है, शरीर अपनी कमी पूरी करने के लिए दोगुनी ताकत से तेजाब बनाने लगता है और जलन पहले से भी भयंकर हो जाती है। इसे 'जुगाड़ वाला आराम' कहते हैं, जहां आप हर दिन गोली के गुलाम बन जाते हैं और पेट अंदर ही अंदर और ज्यादा खराब होता चला जाता है।

रोज-रोज गैस की गोली खाने के खतरनाक नुकसान

सालों तक सुबह उठते ही खाली पेट वाली गोली खाने से शरीर सिर्फ उसका गुलाम ही नहीं बनता, बल्कि ये अंदर ही अंदर हमें खोखला भी कर देती है। अगर आप सालों से गैस की गोलियां फांक रहे हैं, तो शरीर में ये बदलाव होने लगते हैं:

  • पाचन का पूरी तरह बैठ जाना: पेट का वो तेजाब खाने को गलाने और कीड़ों को मारने के लिए बहुत जरूरी है। जब आप गोलियां खाकर इस तेजाब को हर वक्त दबाकर रखते हैं, तो पेट की अपनी कुदरती आग (पाचन) एकदम ठंडी पड़ जाती है। फिर आप जो भी खाते हैं, वो पचता नहीं, बल्कि पेट में सड़ता है और हमेशा के लिए भारीपन व गैस बन जाता है।
  • शरीर को पोषण न मिलना: शरीर को कैल्शियम, आयरन और विटामिन जैसे जरूरी तत्व सोखने के लिए पेट में तेजाब का होना बहुत जरूरी है। तेजाब न होने से शरीर खाने में से ताकत खींच ही नहीं पाता। नतीजा? धीरे-धीरे हड्डियां भुरभुरी होने लगती हैं और शरीर में खून की भारी कमी हो जाती है।
  • इन्फेक्शन और बीमारियों का खुला न्योता: पेट का तेजाब एक तरह का 'गार्ड' है जो खाने के साथ आने वाले कीड़े-मकोड़ों और बैक्टीरिया को जलाकर राख कर देता है। तेजाब कम होने से ये बैक्टीरिया सीधे आंतों में घुस जाते हैं और फूड पॉइजनिंग या डायरिया जैसी बीमारियां पैदा करते हैं।
  • किडनी और दिल पर सीधा वार: कई बड़ी रिसर्च बताती हैं कि सालों तक बिना सोचे-समझे ये गैस की गोलियां खाने से किडनी बैठ सकती है और शरीर का पूरा बैलेंस बिगड़ सकता है, जिसका सीधा असर दिल पर पड़ता है।

पित्त को दबाना (कंट्रोल) vs पित्त को शांत करना (संतुलन)

एसिडिटी या सीने की जलन को ठीक करने के दो बिल्कुल अलग-अलग तरीके हैं, जिन्हें समझना आपके लिए बहुत जरूरी है। यह फर्क सिर्फ दवाइयों का नहीं है, बल्कि इस बात का है कि आप अपने शरीर की मशीनरी को कैसे समझते हैं।

पित्त को दबाना (कंट्रोल): सिर्फ कुछ घंटों के लिए

'कंट्रोल' करने का सीधा सा मतलब है किसी भी चीज का जबरदस्ती गला घोंटना या उसे दबा देना। अंग्रेजी दवाइयों में सारा जोर इसी बात पर होता है कि पेट की इस गर्मी (तेजाब) को किसी तरह कम कर दिया जाए या बनने ही न दिया जाए। जब आप कोई गैस की गोली खाते हैं या सिरप पीते हैं, तो वो पेट के उबलते तेजाब पर तुरंत पानी फेर देता है।

  • असर: इससे आपको तुरंत ऐसा लगता है जैसे जादू हो गया और जलन शांत हो गई। लेकिन, यह आराम सिर्फ तब तक टिकता है जब तक गोली का नशा शरीर में है। यह गोली आपके पेट की उस मशीन को बिल्कुल ठीक नहीं करती जो बेतहाशा तेजाब बना रही है, बल्कि कुछ घंटों के लिए उस मशीन को बस 'स्विच ऑफ' कर देती है।

पित्त का संतुलन: हमेशा के लिए इलाज

'संतुलन' का मतलब है शरीर के बिगड़े हुए सिस्टम को वापस उसकी सही और कुदरती हालत में लाना। आयुर्वेद का मकसद पेट के इस तेजाब (पित्त) को पूरी तरह खत्म करना या मारना नहीं है, बल्कि उसे सही लेवल पर सेट करना है। देखिए, खाना पचाने के लिए यह तेजाब शरीर में होना बहुत जरूरी है; दिक्कत तो तब शुरू होती है जब यह हद से ज्यादा तेज, खट्टा और खौलता हुआ हो जाता है।

  • असर: आयुर्वेद आपके पेट की असली आग (पाचन) को सुधारता है और सही खान-पान के जरिए इस तेजाब के उबलने को शांत करता है। इसका सीधा सा टारगेट यही है कि पेट का तेजाब अपना असली काम (यानी खाना पचाने का काम) चुपचाप और सही तरीके से करे, वो भी बिना आपके सीने में कोई जलन या तकलीफ पैदा किए।

आयुर्वेद एसिडिटी को कैसे देखता है?

आयुर्वेद एसिडिटी को सिर्फ 'पेट खराब होना' या 'कुछ उल्टा-सीधा खा लेना' नहीं मानता। इसके हिसाब से, यह सारा खेल 'पित्त' (शरीर की गर्मी) के बिगड़ने का है। जब शरीर में पित्त हद से ज्यादा बढ़ जाता है, तो अंदर की गर्मी और खटास उफान मारने लगती है और हमारा पाचन पूरी तरह डगमगा जाता है। फिर यही चीज़ सीने में जलन, खट्टी डकारों और गले तक आने वाले खट्टे पानी के रूप में हमें परेशान करती है।

पित्त दोष और एसिडिटी का गहरा कनेक्शन

जब पित्त भड़कता है, तो पेट की 'आग' (पाचन अग्नि) ज़रूरत से ज्यादा तेज़ हो जाती है। अब यह आग खाने को पचाने के बजाय पेट में फालतू का एसिड बनाने लगती है। इसी वजह से पेट और खाने की नली (Food pipe) में छिलने जैसी जलन महसूस होती है। खाना पचता नहीं है, बल्कि पेट में ही पड़े-पड़े सड़ने लगता है, जिससे और ज्यादा खटास (एसिड) बनता है।

आयुर्वेद साफ कहता है कि बार-बार होने वाली जलन और बेचैनी की असली वजह यही है। इसलिए यहां एसिड को सिर्फ कुछ देर के लिए 'दबाने' का काम नहीं होता, बल्कि उस भड़की हुई आग (पित्त) को हमेशा के लिए शांत किया जाता है।

एसिडिटी को ठीक करने का आयुर्वेदिक तरीका 

आयुर्वेद इसे सिर्फ एसिड बढ़ने की बीमारी नहीं मानता। यह शरीर के अंदर तीन बड़ी गड़बड़ियों का नतीजा है भड़का हुआ पित्त, कमज़ोर पाचन और पेट में जमा टॉक्सिन्स (आम)। 

  • असली जड़ पर वार: सिर्फ जलन कम करने वाला कोई ठंडी सिरप (Antacid) नहीं दिया जाता। पहले यह देखा जाता है कि पित्त भड़का है या पाचन सुस्त है, और सीधा उसी गड़बड़ी का इलाज किया जाता है।
  • पाचन (अग्नि) को ठीक करना: पेट की जो आग या तो बहुत सुस्त पड़ गई है या हद से ज्यादा तेज़ हो गई है, उसे जड़ी-बूटियों से एकदम नॉर्मल (बैलेंस) किया जाता है।
  • पित्त को शांत करना: शरीर में जो गर्मी और खटास बढ़ गई है, उसे ठंडी तासीर वाली चीज़ों से शांत किया जाता है ताकि सीने की आग बुझ सके।
  • गंदगी (Toxins) की सफाई: पेट में जो अधपचा खाना और आम जमा होकर एसिड बना रहा है, उसे शरीर से बाहर निकालकर पूरे सिस्टम को अंदर से एकदम साफ किया जाता है।
  • सादा और सही खाना: आपको ऐसा सात्विक खाना खाने को कहा जाता है जो पेट पर भारी न पड़े, एकदम ताज़ा हो और जिसे पचाने में पेट को ज्यादा मेहनत न करनी पड़े।
  • लाइफस्टाइल की सेटिंग: टाइम पर खाना, पूरी नींद लेना और सबसे ज़रूरी दिमाग से टेंशन को निकालना। अगर आपका रूटीन सही नहीं है, तो दुनिया की कोई भी दवा पूरी तरह काम नहीं करेगी।
  • योग और प्राणायाम का सहारा: पेट और दिमाग, दोनों को रिलैक्स रखने के लिए योग और सांसों की कुछ आसान एक्सरसाइज (प्राणायाम) भी इस इलाज का एक बहुत ज़रूरी हिस्सा मानी जाती हैं।

एसिडिटी को जड़ से मिटाने वाली आयुर्वेदिक औषधियाँ

आयुर्वेद का तरीका सिर्फ कोई सिरप देकर गैस या एसिड को दबाना नहीं है। ये औषधियाँ भड़के हुए पित्त को शांत करने, पाचन की आग को सही करने और पेट में से आम को बाहर निकालने का काम करती हैं:

  • अविपत्तिकर चूर्ण: अगर सीने और गले में जलन हो रही है या खट्टी डकारें आ रही हैं, तो यह चूर्ण 'पित्त' की उस एक्स्ट्रा गर्मी को एकदम शांत कर देता है।
  • मुस्तादि चूर्ण: यह आपके पाचन को इतना दुरुस्त कर देता है कि कुछ भी खाने के बाद जो गैस बनती है या पेट भारी हो जाता है, वो दिक्कत खत्म हो जाती है।
  • आंवला (Amalaki): यह पेट की भड़की हुई आग और अंदरूनी गर्मी को तुरंत ठंडा करता है।
  • यष्टिमधु (मुलेठी): जब एसिड की वजह से पेट की अंदरूनी दीवारें छिलने जैसी हो जाती हैं, तो यह मुलेठी अंदर एक ठंडी सी परत (कोटिंग) बना देती है। इससे जलन में बहुत गज़ब का आराम मिलता है।

एसिडिटी को ठीक करने वाली आयुर्वेदिक थेरेपी

जब एसिडिटी बहुत पुरानी और ज़िद्दी हो जाए, तो सिर्फ चूर्ण या गोलियों से काम नहीं चलता। ऐसे में शरीर के अंदरूनी सिस्टम को दोबारा सेट करने के लिए ये कुछ खास तरीके अपनाए जाते हैं:

  • विरेचन (Virechana): इसमें एक खास तरीके (पेट साफ करने की प्रक्रिया) से शरीर के अंदर जमा सारी गर्मी (पित्त) को बाहर निकाल कर फेंक दिया जाता है।
  • पित्त शमन बस्ती (आयुर्वेदिक एनिमा): यह शरीर में वात और पित्त का बैलेंस बिठाती है, जिससे आपका पाचन तंत्र और आंतें एकदम शांत और रिलैक्स हो जाती हैं।
  • अभ्यंग (औषधीय तेल मालिश): जब जड़ी-बूटियों वाले तेल से मालिश होती है, तो शरीर की सारी जकड़न और स्ट्रेस दूर होता है। जब शरीर रिलैक्स होता है, तो पाचन भी अपने आप सही काम करने लगता है।
  • शिरोधारा: इसमें माथे के बीचों-बीच लगातार तेल की धार गिराई जाती है। हम सब जानते हैं कि टेंशन से एसिडिटी सबसे ज्यादा बढ़ती है। यह थेरेपी दिमाग का सारा स्ट्रेस पिघला देती है, जिससे पेट भी शांत हो जाता है।

एसिडिटी डाइट गाइड: क्या खाएं और किन चीजों से बचें

क्या खाएं (Dos)

ये चीजें पित्त को शांत करती हैं और पाचन को संतुलित बनाती हैं:

  • हल्का, सुपाच्य और कम मसाले वाला भोजन
  • नारियल पानी, सौंफ पानी और छाछ (दिन में)
  • मीठे और ठंडे फल जैसे केला, पपीता
  • हरी सब्जियां जैसे लौकी, तोरई, कद्दू
  • आंवला और धनिया जैसे पित्त-शामक तत्व

क्या न खाएं (Don'ts)

ये चीजें पित्त बढ़ाकर एसिडिटी को ट्रिगर करती हैं:

  • अत्यधिक मिर्च-मसाले और तला-भुना भोजन
  • खट्टे और किण्वित (fermented) खाद्य पदार्थ
  • चाय, कॉफी और कैफीन का अधिक सेवन
  • देर रात भारी भोजन
  • जंक और प्रोसेस्ड फूड

पेशेंट टेस्टिमोनियल

पिछले कई वर्षों से मुझे पेट से जुड़ी समस्याएँ जैसे एसिडिटी, गैस और अपच की शिकायत थी। मैंने एलोपैथिक इलाज भी करवाया, लेकिन उससे केवल कुछ समय के लिए राहत मिलती थी, समस्या जड़ से कभी ठीक नहीं हुई।

फिर मेरी पत्नी ने मुझे जीवा आयुर्वेद आज़माने की सलाह दी। मैंने जीवा आयुर्वेद से फोन पर कंसल्टेशन लिया। डॉक्टरों ने मेरी समस्या को ध्यान से समझा और उसके अनुसार आयुर्वेदिक दवाइयाँ और डाइट व लाइफस्टाइल में बदलाव की सलाह दी।

मैंने नियमित रूप से उपचार का पालन किया और धीरे-धीरे मेरी पाचन संबंधी समस्याएँ कम होने लगीं। कुछ ही महीनों में मुझे एसिडिटी, गैस और अपच से काफी राहत मिल गई।

आज मैं खुद को पहले से ज्यादा स्वस्थ और हल्का महसूस करता हूँ। मैं जीवा आयुर्वेद का धन्यवाद करता हूँ और सभी को आयुर्वेदिक उपचार अपनाने की सलाह देता हूँ।

डॉक्टर की सलाह कब लेनी चाहिए? (एसिडिटी)

  • एसिडिटी रोज़ हो रही हो या लंबे समय से बनी हुई हो
  • सीने में जलन बहुत तेज़ हो या गले तक एसिड आ रहा हो
  • खाली पेट या रात में जलन अधिक बढ़ जाती हो
  • बार-बार खट्टी डकार, उल्टी जैसा महसूस होना
  • दवाइयाँ लेने के बावजूद राहत न मिल रही हो
  • निगलने में कठिनाई या गले में जलन/खराश बनी रहे
  • वजन कम होना, भूख न लगना या कमजोरी महसूस होना
  • काले रंग का मल या उल्टी में खून जैसे संकेत दिखें
  • एसिडिटी के साथ लगातार गैस, पेट दर्द या सूजन बनी रहे

निष्कर्ष

एसिडिटी केवल पेट की जलन नहीं है, बल्कि यह शरीर में बढ़े हुए पित्त, कमजोर अग्नि और असंतुलित जीवनशैली का संकेत है।
आधुनिक चिकित्सा जहां एसिड को तुरंत नियंत्रित करके राहत देती है, वहीं आयुर्वेद जड़ कारण को संतुलित कर पाचन तंत्र को मजबूत बनाने पर काम करता है।

सही आहार, संतुलित दिनचर्या और उचित उपचार के साथ एसिडिटी को न केवल नियंत्रित किया जा सकता है, बल्कि लंबे समय तक इससे बचाव भी संभव है।

Disclaimer: This blog is for informational purposes only and should not be considered medical advice. The content is not intended to replace professional diagnosis, treatment, or medical guidance. For personalised healthcare advice and appropriate treatment, please consult a qualified and experienced Jiva Ayurveda doctor.

FAQs

हाँ, लंबे समय तक खाली पेट रहने से पेट में एसिड जमा होने लगता है। इससे जलन और खट्टी डकार की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए समय पर हल्का और संतुलित भोजन करना जरूरी है।

पानी अस्थायी राहत दे सकता है, लेकिन यह स्थायी समाधान नहीं है। बहुत ज्यादा पानी भी पाचन अग्नि को कमजोर कर सकता है। सही मात्रा और सही समय पर पानी पीना ज्यादा फायदेमंद होता है।

हाँ, तनाव पाचन प्रक्रिया को सीधे प्रभावित करता है। इससे अग्नि असंतुलित होती है और पित्त बढ़ता है, जिससे एसिडिटी के लक्षण बार-बार उभर सकते हैं।

लगातार एंटासिड लेने से अस्थायी राहत मिलती है, लेकिन यह मूल कारण को नहीं ठीक करता। लंबे समय में इससे पाचन कमजोर हो सकता है और समस्या दोबारा लौट सकती है।

दूध कुछ समय के लिए ठंडक देकर राहत दे सकता है, लेकिन कई मामलों में यह बाद में एसिड उत्पादन बढ़ा सकता है। इसलिए हर व्यक्ति के लिए यह समान रूप से लाभकारी नहीं होता।

हाँ, देर रात भारी भोजन करने से पाचन धीमा हो जाता है और एसिड रिफ्लक्स की संभावना बढ़ जाती है। सोने से कम से कम 2–3 घंटे पहले खाना बेहतर होता है।

हाँ, जब एसिड ऊपर की ओर आता है (acid reflux), तो यह गले में जलन, खराश और कभी-कभी खांसी का कारण भी बन सकता है।

अधिक वजन पेट पर दबाव डालता है, जिससे एसिड ऊपर की ओर जा सकता है। इससे एसिडिटी और रिफ्लक्स के लक्षण अधिक बढ़ सकते हैं।

अत्यधिक चाय और कॉफी पित्त को बढ़ाती हैं। खासकर खाली पेट लेने से यह एसिडिटी को ट्रिगर कर सकती है और लंबे समय में समस्या को बढ़ा सकती है।

हाँ, यदि जड़ कारण जैसे पित्त असंतुलन, कमजोर अग्नि और खराब लाइफस्टाइल को सुधारा जाए, तो एसिडिटी को लंबे समय तक नियंत्रित और ठीक किया जा सकता है।

Top Ayurveda Doctors

Social Timeline

Our Happy Patients

  • Sunita Malik - Knee Pain
  • Abhishek Mal - Diabetes
  • Vidit Aggarwal - Psoriasis
  • Shanti - Sleeping Disorder
  • Ranjana - Arthritis
  • Jyoti - Migraine
  • Renu Lamba - Diabetes
  • Kamla Singh - Bulging Disc
  • Rajesh Kumar - Psoriasis
  • Dhruv Dutta - Diabetes
  • Atharva - Respiratory Disease
  • Amey - Skin Problem
  • Asha - Joint Problem
  • Sanjeeta - Joint Pain
  • A B Mukherjee - Acidity
  • Deepak Sharma - Lower Back Pain
  • Vyjayanti - Pcod
  • Sunil Singh - Thyroid
  • Sarla Gupta - Post Surgery Challenges
  • Syed Masood Ahmed - Osteoarthritis & Bp
Book Free Consultation Call Us